गजब का अनुशासन! महाराष्ट्र में 'वानर सेना' के लिए सजी शाही पंगत, कतार में बैठकर बंदरों ने खाई मिठाई

हनुमान जयंती के पावन अवसर पर महाराष्ट्र के अकोला जिले में एक बेहद अनोखी और दिलचस्प परंपरा देखने को मिली. बार्शिटाकळी तालुका के कोथळी बुजुर्ग गांव में पिछले 20 वर्षों से एक खास आयोजन किया जाता है. यहां इंसानों के लिए नहीं, बल्कि बंदरों के लिए मिठाइयों की भव्य पंगत सजाई जाती है. (राहुल पांडे की रिपोर्ट)

Monkey Front
1 / 7

Advertisment

20 साल पुरानी परंपरा

20 साल पुरानी परंपरा2 / 7

मुंगसाजी महाराज संस्थान की ओर से आयोजित इस परंपरा में बंदरों को उनकी पसंदीदा मिठाइयों का भोज कराया जाता है. हैरानी की बात यह है कि जैसे ही भोजन परोसा जाता है, बंदर खुद-ब-खुद पेड़ों से उतरकर आते हैं और पूरी शालीनता के साथ कतार में बैठ जाते हैं.

विज्ञापन

सजती हैं थालियां

सजती हैं थालियां3 / 7

सबसे पहले मंदिर परिसर में थालियां सजाई जाती हैं, फिर बिना किसी निमंत्रण के बंदर वहां पहुंचते हैं और एक-एक कर अनुशासन में बैठ जाते हैं.

थाली में मिठाइयां

थाली में मिठाइयां4 / 7

इसके बाद हर बंदर को एक-एक थाली परोसी जाती है, जिसमें मिठाइयां होती हैं. बंदरों का यह अनुशासित व्यवहार देखने वालों को चकित कर देता है.

विज्ञापन

इंसानों को सीख

इंसानों को सीख5 / 7

घने जंगल के बीच स्थित इस मंदिर में चल रही यह परंपरा न सिर्फ आस्था का प्रतीक है, बल्कि इंसानों को भी अनुशासन और सह-अस्तित्व का संदेश देती है.

देखकर हर कोई हैरान

देखकर हर कोई हैरान6 / 7

हनुमान जयंती पर ‘वानर सेना’ का यह अनोखा स्वागत हर साल लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन जाता है.

विज्ञापन

वर्षों पुरानी परंपरा

वर्षों पुरानी परंपरा7 / 7

इस मौके पर मुंगसाजी महाराज संस्थान के पुजारी रामदास शिंदे महाराज ने बताया कि यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है और हर साल इसे बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ निभाया जाता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन