Mahila Rojgar Yojana: दो लाख महिलाओं के खाते में इस दिन आएंगे 20 हजार रुपए

Mahila Rojgar Yojana: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को लेकर बिहार से बड़ी खबर है. बिहार सरकार ने जीविका दीदियों के लिए बड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लिए आए 19 लाख आवेदनों में 2 लाख महिलाओं का चयन हुआ है, इनके खाते में अप्रैल के अंत तक दूसरी किस्त के 20 हजार रुपए भेजे जाएंगे.

Mahila Rojgar Yojana: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को लेकर बिहार से बड़ी खबर है. बिहार सरकार ने जीविका दीदियों के लिए बड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लिए आए 19 लाख आवेदनों में 2 लाख महिलाओं का चयन हुआ है, इनके खाते में अप्रैल के अंत तक दूसरी किस्त के 20 हजार रुपए भेजे जाएंगे.
1 / 5

बिहार की महिलाओं के लिए गुडन्यूज. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की पात्र दो लाख महिलाओं के खाते में 20 हजार रुपए भेजे जाएंगे. योजना के तहत पांच किश्तों में दो लाख रुपए दिए जाने हैं. अब तक 1.81 करोड़ महिलाओं को पहली किस्त के 10 हजार रुपए मिल चुके हैं. इस योजना से जुड़ने के लिए महिलाओं को दूसरी किस्त के लिए ऐप के माध्यम से आवेदन करना था, जिसमें सरकार को 19 लाख आवेदन प्राप्त हुए. इनमें से दो लाख महिलाएं चुनी गई हैं.

विज्ञापन

अप्रैल के अंत तक ट्रांसफर होगी राशि

अप्रैल के अंत तक ट्रांसफर होगी राशि2 / 5

अप्रैल के अंत तक दूसरी किस्त की राशि ट्रांसफर होने की संभावना है. ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल करते हुए बिहार सरकार ने प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिए हैं. यह महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम है. योजना को लेकर विभागीय तैयारी अंतिम चरण में है.

विज्ञापन

किन महिलाओं को प्राथमिकता?

किन महिलाओं को प्राथमिकता?3 / 5

पहली किस्त की राशि से अपना रोजगार शुरू कर चुकीं महिलाओं को दूसरी किस्त के लिए प्राथमिकता दी जाएगी. लगभग 19 लाख जीविका दीदियों ने दूसरी किस्त के लिए आवेदन किया था. अभी भी आवेदन और सत्यापन का काम चल रहा है. अब तक चयनित दो लाख महिलाओं को दूसरी किस्त भेज दी जाएगी.

कौन-कौन महिलाएं कर सकतीं आवेदन

कौन-कौन महिलाएं कर सकतीं आवेदन4 / 5

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत मिलने वाली 20 हजार रुपये की सहायता राशि के बाद महिला को खुद 5 हजार रुपये निवेश कर रोजगार शुरू करना होगा. पहली दस हजार रुपए की किस्त मिलने के बाद जिन महिलाओं ने अपना रोजगार शुरू किया, इसकी मैपिंग के आधार पर दूसरी किस्त जारी की जाएगी.

विज्ञापन

महिलाओं के लिए जरूरी शर्ते

महिलाओं के लिए जरूरी शर्ते5 / 5

ग्रामीण विकास विभाग के अनुसार, आवेदन करने से पहले महिलाओं के लिए जरूरी शर्ते. उम्र 18 से 60 साल के बीच हो, कोई पारिवारिक सदस्य सरकारी जॉब में न हो, आवेदन करने वाली या उसका पति इनकम टैक्स पेयर न हों. एक फैमिली से केवल एक महिला इस योजना से जुड़ सकती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन