UPSC Exams Calender 2027: यूपीएससी की भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी, कब होंगे IAS-IPS एग्जाम, चेक करें शेड्यूल
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने साल 2027 में होने वाली भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें भर्ती परीक्षाओं के लिए आवेदन करने की तारीख, आवेदन की आखिरी तारीख और एग्जाम की तारीख का जिक्र है।

NDA और CDS एग्जाम की तारीखें
2 / 5कैलेंडर के अनुसार, यूपीएससी NDA-I और CDS-I भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन 2 दिसंबर 2026 को जारी करेगा। दोनों एग्जाम की लिखित परीक्षा 11 अप्रैल 2027 को होगी। NDA (II), 2027 और CDS (II) 2027 का नोटिफिकेशन 12 मई 2027 को आएगा। 19 सितंबर 2027 को परीक्षा होगी।
फॉरेस्ट और इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम
3 / 5भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा 2027 21 नवंबर 2027 (रविवार) से शुरू होगी। यह परीक्षा 7 दिन तक चलेगी। इंजीनियरिंग सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2027 का नोटिफिकेशन 16 सितंबर 2026 को आएगा। 6 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे और 31 जनवरी 2027 से परीक्षा होगी।
मेडिकल और आर्म्ड फोर्स एग्जाम
4 / 5कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज परीक्षा 2027 का नोटिफिकेशन 3 मार्च 2027 को आएगा। 18 जुलाई 2027 को परीक्षा होगी। सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (ACs) परीक्षा 2027 के लिए 17 फरवरी 2027 से आवेदन कर सकेंगे। 9 मार्च आवेदन की आखिरी तारीख और 4 जुलाई को एग्जाम होगा।
जियो साइंटिस्ट के एग्जाम की तारीखें
5 / 5कंबाइंड जियो-साइंटिस्ट (प्रारंभिक) परीक्षा 2027 के लिए 2 सितंबर 2026 से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की आखिरी तारीख 22 सितंबर है और एग्जाम 10 जनवरी 2027 से होगा। IES/ISS परीक्षा 2027 के लिए 10 फरवरी 2027 से आवेदन कर सकेंगे और आवेदन की आखिरी तारीख 2 मार्च है। एग्जाम 18 जून को होगा।
