Gas Cylinder New Update: नया गैस सिलेंडर लॉन्च, जानें किसे और कैसे मिलेगा 5 किलो वाला Cylinder?

Gas Cylinder New Update: गैस सिलेंडर खत्म हो गया है तो अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं। क्योंकि भारत पेट्रोलियम और इंडियन ऑयल कंपनी ने नए गैस सिलेंडर लॉन्च किए हैं, जिन्हें खरीदकर लोग अपनी कुकिंग गैस की किल्लत को दूर सकते हैं।

Gas Cylinder 1
1 / 5

भारत पेट्रोलियम और इंडियन ऑयल कंपनी ने छात्रों, प्रवासी मजदूरों, कामकाजी नौकरीपेशा लोगों और अस्थायी पते पर रहने वाले लोगों के लिए 5 किलो का सिलेंडर लॉन्च किया है, जिसके बिना एड्रेस प्रूफ के आसानी से खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन

आधार या पैन कार्ड दिखाकर सिलेंडर खरीदें

आधार या पैन कार्ड दिखाकर सिलेंडर खरीदें2 / 5

बता दें कि भारत पेट्रोलियम कंपनी की भारत गैस एजेंसी के मिनी और इंडियन ऑयल कंपनी की इंडेन गैस एजेंसी के छोटू (5 किलो) वाला सिलेंडर मार्केट में आ गया है। आधार, वोटर ID कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पैन कार्ड आदि दिखाकर इसे तुरंत खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन

5 किलो का गैस सिलेंडर कैसे मिलेगा?

5 किलो का गैस सिलेंडर कैसे मिलेगा?3 / 5

बता दें कि मिनी गैस सिलेंडर खरीदने के लिए स्थायी पते की जरूरत नहीं है। अब अपने नजदीकी भारत गैस या इंडेन गैस डिस्ट्रीब्यूटर से संपर्क करें। BPCL या ICOL की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर भी बुकिंग कर सकते हैं। कीमतें अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हो सकती हैं।

5 किलो का गैस सिलेंडर कौन खरीद सकता?

5 किलो का गैस सिलेंडर कौन खरीद सकता?4 / 5

बता दें कि 5 किलो के गैस सिलेंडर को छात्र और हॉस्टल में रहने वाले लड़के-लड़कियां खरीद सकते हैं। प्रवासी मजदूर और दूसरे शहरों में नौकरी करते हुए अकेले रहने वाले लोग खरीद सकते हैं। किराए के मकान में रहने वाले परिवार, जिसके पास स्थायी पता प्रमाण नहीं, इसे खरीद सकते हैं। कम गैस खपत वाले छोटे परिवार भी इसे खरीद सकते हैं।

विज्ञापन

5 किलो वाले गैस सिलेंडर के फायदे

5 किलो वाले गैस सिलेंडर के फायदे5 / 5

बता दें कि 5 किलो वाला गैस सिलिंडर हल्का, पोर्टेबल और आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा सकता है। खरीदने के लिए केवल आईडी प्रूफ चाहिए, एड्रेस प्रूफ नहीं चाहिए। रिफिल कराना भी आसान और देशभर में दोनों कंपनियों की डिस्ट्रीब्यूटर्स के पास मिलेगा। भारत पेट्रोलियम और इंडियन ऑयल ने आधिकारिक रूप से इनकी घोषणा कर दी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन