
1 / 7
Combat Helicopter Prachand: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज देश का पहला स्वदेशी लड़ाकू हेलीकॉप्टर 'प्रचंड' उड़ाकर इतिहास रचा। उन्होंने राजस्थान में भारत-पाक सीमा पर जैसलमेर एयरबेस से उड़ान भरी ओर पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज (जैसलमेर) में भारतीय वायुसेना के युद्धाभ्यास 'वायु शक्ति-2026' का निरीक्षण किया।

2 / 7
राष्ट्रपति मुर्मू देश की पहली राष्ट्रपति हैं, जिन्होंने किसी लड़ाकू हेलीकॉप्टर में को-पायलट के रूप में उड़ाया। करीब 25 मिनट तक उन्होंने हेलीकॉप्टर को उड़ाया। 'वायु शक्ति-2026' में प्रचंड के अलावा राफेल, सुखोई-30 MKI और अपाचे जैसे विमानों ने भी अपना शक्ति प्रदर्शन किया। वहीं इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री भजन लाल भी दिखे।

3 / 7
मल्टीरोलकॉम्बैट हेलिकॉप्टर को बेंगलुरू स्थित हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने बनाया है और इसे 3 अक्टूबर 2022 को भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया था। इस हेलीकॉप्टर से जमीन और हवा दोनों से हमले किए जा सकते हैं।

4 / 7
राजस्थान के रेगिस्तान के अलावा कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में इस हेलीकॉप्टर को तैनात किया गया है। प्रचंड हेलिकॉप्टर 5000 मीटर से ज्यादा ऊंचाई पर लैंड और टेकऑफ कर सकता है। इतनी ही ऊंचाई से हमला भी कर सकता है।

5 / 7
280 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़कर प्रचंड हेलीकॉप्टर एक बार में 700 किलोमीटर की दूरी तक उड़ान भर सकता है और एक बार में यह लगातार 3 घंटे तक उड़ान भर सकता है। दुश्मन पर हमले कर सकता है।

6 / 7
प्रचंड हेलीकॉप्टर का वजन लगभग 5.8 टन, लंबाई 15.8 मीटर और ऊंचाई 4.7 मीटर है। हेलीकॉप्टर में हेलेना एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल, 70 MM के रॉकेट और 20 MM की एक गन लगी है। ट्विन इंजन, आर्मर्ड कॉकपिट (हथियारों से सुरक्षा देने वाला) और आधुनिक एवियोनिक्स सिस्टम भी इसकी खासियत है।

7 / 7
आर्मर्ड कॉकपिट दुश्मन की गोलियों से पायलट को सुरक्षित रखता है। रक्षा मंत्रालय ने पिछले वर्ष 28 मार्च 2025 को 156 प्रचंड हेलिकॉप्टरों को खरीदने के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड को ऑर्डर दिया था। इनमें से 66 हेलिकॉप्टर भारतीय वायुसेना और 90 हेलिकॉप्टर भारतीय सेना को दिए जाएंगे।