Lakshmi Narayan Rajyog: मई 2026 के अंत में शुक्र-बुध बनाएंगे लक्ष्मी नारायण राजयोग, इन 4 राशियों का सुधरेगा समय

Lakshmi Narayan Rajyog: मई 2026 के अंत में ग्रह शुक्र और बुध साथ में मिथुन राशि में रहेंगे, जिसके कारण लक्ष्मी नारायण राजयोग बनेगा. शास्त्रों में लक्ष्मी नारायण राजयोग को शुभ फल प्रदान करने वाला योग माना गया है. ऐसे में इस बार भी कई राशियों को इससे लाभ होगा. यहां पर आप मई 2026 के अंत में लक्ष्मी नारायण राजयोग के बनने के समय और राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में जानेंगे.

Lakshmi Narayan Rajyog
1 / 6

लक्ष्मी नारायण राजयोग का ज्योतिष शास्त्र में खास महत्व है, जो आमतौर पर राशियों के ऊपर शुभ प्रभाव डालता है. ज्योतिष गणना का आकलन करें तो जब ग्रह शुक्र और बुध एक साथ किसी राशि या भाव में स्थित होते हैं, तब लक्ष्मी नारायण राजयोग बनता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, मई 2026 के अंत में मिथुन राशि में शुक्र और बुध ग्रह साथ में कुछ दिनों के लिए स्थित होंगे, जिससे लक्ष्मी नारायण राजयोग बनेगा. आइए जानें लक्ष्मी नारायण राजयोग से इस बार लाभ कमाने वाली राशियों के नाम और राशिफल के बारे में.

विज्ञापन

कब से कब तक प्रभावी रहेगा लक्ष्मी नारायण राजयोग?

कब से कब तक प्रभावी रहेगा लक्ष्मी नारायण राजयोग?2 / 6

14 मई 2026 से लेकर 8 जून 2026 तक शुक्र ग्रह मिथुन राशि में रहेंगे. इस बीच 29 मई 2026 को बुध ग्रह का मिथुन राशि में गोचर होगा, जहां पर वह 22 जून 2026 तक रहेंगे. ऐसे में 29 मई 2026 को लक्ष्मी नारायण राजयोग बनेगा, जिसका 8 जून 2026 तक राशियों पर प्रभाव पड़ेगा.

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि3 / 6

यदि आप मन ही मन किसी बात को लेकर परेशान हैं तो समस्या का समाधान मिल जाएगा. कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो वो सफल होगी. इसके अलावा गुप्त शत्रुओं का चेहरा आपके सामने आएगा.

मिथुन राशि

मिथुन राशि4 / 6

विश्वसनीय जनों का साथ मिलने से आप किसी बहुत बड़ी मुसीबत में फंसने से बच जाएंगे. इसके अलावा किसी खास व्यक्ति के साथ विदेश की यात्रा करने का मौका मिलेगा. बता दें कि पूर्व में किए अच्छे कर्मों का फल अब आपको मिलेगा. समाज में आपका नाम होगा और पहचान बढ़ेगी.

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि5 / 6

कई साल पहले किए गए निवेश वर्तमान में आपको लाभ पहुचाएंगे. बता दें कि आर्थिक स्थिति ज्यादा अच्छी तो नहीं, लेकिन काफी बेहतर होगी. इसके अलावा सेहत में काफी हद तक सुधार मई 2026 के अंत और जून 2026 के शुरुआत में आपको देखने को मिलेगा.

कुंभ राशि

कुंभ राशि6 / 6

पहले से ज्यादा आप अपने भाई-बहनों के साथ वक्त बिताएंगे, जिससे अच्छा लगेगा और मन गलत चीजों की तरफ नहीं भटकेगा. इसके अलावा जोखिम के कार्यों से नुकसान नहीं होगा. आत्मविश्वास की बात करें तो वो सामान्य रहेगा. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन