Petrol Diesel Price Hike: देश में पेट्रोल-डीजल होगा महंगा? जानें कहां-कहां बढ़ा रेट और पाकिस्तान-बांग्लादेश में कितना है

Petrol Diesel Price Update : मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के कारण होर्मुज स्ट्रेट से कच्चे तेल की सप्लाई बाधित हुई। परिणामस्वरूप भारत-पाकिस्तान में कुकिंग गैस का संकट गहराया। वहीं पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमतें इतनी बढ़ गई हैं कि लोगों के लिए वाहन चलाना बंद करने की नौबत आ गई है।

Petrol Diesel Price
1 / 6

Petrol Diesel Price: मिडिल ईस्ट की जंग से दुनिया के कई देशों में पेट्रोल-डीजल के दामों पर असर पड़ा है। पाकिस्तान में तेल महंगा हो गया है और हांगकांग-भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका भी महंगा हो सकता है। वहीं इन देशों को पेट्रोल-डीजल की कमी से भी जूझना पड़ सकता है।

विज्ञापन

कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़ीं

कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़ीं2 / 6

इजरायल-अमेरिका और ईरान की जंग में गल्फ देश भी पिस रहे हैं और इस कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। साल 2022 के बाद पहली बार कच्चे तेल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल पहुंचे। ऐसा होर्मुज स्ट्रेट से सप्लाई बाधित होने से कच्चे तेल की कमी होने के कारण हुआ।

विज्ञापन

भारत में स्थिर हैं तेल की कीमतें

भारत में स्थिर हैं तेल की कीमतें3 / 6

बता दें कि फिलहाल भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर हैं। भारत करीब 50 प्रतिशत कच्चा तेल गल्फ देशों से खरीदता है। होर्मुज स्ट्रेट ब्लॉक होने से तेल का संकट न गहराए, इसलिए भारत ने समुद्र में फंसे रूस के तेल को खरीद लिया है, लेकिन भविष्य में तेल का संकट गहरा सकता है। अगर जंग लंबी चली तो गैस की तरह पेट्रोल-डीजल भी महंगा हो सकता है।

पाकिस्तान में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

पाकिस्तान में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल4 / 6

बता दें कि जंग के कारण पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल काफी महंगा हुआ है। क्योंकि कच्चे तेल का दाम 100 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया तो पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल का रेट 55 पाकिस्तानी रुपया बढ़ा दिया गया। अब वहां पेट्रोल का रेट 336 रुपये प्रति लीटर और डीजल का रेट 320 रुपये प्रति लीटर है। इस रेट ने लोगों के लिए वाहन चलाना मुश्किल कर दिया है।

विज्ञापन

बांग्लादेश में क्या है तेल के रेट का हाल?

बांग्लादेश में क्या है तेल के रेट का हाल?5 / 6

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक स्तर पर बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का असर बांग्लादेश पर भी पड़ने लगा है। देश में तेल संकट न गहराए इसलिए तारिक रहमान सरकार ने हालातों को संभालने के लिए पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर राशनिंग सिस्टम लागू कर दिया है, यानी अब लोगों को तय सीमा के अनुसार ही पेट्रोल-डीजल दिया जा रहा है, ताकि सप्लाई-डिमांड के बीच बैलेंस बना रहे।

श्रीलंका में भी महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

श्रीलंका में भी महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल6 / 6

सीलोन पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (CPC) ने श्रीलंका में ईंधन की कीमतें बढ़ा दी हैं। नई कीमतें Ceypetco पेट्रोल पंपों पर लागू होंगी और अब पेट्रोल 92 ऑक्टेन की कीमत 24 रुपये बढ़कर 317 रुपये प्रति लीटर और लंका पेट्रोल 95 ऑक्टेन यूरो-4 की कीमत 25 रुपये बढ़कर 365 रुपये प्रति लीटर हो गई है। सीलोन व्हाइट डीजल का रेट 22 रुपये बढ़कर 303 रुपये प्रति लीटर और लंका सुपर डीजल 4 स्टार यूरो-4 की कीमत 24 रुपये बढ़कर 353 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं सीलोन कैरोसिन की कीमत भी 13 रुपये बढ़कर 195 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन