
1 / 7
Indian Railways New Rules: भारतीय रेलवे के करोड़ों यात्रियों के लिए जानना जरूरी है कि एक मार्च 2026 से ट्रेन के सफर से जुड़े 6 नियम बदल गए हैं। रेलवे ने ट्रेन टिकट बुकिंग का नियम बदला है। एक मोबाइल ऐप भी बंद कर दी है। लगेज की लिमिट तय की है और वेटिंग लिस्ट पर भी सख्ती बरती है। आइए नए नियम विस्तार से जानते हैं...

2 / 7
एक मार्च से रेलवे का UTS ऐप बंद हो गया है। इसके साथ ही जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट का नियम बदल गया है। अब लोगों को जनरल, प्लेटफॉर्म और मंथली सीजन टिकट (MST) बुक करने के लिए RailOne ऐप का इस्तेमाल करना होगा। रिजर्वेशन और लाइव ट्रेन स्टेटस के साथ-साथ लोकेशन की सर्विस भी रेल वन ऐप पर ही मिलेगी।

3 / 7
ट्रेन की टिकट बुक करने के लिए अब आधार कार्ड अनिवार्य होगा। टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए यह नियम बनाया गया है। ऐसे में लोगों को अब IRCTC या RailOne ऐप से ट्रेन का टिकट बुक करने के लिए आधार कार्ड वेरिफिकेशन कराना होगा। बुकिंग के पहले 30 मिनट में एजेंट टिकट बुक नहीं कर पाएंगे, बल्कि आम लोगों को टिकट मिलेगा।

4 / 7
रेलवे ने वेटिंग लिस्ट के नियमों में भी सख्ती बरती है। रेलवे स्टेशनों पर बड़ती भीड़ और सुरक्षा के मद्देनजर उन लोगों के लिए नियम कड़े किए हैं, जिनकी टिकट वेटिंग लिस्ट में है। नए नियम के अनुसार स्लीपर और सभी AC कोच में केवल कन्फर्म या RAC टिकट वाले यात्री ही बोर्ड कर पाएंगे। अगर टिकट वेटिंग लिस्ट में ही है तो रिजर्व्ड कोच में सफर नहीं कर पाएंगे।

5 / 7
रेलवे के नए नियमों के अनुसा, अब ट्रेन में सफर करते समय भारी भरकम लगेज ले जाने पर भारी जुर्माना देना पड़ेगा। अगर भारी लगेज के साथ पकड़े गए तो सामान्य दर से 6 गुना ज्यादा जुर्माना भरना पड़ेगा। जुर्माना नहीं भरने पर कानूनी कार्रवाई झेलनी पड़ सकती है। कोई और कार्रवाई भी हो सकती है, इसलिए लगेज को लेकर लोग सावधान रहें।

6 / 7
बता दें कि अब ट्रेन में कन्फर्म टिकट पर सफर करने की तारीख को बदलना भी आसान हो गया है। अब लोग कन्फर्म टिकट की तारीख को ऑनलाइन बदल पाएंगे। इसके लिए न कोई सर्विस चार्ज देना पड़ेगा और न ही एक्स्ट्रा कैंसिलेशन फीस देनी पड़ेगी, लेकिन अगर किराये में अंतर आएगा तो उस नए किराये का भुगतान करना पड़ेगा।

7 / 7
भारतीय रेलवे ने अब यात्रियों को अपने बोर्डिंग पॉइंट को बदलने की सुविधा भी दे दी है, यानी अब लोग चार्ट बनने के बाद भी अपना बोर्डिंग पॉइंट बदल सकेंगे, लेकिन दूसरा चार्ट बनने से पहले यह काम करना होगा। नहीं तो ट्रेन मिस होने का चांस रहेगा। पहले यह सुविधा केवल पहला चार्ट बदलने से पहले मिलती थी, लेकिन अब नया नियम लागू होगा।