April Lucky Zodiac Signs: अप्रैल में ग्रहों का गोचर इन 5 राशियों के लिए होगा शुभ, करियर-कारोबार में मिलेगी सफलता

April Lucky Zodiac Signs: अप्रैल महीने में कई ग्रहों का गोचर होगा. ग्रहों के गोचर से शुभ योग का निर्माण होगा. इन शुभ योग के बनने से कई राशियों के जीवन पर असर होगा. अप्रैल में 5 राशियों को बेहद लाभ मिलने वाला है.

RASHIFAL.jpg (1)
1 / 6
April Lucky Zodiac Signs

April Lucky Zodiac Signs: ग्रहों के गोचर करने से अप्रैल महीने में चतुर्ग्रही योग और मालव्य राजयोग का संयोग बनेगा. इस योग के बनने से 5 राशियों को लाभ मिलेगा. अप्रैल में शुक्र अपनी स्वराशि वृषभ में गोचर करेंगे. मंगल, बुध, सूर्य और शनि का गोचर मीन राशि में होगा. इन सभी के प्रभाव से मेष, वृषभ, सिंह, तुला और धनु राशि वालों को लाभ मिलेगा.

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि 2 / 6

मेष राशि के लिए अप्रैल का महीना अच्छा रहने वाला है. मंगल की स्थिति अनुकूल रहने से आपको लाभ मिल सकता है. सूर्य उच्च के और मजबूत स्थिति में होने से मेष राशि को लाभ होगा. कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी. नौकरी में बदलाव कर सकते हैं.

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि3 / 6

अप्रैल का महीना वृषभ राशि के लोगों के लिए लाभकारी हो सकता है. शुक्र का गोचर स्वराशि वृषभ में होना आपके लिए अच्छा होगा. करियर में सफलता मिलेगी. नौकरी करने वालों को लाभ मिल सकता है.

सिंह राशि

सिंह राशि 4 / 6

सिंह राशि पर सूर्य की दृष्टि से सिंह राशि वालों को फायदा होगा. आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगाी. सरकारी और राजनीति कामों से जुड़े लोगों को लाभ होगा. आपको सेहत का ख्याल रखने की जरूरत है. सिंह राशि वालों के लिए महीने का दूसरा भाग बेहद अच्छा रहेगा.

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि5 / 6

तुला राशि वालों को करियर में लाभ मिलेगा. लंबे समय से आप प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं तो आपको प्रमोशन मिल सकता है. पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा. आपका पैसा किसी मांगलिक कार्य पर खर्च हो सकता है.

धनु राशि

धनु राशि 6 / 6

गुरु की दृष्टि धनु राशि पर पूरे महीने रहेगी. यह समय आपके लिए अच्छा साबित होगा. पारिवारिक जीवन आपके लिए अच्छा रहेगा. आप धार्मिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन