Lucky Zodiac Sign: 16 मई से होगी इन 5 राशि वालों की तेज तरक्की, आर्थिक परेशानियां होंगी दूर

Lucky Zodiac Sign: 16 मई के दुर्लभ ग्रह योग 5 राशियों के लिए तरक्की और धन लाभ के मजबूत संकेत दे रहे हैं. इस दिन चंद्र-मंगल, बुध-सूर्य और शुक्र-गुरु की युति बन रही है. इससे 5 राशि के जातकों की आर्थिक परेशानियां कम हो सकती है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

Lucky-Zodiac-Sign
1 / 7

विज्ञापन

16 मई के ज्योतिषीय संयोग

16 मई के ज्योतिषीय संयोग2 / 7

Lucky Zodiac Sign: 16 मई, 2026 का दिन ग्रहों और नक्षत्रों के योग संयोग से बहुत विशेष है. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस दिन मेष राशि में चंद्र-मंगल वृष राशि में बुध-सूर्य और मिथुन राशि में शुक्र-गुरु का युति बनी हुई है. एक साथ राशिमंडल की तीन राशियों में तीन-तीन युति का निर्माण अपने आप में एक दुर्लभ और बहुत खास ज्योतिषीय घटना है. वहीं, इस दिन के पंचांग की बात करें तो वट सावित्री व्रत का संगम शनि जयंती से हो रहा है, वो भी शनिवार के दिन. इसके साथ यह दिन ज्येष्ठ माह की दर्श अमावस्या है, जब भरणी और कृत्तिका नक्षत्र का संयोग शोभन और आयुष्मान योग से हो रहा है. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, 16 मई के ये योग-संयोग 5 राशि वालों के बहुत अनुकूल माहौल निर्मित कर रहें हैं. इससे उनकी तरक्की की गति तेज होगी और आर्थिक परेशानियां दूर होंगी.

विज्ञापन

16 मई का मेष राशिफल

16 मई का मेष राशिफल3 / 7

मेष राशि के जातकों के लिए चंद्र-मंगल की युति बहुत फलदायी है, जो आपकी राशि में बन रही है. यह दिन आपके लिए नई ऊर्जा और तेज प्रगति का साबित हो सकता है. आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और निर्णय क्षमता में मजबूती आएगी. रुके हुए काम बनने लगेंगे, जिससे जल्द ही लाभ होने के योग हैं. जॉब कर रहे लोगों के कामकाज सराहना मिलेगी. नई जिम्मेदारी भी मिलने के योग हैं. व्यापार में नए अवसर सामने आएंगे. आर्थिक मजबूती आएगी. इनकम के नए रास्ते खुलने से जीवन में उत्सव माहौल रहेगा. आप किसी वृद्ध की सेवा करेंगे. आपका मन प्रसन्न रहेगा.

16 मई का वृषभ राशिफल

16 मई का वृषभ राशिफल4 / 7

वृषभ राशि में बुध-सूर्य की युति बनी हुई है, जो इस राशि के जातकों के करियर सकारात्मक बदलाव लाएगी. इससे उनके आर्थिक मसले सुलझेंगे. नौकरीपेशा लोगों की कामकाजी योजनाएं सही दिशा में आगे बढ़ेगी. वर्क प्लेस पर कलीग लोगों का पूरा सहयोग रहेगा. व्यापार में अच्छा लाभ मिल सकता है. रुका हुआ पैसा वापस आने के संकेत हैं. शाम का समय हंसी-खुशी गुजरेगा. किसी के बर्थडे में शामिल हो सकते हैं. स्टूडेंट और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को उनकी मेहनत का फल मिलेगा.

विज्ञापन

16 मई का मिथुन राशिफल

16 मई का मिथुन राशिफल5 / 7

मिथुन राशि में शुक्र-गुरु की युति बनी हुई है. यह युति इस राशि के जातकों के भाग्य और समृद्धि के नए रास्ते खोल सकती है. यह समय जीवन में आगे बढ़ने और नई उपलब्धियां हासिल करने का योग बना रहा है. व्यापार में नए लोगों से संपर्क होंगे. इसका भविष्य में बड़ा लाभ हो सकता है. कारोबार के विस्तार से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. धन बचत करने में भी सफलता मिल सकती है. सामाजिक जीवन में आपकी लोकप्रियता बढ़ सकती है और लोग आपकी सलाह को महत्व देंगे. रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा.

16 मई का सिंह राशिफल

16 मई का सिंह राशिफल6 / 7

सिंह राशि के लोगों के लिए यह समय काफी अनुकूलता भर रहेगा. आपके सम्मान में वृद्धि होगी. तरक्की के नए अवसर सामने आएंगे. आत्मविश्वास में वृद्धि होने से करियर में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी. सभी लोगों का सहयोग मिलेगा. रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है. इनकम बढ़ने से आर्थिक मामलों में राहत मिलेगी.आप नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं, जिनसे भविष्य में बड़ा लाभ मिलने के संकेत हैं. परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा.

विज्ञापन

16 मई का मकर राशिफल

16 मई का मकर राशिफल7 / 7

मकर राशि के जातकों के लिए 16 मई के योग-संयोग जीवन में स्थिरता लाएंगे. आपके कदम नई योजनाओं को शुरू करने एक लिए आगे बढ़ेंगे. इससे आर्थिक मजबूती आएगी. करियर में नई दिशा और सकारात्मक बदलाव होंगे. जॉब में लगे लोगों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा. आज आप किसी भलाई के काम में सहयोग करेंगे, जिससे दिल को संतुष्टि होगी. आय बढ़ने के योग बन रहे हैं, क्योंकि रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. व्यापार में नई डील लाभकारी साबित हो सकती है. आने वाला समय आपको नई पहचान और सम्मान दिलाएगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन