Ardh Kendra Yog: मंगल-वरुण का अर्धकेंद्र योग खोलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मिल सकता है नाम-पैसा और सच्चा प्रेमी
Ardh Kendra Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र में अर्धकेंद्र योग को काफी शुभ माना गया है, जिसका निर्माण समय-समय पर अलग-अलग ग्रहों के संयोग से होता है. जल्द ही ग्रह मंगल और वरुण अर्धकेंद्र योग बनाने जा रहे हैं, जिससे 5 राशियों को मुख्य लाभ होगा. यहां पर आप जान सकते हैं कि इन पांच लकी राशियों में आपकी राशि शामिल है या नहीं.

14 जून 2026 को ग्रह मंगल और वरुण एक-दूसरे से 45 डिग्री पर स्थित होंगे, जिसके कारण अर्धकेंद्र योग बनेगा. इस दिन सुबह 3 बजकर 50 मिनट से अर्धकेंद्र योग प्रभावी होगा, जो राशियों पर अपना प्रभाव डालेगा. ज्योतिष शास्त्र में अर्धकेंद्र योग को अत्यंत शुभ और लाभकारी माना गया है, जिसका राशियों पर अधिकतर समय सकारात्मक प्रभाव पड़ता है. इस बार भी 12 में से पांच राशियों को अर्धकेंद्र योग से जून 2026 में महालाभ होने के योग हैं. चलिए जानते हैं किन पांच राशियों के जीवन में अर्धकेंद्र योग के सकारात्मक प्रभाव से खुशियां बढ़ने वाली हैं.
मेष राशि
2 / 6रिश्तों में संतुलन बढ़िया बना रहेगा. पहले से ज्यादा आप अपने कामकाज पर ध्यान दे पाएंगे, जिसके कारण मुनाफा भी बढ़ेगा. इसके अलावा सेहत में मामूली सुधार देखने को मिलेगा.
मिथुन राशि
3 / 6जो लोग समाज हित के लिए कार्य करते हैं, उनका प्रभावशाली लोगों से संबंध मजबूत होगा. साथ ही आपके कार्य की तारीफ होगी और लोग आपको पहचानेंगे. इसके अलावा धन अपने आप आता रहेगा.
सिंह राशि
4 / 6जीवनसाथी का भरपूर समय मिलने से खुश रहेंगे. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें मन के मुताबिक छुट्टियां मिल जाएंगी. कला से जुड़े लोगों के काम को नई पहचान मिलेगी. इसके अलावा आप बीमारियों से बचे रहेंगे.
तुला राशि
5 / 6लंबे समय से अटके काम जून 2026 की शुरुआत में पूरे होंगे. इस दौरान आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहेगी. इसके अलावा समझदारी से लिए गए फैसले रिश्तों को मजबूत करेंगे.
धनु राशि
6 / 6नया रिश्ता जोड़ने का मौका मिलेगा. सोचे हुए काम समय से पहले ही हो जाएंगे. इसके अलावा आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा. आर्थिक स्थिति और सेहत दोनों का साथ आपको जून 2026 की शुरुआत में मिलेगा. (All Image Credit- Social Media & AI Gemini) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)