Akshaya Tritiya 2026: आरोग्य के देवता 'धन्वंतरि' की प्रिय 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा 19 अप्रैल का दिन, पड़ेगा ग्रह गोचर का प्रभाव

Akshaya Tritiya 2026 Rashifal: वर्ष 2026 में 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया का महापर्व मनाया जाएगा, जिस दिन ग्रहों की महा-हलचल देखने को मिलेगी. यहां पर आप अक्षय तृतीया के पावन दिन होने वाले ग्रह गोचर और उनसे प्रभावित आरोग्य के देवता 'धन्वंतरि' जी की प्रिय 4 राशियों के राशिफल के बारे में जान सकते हैं.

Akshaya Tritiya 2026 Rashifal
1 / 6

सनातन धर्म के लोगों के लिए धन की देवी मां लक्ष्मी, धन के देवता कुबेर और आरोग्य के देवता धन्वंतरि जी को समर्पित अक्षय तृतीया के पर्व का खास महत्व है, जिस दिन पूजा करने के साथ-साथ खरीदारी करना शुभ होता है. ज्योतिष गणना का आकलन करें तो इस बार 19 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया के पावन दिन ग्रह शुक्र और चंद्र का गोचर होगा. ऐसे में कुछ राशियों को लाभ होने के संकेत मिल रहे हैं. खासकर, आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि की प्रिय 4 राशियों को लाभ होगा, जिनके राशिफल के बारे में आप यहां पर जान सकते हैं.

विज्ञापन

अक्षय तृतीया पर किस समय होगा महा गोचर?

अक्षय तृतीया पर किस समय होगा महा गोचर?2 / 6

द्रिक पंचांग के अनुसार, 19 अप्रैल 2026 को शुक्र ग्रह और चंद्र ग्रह का वृषभ राशि में गोचर होगा. शुक्र ग्रह जहां दोपहर में 3 बजकर 51 मिनट पर गोचर करेंगे, वहीं चंद्र ग्रह की दोपहर में 12 बजकर 30 मिनट के आसपास चाल बदलेगी. इसके अलावा चंद्र ग्रह सुबह 7 बजकर 9 मिनट के करीब कृत्तिका नक्षत्र में भी गोचर करेंगे.

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि3 / 6

आप अपनी माता से दिल की बात करेंगे, जिसकी वजह से मानसिक शांति मिलेगी. इस दौरान मनचाही प्रॉपर्टी में निवेश करने का भी आपको शानदार मौका मिलेगा. इसके अलावा मामूली बीमारियों की चपेट में आने से आप बचे रहेंगे.

कन्या राशि

कन्या राशि4 / 6

जीवनसाथी से मन की बात करने से मेंटल हेल्थ में सुधार होगा और आप अच्छा महसूस करेंगे. सेहत के नजरिए से भी ये समय बढ़िया रहेगा. आपको धन कमाने और निवेश करने के शानदार मौके मिलेंगे.  

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि5 / 6

घर में नए सदस्य के आने से सभी लोग प्रसन्न रहेंगे. साथ ही घर के बुजुर्गों की सेहत में सुधार देखने को मिलेगा. इस दौरान आपकी बचत बढ़ेगी और मनचाही संपत्ति में निवेश करने का अवसर मिलेगा.

धनु राशि

धनु राशि6 / 6

कारोबार में लगातार मुनाफा बढ़ता जाएगा. आप अपने व्यक्तित्व को सुधारने के लिए प्रयास करेंगे, जो कि सफल रहेंगे. कुछ इच्छाएं भी इस दौरान आपकी पूरी हो सकती हैं. इसके अलावा नए दोस्त बनाने का मौका मिलेगा. (All Image Credit- AI Gemini & Social Media) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन