Cheapest Gold: किस देश से खरीद सकते हैं सस्ता सोना? इस लिमिट तक लाने पर नहीं देना पड़ता टैक्स

भारत में सोना तो दूर चांदी खरीदना भी लोगों के बजट से बाहर हो गया है, क्योंकि भारत में सोने का रेट डेढ़ लाख रुपये से ज्यादा हो गया है, वहीं चांदी का रेट 4 लाख के करीब है. आज 30 जनवरी 2026 को चांदी का रेट प्रति किलोग्राम 3 लाख 95 हजार रुपये हैं, वहीं सोने का 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना एक लाख 70 हजार और 22 कैरेट का 10 ग्राम सोना एक लाख 56 हजार रुपये है, जो काफी ज्यादा है.

Gold Price 1
1 / 7

Advertisment

2 / 7

लेकिन शादी ब्याह में बेटी को गहने देने के लिए सोना खरीदना अनिवार्य है, ऐसे में भारतीय दूसरे देशों से सोना खरीद सकते हैं, क्योंकि कुछ देशों में सोना टैक्स, इंपोर्ट ड्यूटी और डिमांड के अनुसार काफी सस्ता है. बेशक साल 2025 में दुनियाभर में सोना महंगा हुआ, जिसका असर भारत पर भी पड़ा, लेकिन दुनिया के कुछ देशों में करेंसी वैल्यू, टैक्स पॉलिसी और बाजार मांग के कारण सोने का रेट कम है.

विज्ञापन

3 / 7

सस्ते सोने वाले देशों की सूची में सबसे पहला नाम अमेरिका का है, क्योंकि दुनिया की इस सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में सोना अन्य देशों की तुलना में सस्ता है. यहां आज 30 जनवरी को 24 कैरेट सोने का प्रति ग्राम रेट 15905 रुपये, 22 कैरेट सोने का प्रति ग्राम रेट 15078 और 18 कैरेट सोने का प्रति ग्राम रेट 12317 रुपये है, जो भारत के आज के रेट के मुकाबले कम है. वहीं अमेरिका से पुरुष 20 ग्राम यानी 50000 रुपये तक का सोना और महिलाएं 40 ग्राम यानी 1 लाख रुपये तक का सोना बिना कस्टम ड्यूटी के भारत ला सकते हैं, अगर 6 महीने से वहीं रह रहे हैं तो.

4 / 7

लिस्ट में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया आता है, जो दुनिया के टॉप सोना उत्पादकों में शामिल है, इसलिए यहां भी सोना सस्ता है. ऑस्ट्रेलिया में 24 कैरेट का एक ग्राम सोना 15000 रुपये तक में मिल जाएगा और 22-18 कैरेट का सोना तो इससे भी सस्ता है. अमेरिका की तरह ऑस्ट्रेलिया में भी अगर आप 6 महीने या इससे ज्यादा समय से रह रहे हैं तो भारतीय पुरुष 20 ग्राम यानी 50000 रुपये तक का सोना और महिलाएं 40 ग्राम यानी 1 लाख रुपये तक का सोना बिना कस्टम ड्यूटी के लेकर भारत आ सकते हैं.

विज्ञापन

5 / 7

लिस्ट में तीसरे नंबर पर सिंगापुर का नाम है, जहां एशिया की सस्ती गोल्ड मार्केट है और यह देश गोल्ड ट्रेडिंग का हब भी है. इस देश में टैक्स की दरें भी बेहद कम हैं, इसलिए यहां सस्ता सोना मिल जाता है. यहां 24 कैरेट का एक ग्राम सोना 14300 रुपये में और 22 कैरेट का एक ग्राम सोना 12845 रुपये में मिल जाएगा. अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया की तरह अगर आप एक साल या इससे ज्यादा समय से सिंगापुर में हैं तो भारतीय पुरुष 20 ग्राम यानी 50000 रुपये तक का सोना और महिलाएं 40 ग्राम यानी 1 लाख रुपये तक का सोना बिना कस्टम ड्यूटी दिए ला सकते हैं.

6 / 7

भारतीय इंडोनेशिया, स्विट्जरलैंड, दुबई, भूटान, मलावी और कोलंबिया से भी सस्ता सोना खरीद सकते हैं और एक सीमित मात्रा में सोना कस्टम ड्यूटी दिए बिना भारत ला सकते हैं. दुबई को तो सिटी ऑफ गोल्ड कहा जाता है, क्योंकि वहां कोई टैक्स पॉलिसी नहीं और यहां खरा शुद्ध सोना मिल जाता है. वहीं विदेशों से लाया गया सोना कानूनी रूप से मान्य होता है, लेकिन आपको कस्टम ड्यूटी भरनी पड़ती है. अगर आप तय सीमा से ज्यादा सोना भारत लाना चाहते हैं तो कस्टम ड्यूटी भरनी होगी और कस्टम के नियमों का पालन भी करना होगा.

विज्ञापन

7 / 7

भारत में सस्ता सोना खरीदने का एक तरीका ऑनलाइन या डिजिटल गोल्ड है. भारत सरकार ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) स्कीम जारी की हुई है, जिसके तहत बैंक से भी कम और बेहद कम ब्याज पर सोना मिल जाता है. इसके अलावा भारतीय कम से कम 100 रुपये में पेटीएम या फोनपे पर ऑनलाइन सस्ता सोना खरीद सकते हैं, जिससे बाद में ऊंचे दामों पर बेचा भी जा सकता है. स्टॉक एक्सचेंज के जरिए गोल्ड ETF या म्यूचुअल फंड से भी सोना खरीद सकते हैं. इससे मेकिंग चार्ज और स्टोरेज चार्ज बचते हैं तो अगर सोना खरीदना है तो उपरोक्त तरीके आजमा सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन