Ardhkendra Yog: अप्रैल में 9 बार बनेगा 'अर्द्धकेंद्र योग', इन 5 राशि वालों को मिलेगी करियर-कारोबार में तरक्की

Ardhkendra Yog: अप्रैल में 9 बार बन रहे अर्द्धकेंद्र योग में ग्रह 45° की दूरी पर स्थित होंगे, जो करियर, कारोबार, शिक्षा और रिश्तों में नई दिशा लाएगा; जानिए किन 5 राशियों को विशेष लाभ होगा?

Ardhkendra Yog
1 / 7

विज्ञापन

अर्द्धकेंद्र योग का राशियों पर असर

अर्द्धकेंद्र योग का राशियों पर असर2 / 7

Ardhkendra Yog: ग्रहों के गोचर के दौरान 'अर्द्धकेंद्र योग' तब बनता है, जब कोई दो ग्रह एक-दूसरे से 45° की कोणीय दूरी पर स्थित होते हैं. यह एक बेहद शुभ कोणीय योग है, जो करियर, कारोबार, रिलेशनशिप और शिक्षा में एक नई और सकारात्मक दिशा प्रदान करता है. अंग्रेजी में इस योग को सेमी-सेक्सटाइल (Semi-sextile Aspect) कहते हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, अप्रैल के महीने यह योग कुल 9 बार बन रहा है, जो एक विशेष ज्योतिषीय महत्व रखता है. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि पंचांक योग ज्योतिष में शुभ समय और कर्म-सिद्धि का संकेत माना जाता है. इस दौरान किए गए शुभ कार्य विशेष फलदायी होते हैं और प्रयास जल्दी सिद्ध होते हैं. आइए जानते हैं, अप्रैल में इस योग से किन 5 राशियों के करियर-कारोबार में तरक्की होने से अपार आर्थिक लाभ होगा?

विज्ञापन

मेष राशि (Aries)

मेष राशि (Aries)3 / 7

मेष राशि के जातकों के लिए यह समय करियर और कारोबार में नए अवसर लाएगा. आपके प्रयासों को वरिष्ठों और सहयोगियों का समर्थन मिलेगा. नए प्रोजेक्ट में हाथ डालने से आर्थिक लाभ संभव है. व्यवसायिक साझेदारी में सफलता मिलेगी और पुराने निवेश से लाभ होने के योग हैं. साथ ही छोटे व्यापारिक निर्णय सोच-समझकर लेने से अधिक लाभ होगा. नई योजनाओं और विचारों को लागू करना फायदेमंद रहेगा.

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि (Taurus)4 / 7

वृषभ राशि वालों के लिए यह योग वैवाहिक और पारिवारिक जीवन में संतुलन और खुशहाली लेकर आएगा. कार्यक्षेत्र में स्थिरता और नई जिम्मेदारियाँ मिलने से पेशेवर प्रतिष्ठा बढ़ेगी. व्यापार में विस्तार के अवसर आएंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. स्वास्थ्य और मानसिक शांति बनी रहेगी. नए प्रोजेक्ट या निवेश में भागीदारी से अतिरिक्त लाभ मिलेगा. सामाजिक संपर्क और नेटवर्किंग से भी पेशेवर सफलता बढ़ेगी.

विज्ञापन

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि (Cancer)5 / 7

कर्क राशि के जातकों के लिए शिक्षा और करियर में सफलता के संकेत हैं. छात्रों के लिए परीक्षा परिणाम अच्छे आएंगे. कार्यक्षेत्र में आपके कौशल और मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा. आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाने से लाभ अधिक होगा. यात्रा और नेटवर्किंग से नए अवसर खुलेंगे. पुराने अधूरे कार्य पूरे होंगे और सहयोगियों का समर्थन भी मिलेगा. वित्तीय योजना पर ध्यान देने से लाभ स्थायी होगा.

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि (Leo)6 / 7

सिंह राशि के लिए यह समय सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ाने और नए संपर्क बनाने का रहेगा. व्यापार और करियर में प्रगति होगी. निवेश या वित्तीय योजना में सुधार संभव है. पुराने विवाद सुलझ सकते हैं और साझेदारी में लाभ होगा. परिवार और मित्रों का सहयोग भी मिलेगा. सृजनात्मक और रचनात्मक प्रयासों में सफलता मिलेगी. किसी नए पेशेवर प्रस्ताव पर ध्यान देने से आर्थिक लाभ संभव है.

विज्ञापन

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि (Sagittarius)7 / 7

धनु राशि वालों के लिए यह योग नए अनुभव और अवसर लाएगा. व्यावसायिक भागीदारी और निवेश में सफलता मिलने की संभावना है. मानसिक शांति और आत्मविश्वास बढ़ेगा. धार्मिक और शुभ कार्यों में विशेष लाभ होगा. यात्रा या नए प्रोजेक्ट में भागीदारी से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. साथ ही लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी और नए व्यापारिक संपर्क भी लाभकारी साबित होंगे. व्यक्तिगत विकास और सीखने के अवसर मिलेंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन