Lucky Zodiac Sign: 22 मई को इन 5 राशियों को मिलेगी काम में कामयाबी, अटका हुआ धन आएगा वापस

Lucky Zodiac Sign: 22 मई को गजकेसरी और बुधादित्य योग से 5 राशियों के अटके काम पूरे होंगे, धन लाभ और करियर में सफलता मिलने के प्रबल संकेत हैं. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

Lucky-Zodiac-Sign
1 / 7

विज्ञापन

22 मई के ज्योतिषीय संयोग

22 मई के ज्योतिषीय संयोग2 / 7

Lucky Zodiac Sign: ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, 22 मई, 2026 को अधिक मास की ज्येष्ठ शुक्ल षष्ठी और सप्तमी तिथि दोनों एक साथ है. द्वितिथि दिवस कुछ लोगों के लिए बहुत खास होती है. यह शुक्रवार का दिन है, जो धन की देवी लक्ष्मी को समर्पित है. इस तारीख के ग्रहों की स्थित भी बहुत स्पष्ट है. द्रिक पंचांग के अनुसार, मिथुन राशि में गजकेसरी योग और वृषभ राशि में बुध-सूर्य का बुधादित्य योग निर्मित है. जबकि जबकि, चंद्रमा अपनी ही राशि कर्क और मंगल भी मेष राशि में स्वगृही होकर बैठे हैं. इन सब योग-संयोग से यह दिन कुछ राशियों के शुभ है. आइए जानते हैं, वे 5 राशियां कौन-सी हैं, जिनको अपने काम में सफलता मिल सकती है और उनके अटके काम बनने से धन लाभ होगा.

विज्ञापन

22 मई का वृषभ राशिफल

22 मई का वृषभ राशिफल3 / 7

बुध और सूर्य का बुधादित्य योग आपकी कुंडली के धन भाव को रोशन कर रहा है. शुक्रवार के दिन कोई पुराना निवेश अचानक तीन गुना होकर लौटेगा. नौकरी में किसी सीनियर की नाराजगी खत्म होगी और वह खुद आपको बड़े प्रोजेक्ट का चार्ज सौंपेगा. व्यापार में किसी होलसेल डीलर से बात बनते ही माल का पूरा स्टॉक खाली हो जाएगा. परिवार में पिता के इलाज पर खर्च हुई रकम बीमा कंपनी से वापस मिल जाएगी. कर्जदारों को एक साथ दो पुरानी रकमें वसूल होने से आर्थिक बोझ हल्का लगेगा. विद्यार्थी कॉमर्स या अकाउंटेंसी की जटिल परीक्षा को आसानी से पार कर लेंगे. शुक्रवार को घर की तिजोरी में साबुत हल्दी की गांठ रखें और लक्ष्मी माता को सफेद मिठाई चढ़ाएं.

22 मई का कर्क राशिफल

22 मई का कर्क राशिफल4 / 7

चंद्रमा अपनी ही राशि में बैठकर आपकी सोचने-समझने की ताकत दस गुना बढ़ा रहा है. नौकरी में ट्रांसफर की अटकी फाइल पर अचानक ऊपर से हस्ताक्षर हो जाएंगे. व्यापार में आप कोई नया उत्पाद बाजार में उतारने का साहस जुटाएंगे और पहले ही दिन रिकॉर्ड बिक्री होगी. परिवार में माता-पिता के बीच की खटास दूर होगी और घर में मंगल कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो जाएगी. किसी पुराने साझेदार ने जो पैसा दबा रखा था, वह बिना कहासुनी के आपके खाते में आ जाएगा. कोर्ट-कचहरी में चल रहे प्रॉपर्टी विवाद में आपका राजीनामा स्वीकार होने से राहत मिलेगी. विद्यार्थियों को होटल मैनेजमेंट या कलिनरी आर्ट्स की परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त होंगे. शुक्रवार की रात चांदी के लोटे से शिवलिंग पर जल चढ़ाएं, अटका हुआ धन बिना मांगे लौट आएगा.

विज्ञापन

22 मई का कुंभ राशिफल

22 मई का कुंभ राशिफल5 / 7

गुरु की नवम दृष्टि और शनि की स्थिरता आपके करियर का नक्शा बदलने वाली है. नौकरी में कोई पुराना सहकर्मी आपको नई कंपनी में बड़ी सैलरी पर बुलाएगा. व्यापार में इलेक्ट्रॉनिक सामान या सॉफ्टवेयर का कोई बड़ा ऑर्डर बिना मार्केटिंग के मिल जाएगा. परिवार में छोटे बच्चे के स्वास्थ्य की चिंता खत्म होगी और डॉक्टर की फीस भी माफ हो जाएगी. पुलिस या ट्रैफिक के किसी पुराने चालान पर एकाएक समझौता होने से पैसा बचेगा. कोर्ट केस में आपका वकील ऐसा गवाह पेश करेगा कि फैसला कुछ ही मिनटों में आ जाएगा. विद्यार्थियों को ड्रोन टेक्नोलॉजी या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के कोर्स में शानदार सफलता मिलेगी. शुक्रवार के दिन किसी अंधे व्यक्ति को भोजन कराएं, शनि और गुरु दोनों की युक्ति आपका भाग्य चमका देगी.

22 मई का मेष राशिफल

22 मई का मेष राशिफल6 / 7

मंगल की स्वगृही स्थिति आपके भीतर असीम साहस और जोश भर रही है. नौकरी में आपका काम देखकर बॉस खुद आपको कंपनी का अगला लीडर घोषित कर सकता है. व्यापार में कोई पुराना बकाया जो फंस चुका था, शुक्रवार को पूरा लौटकर आएगा. परिवार में बच्चों के खेल-कूद या स्पोर्ट्स करियर का कोई बड़ा सपना साकार होगा. अगर कर्ज लेकर कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे थे तो बैंक से ऋण स्वीकृति का फोन आएगा. कोर्ट-कचहरी में सीनियर वकील की एक दलील पूरे मुकदमे का पासा पलट देगी. विद्यार्थियों को रक्षा या खेल अकादमी की प्रवेश परीक्षा में नंबर वन रैंक मिलने की प्रबल संभावना है. शुक्रवार को हनुमान जी को चमेली के तेल का दीपक जलाएं और बजरंगबली का जयकारा लगाएं, हर रुका काम बनेगा.

विज्ञापन

22 मई का धनु राशिफल

22 मई का धनु राशिफल7 / 7

मिथुन राशि में बना गजकेसरी योग आपके भाग्य का सिकंदर बनकर आ रहा है. नौकरी में विदेश भेजने की फाइल अचानक मंजूर होगी और वेतन में भी जबरदस्त इजाफा होगा. कारोबार में किसी नई फ्रेंचाइजी का प्रस्ताव बिना किसी मेहनत के आप तक पहुंचेगा. परिवार में ससुराल पक्ष से चल रहे मनमुटाव पर मिठाई खाकर पूर्ण विराम लगेगा. यदि किसी ने आपका धन लेकर वापस न देने की ठान ली थी, तो उसकी खुद की मुश्किलें उसे चुकाने पर मजबूर कर देंगी. पुलिस केस में फंसी कोई भी गाड़ी या कीमती सामान बिना किसी खर्च के छूट जाएगा. विद्यार्थियों को लॉ या मीडिया की पढ़ाई में ऐसी सफलता मिलेगी कि इंटर्नशिप के साथ स्टाइपेंड भी तय हो जाएगा. शुक्रवार की शाम पीपल के पेड़ के नीचे मिट्टी के दीपक में चीनी डालकर जलाएं, बृहस्पति की कृपा से अटका धन वापस आएगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन