Akshaya Yog 2026: अक्षय तृतीया से शुरू होगा इन 4 राशियों का शुभ समय, सूर्य-चंद्र बनाएंगे अक्षय योग

Akshaya Yog 2026 Rashifal: 19 अप्रैल 2026 को देशभर में अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाएगा, जिस दिन ग्रह सूर्य और चंद्र के संयोग से अक्षय योग भी बन रहा है. अक्षय योग को शास्त्रों में शुभ फल प्रदान करने वाला योग माना गया है. चलिए अब जानते हैं अक्षय योग कब बनता है और 19 अप्रैल को इसके बनने से किन 4 राशियों को लाभ होगा.

venus transit horoscope
1 / 6
venus transit horoscope

हिंदू धर्म के लोगों के लिए अक्षय तृतीया की तिथि बेहद खास होती है, जिस दिन मां लक्ष्मी, कुबेर जी और भगवान धन्वंतरि की विशेष रूप से पूजा-अर्चना की जाती है. साथ ही खरीदारी करना शुभ माना जाता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार 19 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया के दिन अक्षय योग बन रहा है, जिसके लिए ग्रह सूर्य और चंद्र जिम्मेदार हैं. यहां पर आप अक्षय योग के महत्व, 19 अप्रैल 2026 को बनने के इसके कारण और राशियों पर होने वाले असर आदि के बारे में जान सकते हैं.

विज्ञापन

अक्षय योग का महत्व

अक्षय योग का महत्व2 / 6

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि अक्षय योग काफी शुभ होता है, जो ग्रह सूर्य के अपनी उच्च राशि मेष में और चंद्र के अपनी उच्च राशि वृषभ में आने के दौरान बनता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 14 अप्रैल से लेकर 15 मई 2026 तक ग्रहों के राजा सूर्य मेष राशि में रहेंगे, जबकि 19 अप्रैल से लेकर 21 अप्रैल 2026 तक ग्रह चंद्र वृषभ राशि में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे. ऐसे में करीब 4 दिन तक अक्षय योग प्रभावी रहेगा.

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि3 / 6

नई चीजों को सीखने का प्रयास सफल होगा. इस दौरान आपको कोई पसंद आ सकता है, जिससे शादी की बात करना अच्छा रहेगा. इसके अलावा आप खुद को एनर्जेटिक रखने के लिए तमाम प्रयास करेंगे, जो कि सेहत के लिहाज से बढ़िया रहेंगे.

कर्क राशि

कर्क राशि4 / 6

किसी दोस्त के साथ नया बिजनेस शुरू करना अच्छा रहेगा. विवाहित जातकों को पुराने वादों को पूरा करने का मौका मिलेगा, जबकि बड़े-बुजुर्ग पहले से ज्यादा अपनी सेहत पर ध्यान दे पाएंगे.

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि5 / 6

घर में आपकी बातों को अहमियत दी जाएगी, जिससे आपको बेहद खुशी होगी. कामकाज के सिलसिले में यात्रा करने का मौका मिलेगा, जो कि सुखद रहेगी. इस दौरान आप नए संपर्कों का लाभ बहुत अच्छे से उठा पाएंगे.

धनु राशि

धनु राशि6 / 6

घर से दूर रहने वाले लोगों के लिए ये वक्त बढ़िया रहेगा. नए लोगों से दोस्ती करने का मौका मिलेगा. इसके अलावा बीमारियों की चपेट में आने से इस दौरान आप बचे रहेंगे. लंबे समय से सिंगल लोगों के जीवन में प्रेम दस्तक देगा. (All Image Credit- Social Media) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन