175 साल 'उम्र', 8600 फीट ऊंचाई... दिल्ली से कितना अलग है शिमला का राष्ट्रपति भवन? जहां 5 दिन ठहरेंगी द्रौपदी मुर्मू

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ग्रीष्मकालीन प्रवास पर आज हिमालच प्रदेश पहुंचीं। यहां वे अपने राष्ट्रपति भवन में ठहरेंगी। 27 अप्रैल 2 मई तक वे अपने सभी कामकाज शिमला वाले राष्ट्रपति भवन से ही हैंडल करेंगी। जी हां, दिल्ली के अलावा एक राष्ट्रपति भवन हिमाचल प्रदेश में भी है तो आइए जानते हैं कि यह भवन दिल्ली वाले भवन से कितना अलग है?

President House Shimla
1 / 5

Advertisment

30 और एक को ये रहेगा शेड्यूल

30 और एक को ये रहेगा शेड्यूल2 / 5

प्रोग्राम शेड्यूल के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू 30 अप्रैल को राष्ट्रपति पालमपुर में चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगी। 30 अप्रैल को ही राष्ट्रपति निवास में ‘एट होम’ स्वागत समारोह की मेजबानी करेंगी। 1 मई को वे शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण कमान (ARTRAC) का दौरा करेंगी। इसके बाद राष्ट्रपति नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।

विज्ञापन

राष्ट्रपति का दूसरा पारंपरिक निवासी

राष्ट्रपति का दूसरा पारंपरिक निवासी3 / 5

राष्ट्रपति मुर्मू शिमला में छराबड़ा स्थित जिस राष्ट्रपति निवास में ठहरेंगी, उसे पहले द रिट्रीट कहते थे। यह दिल्ली की तरह राष्ट्रपति का दूसरा पारंपरिक निवासी है। यह करीब 175 साल से ज्यादा पुरानी ऐतिहासिक इमारत है, जो 8600 फीट की ऊंचाई पर बनी है। इस बिल्डिंग को राष्ट्रपति भवन के तौर पर 1965 में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने राष्ट्रपति निवास के रूप में नामित किया था।

पर्यटकों के लिए ओपन रहता भवन

पर्यटकों के लिए ओपन रहता भवन4 / 5

दिल्ली वाले राष्ट्रपति भवन की तरह शिमला वाले राष्ट्रपति भवन में भी एक गार्डन बना है, जिसमें सेब के बगीचे हैं। ट्यूलिप का गार्डन अलग से हैं। वहीं 360 डिग्री के एंगल से यहां से पूरे हिमाचल के दर्शन किए जा सकते हैं। इस गार्ड में घूमने के लिए पर्यटक 50 रुपये फीस के साथ visit.rashtrapatibhavan.gov.in पर बुकिंग कर सकते हैं। वहीं मंगलवार से रविवार तक सुबह 9:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक गार्डन पर्यटकों के लिए खुला रहता है।

विज्ञापन

दिल्ली वाले भवन से अलग शिमला भवन

दिल्ली वाले भवन से अलग शिमला भवन5 / 5

बता दें कि दिल्ली वाला राष्ट्रपति भवन रायसीना हिल्स पर बना है, जहां हलचल रहती है। प्रशासनिक अधिकारियों की आवाजाही रहती है। जबकि शिमला वाल राष्ट्रपति भवन पाइन और देवदार के पेड़ों के बीच बना है, जहां शांत और शीतल वातावरण है। दिल्ली वाला राष्ट्रपति भवन इंडो-सारासेनिक शैली वाले पत्थरों से बना है, जबकि शिमला वाला राष्ट्रपति भवन पारंपरिक पहाड़ी वास्तुकला वाली लकड़ी की बना है। दिल्ली वाला भवन 190 एकड़ एरिया में फैला है, जबकि शिमला वाला भवन छोटा है और सीमित एरिया में फैला है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन