Lucky Zodiac Sign: 17 मई से सोने जैसी चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, नई नौकरी से ऑफर से बढ़ेगी आर्थिक मजबूती

Lucky Zodiac Sign: 17 मई से वृषभ बन रहा त्रिग्रही योग और मिथुन राशि में बना शुक्र-गुरु की युति 5 राशियों की किस्मत चमका सकता है. इन जातकों को नई नौकरी, धन लाभ और करियर में बड़ी सफलता मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

Lucky Zodiac Sign
1 / 7

विज्ञापन

17 मई के ज्योतिषीय संयोग

17 मई के ज्योतिषीय संयोग2 / 7

Lucky Zodiac Sign: 17 मई को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है और 3 साल के बाद अधिक मास (पुरुषोत्तम मास) की शुरूआत हो रही है. इस यह तारीख विशेष महत्व रखता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस दिन चन्द्र दर्शन भी है, जिसका अपना एक अलग धार्मिक महत्व है. जहां तक ग्रहों और नक्षत्रों के आकाशीय स्थिति की बात है, तो इस तिथि कि वृषभ में त्रिग्रही योग बन रहा है, जिसे बुध, सूर्य और चंद्रमा बना रहे हैं. यह एक बेहद शक्तिशाली त्रिग्रही योग हैं, क्योंकि यह चंद्रमा की उच्च राशि में बन रहा है. पहले की तरह ही मिथुन राशि में शुक्र-गुरु की युति बनी रहेगी. मंगल अपनी राशि मेष और शनि मीन राशि में विराजमान रहेंगे. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, इन सब योग-संयोग का सीधा असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन इससे 5 राशियों को सबसे अधिक लाभ होगा. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं और इनके खाते में क्या-क्या लाभ दर्ज होगा?

विज्ञापन

17 मई का वृषभ राशिफल

17 मई का वृषभ राशिफल3 / 7

17 मई से वृषभ राशि में बनने वाला त्रिग्रही योग इस राशि के जातकों लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. जीवन की रुकावटें धीरे-धीरे खत्म होने लगेंगी. करियर में एक नई जान और उछाल आ सकता है. लंबे समय से नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को अच्छा ऑफर मिल सकता है. वर्क प्लेस पर आपकी मेहनत की तारीफ होगी. आय के नए स्रोत बनने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. बिजनेस से जुड़े लोगों अचानक बड़ा लाभ हो सकता है. आज आप किसी को कुछ दान देने से नहीं हिचकेंगे. आपका बौद्धिक लेवल एक अलग ऊंचाई पर होगा. घर में कोई शुभ कार्य हो सकता है.

17 मई का कर्क राशिफल

17 मई का कर्क राशिफल4 / 7

कर्क राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद सकारात्मक रहेगा. आपको एक नई ऊर्जा मिलेगी, जो काम को सफल बनाने में मददगार होगी. आपके आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि होने से बड़े प्रोजेक्ट को पूरा करने में एक नया जुनून आएगा. वैसे नौकरीपेशा लोग जो लोग लंबे समय से नई नौकरी का इंतजार कर रहे थे, उन्हें अच्छी खबर मिलने के योग हैं. व्यापार में अचानक धन लाभ के संकेत हैं और किसी से फायदा हो सकता है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. आज आप किसी जरूरतमंद की सहायता करेंगे या किसी भूखे व्यक्ति को खाना खिलाएंगे. आपके पुण्य के खाते में बढ़ोतरी होगी.

विज्ञापन

17 मई का तुला राशिफल

17 मई का तुला राशिफल5 / 7

कर्क राशि वालों के लिए शुक्र-गुरु की युति बेहद लाभकारी साबित हो सकती है. आपके करियर में तेजी से बदलाव योग हैं, जो लाभकारी होंगे. बेरोजगार लोगों को शानदार अवसर मिल सकता है. कारोबार में आपकी बातचीत और समझदारी आपको फायदा दिलाएगी. आर्थिक रूप से लाभ होगा. रुका हुआ धन वापस मिलने से आप पुराने कर्जे को चुका पाएंगे. स्टूडेंट जातकों कि नए संपर्क बनेगे, जो उनको लाभ पहुंचाएंगे. परिवार में पुराने विवाद खत्म हो सकते हैं. कोर्ट-कचहरी के झंझट से मुक्ति मिलेगी. प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के संकेत हैं. आज आप किसी वृद्धाश्रम में फ्री में अपनी सेवाएं देंगे. आपके मन को संतुष्टि मिलेगी.

17 मई का वृश्चिक राशिफल

 17 मई का वृश्चिक राशिफल6 / 7

17 मई को बन रहे योग-संयोग वृश्चिक राशि के जातकों के लिए 17 मई के बाद शानदार अवसर लेकर आ सकता है. आपके करियर और आर्थिक मामलों में अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं. जॉब कर रहे लोगों पर उनके सीनियर कलीग का भरोसा बढ़ेगा. नई जिम्मेदारी या बेहतर पद मिलने के संकेत हैं. जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें किसी बड़ी कंपनी से ऑफर मिलने के योग बन रहे हैं. बिजनेस में रुका हुआ काम दोबारा गति पकड़ेगा. पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है. आय में बढ़ोतरी होने से आर्थिक रूप से राहत मिलेगी. आप किसी मंदिर में दीप दान देंगे. लव लाइफ में स्थिरता आएगी और पार्टनर का सहयोग मिलेगा.

विज्ञापन

17 मई का मीन राशिफल

17 मई का मीन राशिफल7 / 7

मीन राशि के जातकों के लिए यह समय काफी लाभकारी है, जो उनके लिए भाग्य और तरक्की के नए रास्ते खोल सकता है. नौकरी लाभ के अच्छे संकेत हैं. आपकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा. विदेश से भी लाभ मिल सकता है. व्यवसाय में लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे. अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं. जो लोग नया काम शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए समय अनुकूल है. परिवार के सदस्यों में रिश्तों में मिठास बनी रहेगी. स्टूडेंट जातको पढ़ाई सफलता मिलने के संकेत हैं. स्वास्थ्य बेहतर रहेगा. आप किसी सामाजिक काम में बढ़-चढ़ कर भाग लेंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन