Lucky Zodiac Sign: 21 मई से खुल सकते हैं इन 5 राशियों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार, मिलेगी करियर-कारोबार में तरक्की

Lucky Zodiac Sign: 21 मई 2026 को गुरु पुष्य, अमृत सिद्धि और रवि योग जैसे कई शुभ संयोग बन रहे हैं. साथ ही चंद्रमा कर्क राशि में हैं और गजकेसरी और बुधादित्य भी लागू है. इन योगों से 5 राशियों को करियर, कारोबार, धन और भाग्य में बड़ा लाभ मिल सकता है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

Lucky-Zodiac
1 / 7

विज्ञापन

21 मई के ज्योतिषीय संयोग

21 मई के ज्योतिषीय संयोग2 / 7

Lucky Zodiac Sign: ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, 21 मई, 2026 का को ऐसा लगता है, जैसे योग-संयोग की बाढ़ आ गई है. इस दिन इतने सारे शुभ योग बन रहे हैं कि उनके नाम भी याद रखना कठिन है. सबसे पहली बात तो यह है कि इस तारीख को अधिक मास की ज्येष्ठ शुक्ल षष्ठी तिथि और दिन बृहस्पतिवार है. इसलिए इस दिन अधिक स्कन्द षष्ठी व्रत है, जो देवताओं के सेनापति भगवान कार्तिकेय को समर्पित है. इस दिन गुरु पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और रवि योग का निर्माण हो रहा है, जिससे यह दिन साल का एक सबसे उत्तम और फलदायी दिन बन रहा है. जहां तक इस तारीख के ग्रहों की स्थित, गोचर और योग की बात है, तो 20 मई को मिथुन राशि में बना शुक्र, गुरु और चंद्र का त्रिग्रही योग भंग हो चुका है, लेकिन चंद्रमा और अधिक फलदायी स्थिति में हैं, क्योंकि वे अपनी ही राशि कर्क में विराजमान होकर बेहद बली हो रहे हैं. वहीं, अब मिथुन राशि में गजकेसरी योग और वृषभ राशि में बुध-सूर्य की से शक्तिशाली बुधादित्य योग बना हुआ है. जबकि, मेष राशि में मंगल अब भी स्वगृही होकर विराजमान हैं. इन सबके साथ ही इस दिन बुध और मंगल दशांक योग और सूर्य और गुरु सप्तांश योग बना रहे हैं. ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, इन सब योग-संयोग से यह तिथि सबके लिए लाभकारी बन गई है, लेकिन 5 राशियों के लिए यह बेहद लकी दिन बन गया है, जिनको करियर और कारोबार तरक्की मिल सकती है और भाग्य का साथ मिलने से सुख-समृद्धि के द्वार खुल सकते हैं. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

21 मई 2026 का मेष राशिफल

21 मई 2026 का मेष राशिफल3 / 7

मेष राशि के जातकों के लिए मंगल की स्वगृही स्थिति और बुध-मंगल दशांक योग आपके भीतर छुपी नेतृत्व क्षमता जगाएगा. पुराने विवादों में अचानक आपका पक्ष मजबूत हो जाएगा. नौकरी में कोई बड़ा पद खाली हुआ तो आपका नाम सबसे ऊपर हो सकता है. कारोबार में बीमा से जुड़ा कोई मुआवजा बिना मांगे मिल सकता है. इससे आपके हालात सुधरेंगे. परिवार में बहन के लिए अच्छे वर का प्रस्ताव आएगा. अदालत में कोई रंजिशन पुराना केस आपके हक में मुड़ेगा. विपक्षी खुद गवाही से पलट जाएगा. विद्यार्थी यदि केमिस्ट्री या फोरेंसिक की स्टडी कर रहे हैं, तो दिमाग की गति चरम पर रहेगी. किसी धर्मशाला में सामान्य दवा और सुरक्षा के सामान का दान करें. इससे मंगल और भी शुभ फल देगा और कोई बड़ी दुर्घटना टल सकती है.

