
1 / 7
Lucky Zodiac Sign: ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, 19 मई 2026 को कई शुभ योगों का दुर्लभ संयोग बनेगा, जिससे 5 राशियों के लिए धन और तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?
19 मई के ज्योतिषीय संयोग

2 / 7
Lucky Zodiac Sign: द्रिक पंचांग के अनुसार, मंगलवार 19 मई, 2026 को अधिक मास की तृतीया तिथि और इस दिन शुभ रवि योग बन रहा है. यह दिन ग्रहों की खगोलीय स्थिति और गोचर के कारण काफी महत्व रखता है. इस दिन मिथुन राशि में त्रिग्रही योग बन रहा है, जिसमें शुक्र और बृहस्पति के साथ चंद्रमा की युति हो रही है. यहां पर चंद्रमा-बृहस्पति की युति से गजकेसरी योग भी बन रहा है और चंद्रमा-शुक्र की युति से कलानिधि योग भी निर्मित हो रहा है. वहीं, वृषभ राशि में बुध-सूर्य की युति से पहले से बुधादित्य योग का निर्माण हो रखा है. इन सबके साथ, पहले की तरह ही मंगल अपनी राशि मेष और शनि मीन राशि में विराजमान रहेंगे. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, इस सब योग-संयोग से यह तारीख विशेष महत्व रखता है और इससे 5 राशियों के किस्मत के बंद दरवाजे खुल सकते हैं. इन राशियों के जातकों को धन कमाने के नए रास्ते मिलेंगे. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं.
19 मई का मेष राशिफल

3 / 7
मंगल का मेष राशि ही राशि में विराजमान होना इस राशि के जातकों भीतर के एक नया साहस और विश्वास को जगा देगा, जिससे जोखिम उठाने की क्षमता कई गुना बढ़ जाएगी. नौकरी में अगर प्रमोशन या विभाग बदलने को लेकर अड़चन आ रही थी तो अचानक कोई वरिष्ठ अधिकारी आपका पक्ष लेगा और फाइल आगे बढ़ेगी. कारोबार में नई जगह शाखा खोलने या किसी नए उत्पाद को लॉन्च करने की हिम्मत जुटा पाएंगे, जिससे धन कमाने के दो नए दरवाजे एक साथ खुलेंगे. पारिवारिक जीवन में बीते दिनों का तनाव दूर होगा और जीवनसाथी के साथ मिलकर घर की बड़ी खरीदारी का प्लान अंतिम रूप ले लेगा. पुलिस या ट्रैफिक विभाग से जुड़ी कोई पुरानी शिकायत अचानक सुलझ जाएगी और जुर्माने की रकम माफ होने की प्रबल संभावना है. कोर्ट के किसी सिविल केस में पुराने दस्तावेज मिल जाने से आपकी जीत का रास्ता साफ होगा और विपक्षी का पैर उखड़ जाएगा. विद्यार्थी अगर पुलिस, सेना या इंजीनियरिंग के क्षेत्र से जुड़ी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो शारीरिक और मानसिक सहनशक्ति चरम पर रहेगी और सफलता के प्रबल योग हैं. किसी पशु चिकित्सालय में घायल गाय-भैंस की सेवा या सड़क पर कुत्तों के लिए पानी-रोटी की व्यवस्था करना आपके मंगल को और शांत करेगा और बड़ी दुर्घटनाओं से आपकी रक्षा होगी.
19 मई का मिथुन राशिफल

4 / 7
आपकी राशि में बन रहा त्रिग्रही योग, गजकेसरी और कलानिधि जैसे शुभ संयोग आपके व्यक्तित्व को अप्रतिम चमक देंगे. स्वभाव में गजब का आकर्षण और वाणी में मिठास घुल जाएगी, जिससे हर बातचीत में आप अपना दबदबा बना लेंगे. नौकरीपेशा जातकों को किसी ऐसे बड़े प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसमें बाहर यात्रा के साथ इनाम भी तय है. कारोबार में बंद पड़ा माल अचानक बिकने लगेगा और कर्ज वसूली के लिए भेजा गया व्यक्ति पूरा पैसा लेकर लौटेगा. परिवार में बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता खत्म होगी और उनके आशीर्वाद से कोई रुका हुआ न्यायालय का मामला आपके पक्ष में मुड़ेगा. विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में वह सफलता मिलेगी, जो अब तक हाथ से खिसक रही थी. पुलिस या प्रशासन से जुड़े झगड़े में सुलह का माहौल बनेगा और आपका पुराना साथी पूरा सहयोग देगा. मंगलवार के दिन किसी गौशाला में हरा चारा डलवाना या बेजुबान पक्षियों को दाना डालना आपके बृहस्पति को और मजबूत करेगा और धन के नए स्रोत खोलेगा.
19 मई का कर्क राशिफल

5 / 7
मिथुन राशि में बैठा चंद्रमा आपके लिए गजकेसरी योग की शक्ति लेकर आ रहा है, जिससे घर का कोई फंसा हुआ पैतृक प्रकरण अचानक हल हो जाएगा. आपकी अंतरात्मा की आवाज इस बार बिल्कुल सटीक साबित होगी, इसलिए दिल की सुनने में देर न करें. नौकरी में कोई वरिष्ठ सहकर्मी जो अब तक रूठा हुआ था, अपने आप पिघलकर आपके पक्ष में गवाही देगा और पदोन्नति की राह खुलेगी. व्यापार में पुराने निवेश का पैसा अचानक मुनाफे के साथ लौटेगा और उस धन से आप घर की छत पर सौर ऊर्जा लगवाने जैसा प्रगतिशील कदम उठा पाएंगे. दांपत्य जीवन में बीती गलतफहमियों पर विराम लगेगा और जीवनसाथी के साथ मिलकर कोई धार्मिक या पर्यटन यात्रा का कार्यक्रम तय करेंगे. मानसिक थकान से जूझ रहे छात्रों को अचानक पढ़ाई की सही तकनीक हाथ लगेगी और मुश्किल फार्मूले पानी की तरह याद होने लगेंगे. कोर्ट-कचहरी में किसी चेक बाउंस या रिकवरी के मामले में आपका वकील ऐसा तर्क देगा कि सामने वाला पक्ष सुलह को तैयार हो जाएगा. मंगलवार की शाम किसी जलाशय में मछलियों को आटे की गोलियां खिलाना या घर की छत पर पक्षियों का जलपात्र बदलना चंद्रमा की स्थिति को आपके लिए और भी मजबूत करेगा.
19 मई का सिंह राशिफल

6 / 7
वृषभ राशि में आपके स्वामी सूर्य की बुध के साथ बन रही बुधादित्य युति आपको प्रशासनिक क्षेत्र में अकाट्य तर्क और निडर निर्णय लेने की शक्ति देगी. व्यापार में आप किसी बड़ी हस्ती को अपने प्रोजेक्ट से जोड़ने में सफल रहेंगे और उनका सिर्फ एक हस्ताक्षर आपके बैंक बैलेंस को दोगुना कर देगा. स्वास्थ्य के मोर्चे पर रीढ़ या पीठ की कोई पुरानी तकलीफ किसी अनुभवी चिकित्सक की सलाह से पूरी तरह ठीक होने की राह पकड़ेगी. कार्यस्थल पर आपकी कुर्सी का विरोध कर रहे प्रतिद्वंदी अचानक खुद ही दूसरी कंपनी में चले जाएंगे, जिससे पूरे विभाग की कमान बिना किसी बाधा के आपके हाथ आएगी. विद्यार्थियों के लिए प्रबंधन या विधि संस्थान में प्रवेश का मार्ग प्रशस्त होगा और कोई बड़ी छात्रवृत्ति आपकी आर्थिक चिंता को खत्म कर देगी. परिवार में बेटी या बहन की शादी की रुकावट दूर होगी और मंगलवार के दिन किसी सुयोग्य वर का प्रस्ताव आपको चौंका सकता है. अगर किसी कानूनी लड़ाई में फंसे हैं तो न्यायाधीश के सामने आपका पक्ष रखने का लहजा ही मुकदमे का रुख बदल देगा. शाम के समय किसी गौरैया या गिलहरी के लिए बाजरे के दाने रखना सूर्यदेव को बल प्रदान करेगा और अधूरे कामों की तरफ लौटी हुई उम्मीदों को पंख लगा देगा.
19 मई का वृषभ राशिफल

7 / 7
आपकी राशि में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग आपके मन-मस्तिष्क को तीव्र बुद्धि और निर्णय क्षमता से भर देगा. व्यापार में आप वह जोखिम उठाने का साहस जुटाएंगे, जिससे मुनाफे का ग्राफ अचानक ऊपर चढ़ जाएगा और दुकान-प्रतिष्ठान में ग्राहकों की भीड़ बढ़ेगी. नौकरी में किसी पुराने विवाद को सुलझाने के लिए आपकी लेखन-शैली और ईमेल का जवाब निर्णायक साबित होगा, साथ ही अधिकारी आपकी काबिलियत को नोट करेंगे. परिवार में बच्चों के करियर को लेकर चल रही उधेड़बुन खत्म होगी और अचानक कोई बड़ा रास्ता साफ दिखने लगेगा. कर्ज के जाल में फंसे लोगों को बैंक या किसी निजी स्रोत से राहतभरा फोन आ सकता है, जिससे मासिक किस्त का बोझ कम करने की व्यवस्था बनेगी. कोर्ट-कचहरी के चक्कर में फंसा जमीन का कोई पुराना केस तेजी से निपटेगा और फैसला आपके हक में आएगा. सेहत के मोर्चे पर पेट और त्वचा संबंधी छोटी-मोटी तकलीफों से मुक्ति पाने के लिए आप अस्पताल में किसी बुजुर्ग की सेवा करें, तो शुक्र की विशेष कृपा आप पर बनी रहेगी. छात्रों के लिए यह दिन किसी शोध या तकनीकी विषय में दिमाग की बत्ती जलाने वाला रहेगा और इनामी परीक्षा पास करने के स्पष्ट योग बन रहे हैं.