Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर बन रहे हैं 7 शुभ योग, बुलंद होंगे इन 4 राशियों के किस्मत के सितारे और होगा महालाभ

Akshaya Tritiya 2026 Rashifal: वर्ष 2026 में 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया का महापर्व मनाया जाएगा, जिस दिन का ज्योतिषीय महत्व भी है. इस दिन 7 शुभ योग बन रहे हैं, जिनका शुभ प्रभाव कई राशियों के जीवन को सुधारेगा. यहां पर आप अक्षय तृतीया पर बनने वाले 7 शुभ योग के नाम और प्रभाव के बारे में जानेंगे.

Akshaya Tritiya 2026
1 / 6

सनातन धर्म के लोगों के लिए अक्षय तृतीया के दिन का खास महत्व है, जिस दिन खरीदारी करने के साथ-साथ मां लक्ष्मी, कुबेर जी और धन्वंतरि जी की पूजा करने का विधान है. लेकिन आज हम आपको अक्षय तृतीया पर बनने 7 शुभ योग के नाम और प्रभाव के बारे में बताने जा रहे हैं.

विज्ञापन

अक्षय तृतीया पर कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे?

अक्षय तृतीया पर कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे?2 / 6

पंचांग के अनुसार, 19 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया के दिन रवि योग, गजकेसरी योग, त्रिपुष्कर योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, शश योग, मालव्य योग और अक्षय योग बनेंगे. बता दें कि ये सभी योग शुभ हैं, जिनका राशियों पर सकारात्मक प्रभाव ही पड़ता है.

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि3 / 6

प्रेम जीवन में अच्छे बदलाव विवाहित जातकों को देखने को मिलेंगे. कामकाजी लोगों को सोचे हुए कार्य लाभ पहुंचाएंगे. उम्मीद है आपकी आर्थिक और शारीरिक स्थिति में सुधार होगा.

मिथुन राशि

मिथुन राशि4 / 6

जीवनसाथी व प्रेमी से कोई प्यारा सा सरप्राइज मिल सकता है. नई योजनाओं पर काम करना कामकाजी लोगों के लिए अच्छा रहेगा. अगर पेट से जुड़ी कोई समस्या है तो वो दूर होगी और स्वास्थ्य ठीक रहेगा.

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि5 / 6

मेहनत का फल कामकाजी लोगों को इस दौरान जरूर मिलेगा. विवाहित जातकों के रिश्ते में मिठास बढ़ेगी. इस दौरान सिंगल लोगों की जिंदगी में किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है.

कन्या राशि

कन्या राशि6 / 6

माता-पिता के साथ भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा. साथ ही छोटी अवधि के निवेश से लाभ होगा. इसके अलावा घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा. मानसिक तनाव की चपेट में आने से इस दौरान आप बचे रहेंगे. (All Image Credit- Social Media) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन