Lucky Zodiac Sign: 18 मई से खुलेंगे इन 5 राशियों की किस्मत के दरवाजे, मिलेगा सुख और सेहत रहेगी ठीक

Lucky Zodiac Sign: 18 मई 2026, वार सोमवार को ग्रहों की विशेष स्थिति बन रही है, जिसके कारण कुछ राशियों को अपने जीवन में खास बदलाव देखने को मिलेंगे. चलिए जानते हैं 18 मई 2026 की ज्योतिषीय गणना और 5 लकी राशियों के राशिफल के बारे में.

Lucky Zodiac Sign
1 / 6

द्रिक पंचांग के अनुसार, 18 मई 2026 को नवग्रहों में से केवल चंद्र ग्रह का राशि गोचर होगा. इस दिन रात 10 बजकर 4 मिनट के आसपास चंद्र ग्रह मिथुन राशि में कदम रखेंगे. हालांकि, साथ ही सुकर्मा योग, धृति योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, आडल योग और विडाल योग आदि शक्तिशाली योगों का भी निर्माण हो रहा है. साथ ही रोहिणी व्रत भी है. ऐसे में कुछ राशियों को लाभ तो कई लोगों को नुकसान होना तय है. यहां पर आप ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य द्वारा बताई उन 5 राशियों के बारे में जानेंगे, जिनके जातकों के लिए 18 मई 2026 का दिन कई मायनों में अच्छा रहेगा.

विज्ञापन

18 मई का वृषभ राशि का राशिफल

18 मई का वृषभ राशि का राशिफल2 / 6

रोजमर्रा के चीजों से कुछ हटकर करने का मौका मिलेगा, जिसके कारण मानसिक शांति मिलेगी. साथ ही आप अपनी सेहत में सुधार का अनुभव करेंगे. जो लोग नौकरी करते हैं या जिनका खुद का बिजनेस है, उन्हें धन कमाने का मौका मिलेगा.

विज्ञापन

18 मई का कन्या राशि का राशिफल

18 मई का कन्या राशि का राशिफल3 / 6

पुराने ऑफिस के दोस्तों से मिलकर यादें ताजा होंगी. साथ ही आपको जीवन में कुछ बड़ा करने का Idea आएगा. आर्थिक स्थिति में भी लगातार सुधार होगा. संबंधों की बात करें तो उन्हें जोड़ने के लिए प्रयास अधिक करना होगा.

18 मई का धनु राशि का राशिफल

18 मई का धनु राशि का राशिफल4 / 6

मेहनत का फल मिलने से कामकाजी लोग संतुष्ट रहेंगे. साथ ही घर की जरूरतों को अच्छे से पूरा कर पाएंगे. इस दौरान आपको कोई बड़ी हेल्थ प्रॉब्लम भी नहीं होने वाली है, लेकिन खानपान पर विशेष ध्यान दें. ये भी पढ़ें- Rare Auspicious Body Signs: शरीर के ये निशान Gen Z को Millionaire बना सकते हैं, समुद्रिक शास्त्र से जानें भाग्य चमकाने वाले शुभ संकेत

विज्ञापन

18 मई का मकर राशि का राशिफल

18 मई का मकर राशि का राशिफल5 / 6

पैसों का सही समय पर इंतजाम हो जाएगा, जिसके कारण कर्ज लेने की नौबत नहीं आएगी. इस दौरान घर में बड़ी बहन के रिश्ते की बात भी चल सकती है. साथ ही वातावरण पहले से ज्यादा खुशनुमा व सुखद रहेगा.

18 मई का मीन राशि का राशिफल

18 मई का मीन राशि का राशिफल6 / 6

अगर आपने किसी पार्टी से बहुत ज्यादा उधार ले रखा है तो वक्त से पहले आप उनके पैसे वापस कर देंगे. घर का माहौल पहले से अनुकूल रहेगा. यदि आपकी कोई सर्जरी होनी है तो वो सफल रहेगी. डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन