
1 / 7
भारतीय क्रिकेटर Rahul Chahar और उनकी पत्नी ईशानी जौहर का 4 साल का रिश्ता अब खत्म हो गया है. राहुल ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर तलाक की जानकारी दी और बताया कि कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब वह अपनी जिंदगी के नए अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं. आइए जानते हैं कौन हैं ईशानी जौहर और उनके रिश्ते से जुड़ी अहम बातें.

2 / 7
कोविड के बाद हुई थी शाही शादी- राहुल चाहर और ईशानी जौहर ने 9 मार्च 2022 को गोवा में भव्य समारोह के बीच शादी की थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों एक-दूसरे को किशोरावस्था से जानते थे.

3 / 7
फैशन डिजाइनर हैं ईशानी- ईशानी जौहर पेशे से एक फैशन डिजाइनर हैं और बेंगलुरु से ताल्लुक रखती हैं. उनकी शुरुआती पढ़ाई जयपुर में हुई, जिसके बाद उन्होंने राजस्थान यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया.

4 / 7
लाइमलाइट से दूर रहना पसंद- क्रिकेटर की पत्नी होने के बावजूद ईशानी हमेशा लो-प्रोफाइल लाइफ जीती हैं. वह सोशल मीडिया और पब्लिक अपीयरेंस में ज्यादा सक्रिय नहीं रहतीं.

5 / 7
IPL के दौरान दिखीं साथ- हालांकि, IPL सीजन के दौरान ईशानी कई बार राहुल के साथ नजर आईं. मैचों के दौरान स्टेडियम में उनकी मौजूदगी को कैमरों ने कई बार कैद किया.

6 / 7
राहुल चाहर का IPL करियर- राहुल ने 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स से IPL में डेब्यू किया. इसके बाद वह मुंबई इंडियंस (2018–2021), पंजाब किंग्स (2022–2024) और सनराइजर्स हैदराबाद (2025) के लिए खेले. IPL 2026 मिनी ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 5.20 करोड़ रुपये में खरीदा.

7 / 7
पोस्ट में जाहिर किया नया नजरिया- अपने संदेश में राहुल ने लिखा कि कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्होंने इस रिश्ते को सम्मान के साथ खत्म किया है. उन्होंने कहा कि वह इस अध्याय को बिना गुस्से या पछतावे के बंद कर रहे हैं और अब पहले से ज्यादा समझदारी और आत्मविश्वास के साथ अपनी नई जिंदगी की ओर बढ़ रहे हैं.