21 मई 2026 का मिथुन राशिफल

21 मई 2026 का मिथुन राशिफल4 / 7

गुरु और शुक्र की युति मिथुन राशि के जातकों की वाणी में जादू भर देगी. लोग आपकी बात सुनने के लिए खुद चलकर आएंगे. नौकरी में कोई पुराना प्रोजेक्ट अचानक इनाम की शक्ल में लौटेगा. व्यापार में नया कॉन्ट्रैक्ट साइन हो सकता है. अकाउंट में मोटी रकम आने के योग हैं. परिवार में ननद-भाभी के बीच का झगड़ा खत्म होगा. अदालत के किसी स्टांप पेपर केस में पुरानी रसीद मिलने से जीत तय है. जो स्टूडेंट बायोटेक या जीन एडिटिंग की पढ़ाई कर रहे हैं, वे सबको पीछे छोड़ देंगे. त्वचा के रोग से परेशान लोगों को अचानक कोई घरेलू नुस्खा लाभ देगा. बृहस्पतिवार को स्कूल जाते बच्चों को कापी-पेंसिल बांटें, बृहस्पति की कृपा बरसेगी.

विज्ञापन

21 मई 2026 का कर्क राशिफल

21 मई 2026 का कर्क राशिफल5 / 7

चंद्रमा अपनी ही कर्क राशि में बैठे हैं. इससे इस राशि की जातकों मानसिक दृढ़ता मिल रहा है. जो लोग कभी कुछ खास निर्णय लेने से डरते थे, अब वे आंख बंद करके भी काम करेंगे, तो वह सफल होगा. यह चांद का शाहकारी असर है. आपकी नौकरी में लीव की रिक्वेस्ट मंजूर होगी. आपके काम-काज से आपको बोनस भी मिलने के योग हैं. कारोबार में दूध से जुड़ी कोई नई डील एकाएक फायदा दे सकती है. परिवार में मां के स्वास्थ्य को लेकर चिंता खत्म होगी. घर में खुशियां लौटेंगी. किसी पुराने कर्जदार ने पूरा पैसा वापस मिल सकता है. पुलिस में दर्ज पड़ोस के झगड़े की रिपोर्ट आपसी सुलह से समाप्त होने के योग हैं. विद्यार्थियों को एस्ट्रोनॉमी या समुद्र विज्ञान की परीक्षा में शानदार अंक मिलेंगे. चांदी के बर्तन में जल भरकर चंद्रमा को अर्घ्य दें, सारी मनोकामना पूरी होगी.

21 मई 2026 का तुला राशिफल

21 मई 2026 का तुला राशिफल6 / 7

चंद्रमा का कर्क राशि में बली होना और सूर्य-गुरु सप्तांश योग आपके भाग्य का ताला खोलने के योग दर्शा रहा है. शरीर में एक अलग सी ताजगी आपको हर काम पहले करने को प्रेरित करेगी. नौकरी में कोई विदेशी कंपनी का प्रतिनिधि आपसे संपर्क कर सकता है. व्यापार में कपड़े या सौंदर्य प्रसाधन से जुड़ा कोई थोक ऑर्डर बिना मांगे मिल जाएगा. परिवार में रिश्तेदारों से चल रही तकरार पर मीठी बातचीत से विराम लगेगा. कर्ज लेकर फंसे हुए लोगों को कोई बैंक से राहत मिलेगी. ब्याज का बोझ आधा हो जाएगा. कोर्ट-कचहरी में तलाक या गुजारा भत्ता के मामले में महिला पक्ष के लिए फैसला निर्णायक रूप से आएगा. स्टूडेंट जातकों को इंटीरियर डिजाइनिंग की परीक्षा में सफलता मिलेगी. किसी अनाथालय में सफेद मिठाई बांटें, शुक्र और गुरु की युति आपके लिए लाभकारी होगी.

विज्ञापन

21 मई 2026 का कुंभ राशिफल

21 मई 2026 का कुंभ राशिफल7 / 7

गुरु पुष्य और अमृत सिद्धि योग आपके ठहरे हुए धन को रफ्तार देने वाला है. आपके मुंह से निकला हर शब्द अब वरदान की तरह काम करेगा. नौकरी में किसी सरकारी योजना के तहत आपको अचानक भत्ता मिलेगा. व्यापार में पुराना उधार वसूल होगा. कहीं जमीन से दबा हुआ पैसा निकल सकता है. परिवार में पुत्र या पुत्रवधू की तरफ से कोई बड़ी खुशखबरी आपका सीना चौड़ा कर देगी. यदि पुलिस या जांच एजेंसी का कोई नोटिस की मियाद खत्म होगी, मामला ठंडा पड़ जाएगा. स्टूडेंट जातकों UPSC के नए नियम से लाभ होने के योग हैं. स्वास्थ्य में पैरों की सूजन या नसों की तकलीफ से राहत के लिए किसी पीपल के पेड़ की सुबह परिक्रमा करें. बुजुर्गों का आशीर्वाद लें, शनि और गुरु दोनों प्रसन्न होंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन