Noida Airport: जेवर एयरपोर्ट से फ्लाइट कब उड़ेंगी, किसी-किस शहर के लिए होगी बुकिंग? 5 पॉइंट में नया अपडेट

नोएडा के जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से मई के आखिर तक कमर्शियल और कार्गो उड़ानें शुरू हो सकती हैं। यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (YIAPL) की बोर्ड मीटिंग में उड़ानें शुरू करने का फैसला किया गया। साथ ही जानकारी दी गई कि एयरलाइंस से बातचीत चल रही है और जल्दी ही फ्लाइट्स का शेड्यूल जारी किया जाएगा।

jewar airport
1 / 5

जेवर एयरपोर्ट से पहले फेज में 17 शहरों के लिए फ्लाइट्स शुरू हो सकती हैं, जिनमें वाराणसी, लखनऊ, अहमदाबाद, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, चेन्नई, पटना, कानपुर और श्रीनगर आदि शहर शामिल हो सकते हैं। फ्लाइट्स के लिए एयरपोर्ट मैनेजमेंट ने 3 एयरलाइंस इंडिगो एयलाइन, आकासा एयरलाइन और एयर इंडिया एक्सप्रेस एयरलाइन से शुरुआती दौर की वार्ता पूरी कर ली है, जल्दी ही फ्लाइट्स की बुकिंग शुरू करेंगे।

विज्ञापन

हर 2 मिनट में टेकऑफ और लैंडिंग

हर 2 मिनट में टेकऑफ और लैंडिंग2 / 5

जेवर एयरपोर्ट पर 28 स्टैंड बन चुके हैं और 300 करोड़ इनवेस्ट करके 25 नए स्टैंड बनाने की प्लानिंग है। इस एयरपोर्ट से हर 2 मिनट में एक फ्लाइट उड़ान भर सकती है। केंद्रीय गृह मंत्रालय से मंजूरी मिलते ही फ्लाइट ऑपरेशन शुरू हो जाएंगे। लोगों को एयरपोर्ट की तरफ आकर्षित करने के लिए शुरुआत में लो-कॉस्ट एयर टिकट बुकिंग को प्राथमिकता दी जाएगी। घरेलू फ्लाइट्स की प्रैक्टिस के बाद इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू करेंगे।

विज्ञापन

शानदार एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम

शानदार एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम3 / 5

जेवर एयरपोर्ट के रनवे और एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) सिस्टम को हर 2 मिनट में एक विमान को टेक-ऑफ या लैंड कराने के लिए डिलाइन किया गया है। वहीं इस एयरपोर्ट पर खराब मौसम में भी फ्लाइट लैंड और टेकऑफ कर सकेंगी। एयरपोर्ट पर बिजनेस क्लास पैसेंजर्स के लिए मॉडर्न लाउंज और प्रीमियम वेटिंग जोन बनाए जा रहे हैं। एयरपोर्ट कैंपस के अंदर ही निर्माणाधीन होटल को दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

एयरपोर्ट की तकनीकी खामियां सुधरी

एयरपोर्ट की तकनीकी खामियां सुधरी4 / 5

यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ अरुण वीर सिंह के अनुसार, जेवर एयरपोर्ट पर सबसे अनिवार्य एरोड्रम लाइसेंस और एएसपी सुरक्षा मंजूरियों के लिए केंद्रीय मंत्रालय से बातचीत जारी है। गृह मंत्रालय ने तकनीकी खामियां बताई थीं, जिन्हें दूर कर लिया गया है। इसी महीने के आखिर में सभी आवश्यक क्लीयरेंस मिलने की पूरी उम्मीद है, ताकि मई के आखिर तक एयरपोर्ट से फ्लाइट्स का संचालन शुरू किया जा सके।

विज्ञापन

दिल्ली एयरपोर्ट का विकल्प मिलेगा

दिल्ली एयरपोर्ट का विकल्प मिलेगा5 / 5

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कार्गो उड़ानें शुरू होने से नोएडा, ग्रेटर नोएडा, अलीगढ़ और आगरा के व्यापारियों का सबसे बड़ा फायदा होगा। लॉजिस्टिक, पर्यटन और रियल एस्टेट सेक्टर में हजारों नए रोजगार पैदा होंगे। दिल्ली-NCR के यात्रियों को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) का विकल्प मिल जाएगा। उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने की दिशा में कदम आगे बढ़ाने का रास्ता मिल जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन