Cylinder Rate Today: महंगा होगा गैस सिलेंडर? क्या कहती है सरकार, जानें आज अपने शहर में LPG के रेट?

अमेरिका और ईरान युद्ध के कारण होर्मुज स्ट्रेट ब्लॉक है। इस वजह से भारतीय समुद्र जहाज तेल और गैस लेकर नहीं आ पा रहे। ऐसे में आने वाले दिनों में क्या देश में तेल-गैस का संकट गहरा सकता है? सरकार की ओर से इस पर बयान जारी किया गया है। आइए जानते हैं कि सरकार क्या कहती है और देश में गैस सिलेंडर के रेट क्या हैं?

lpg cylinder
1 / 5

ईरान और अमेरिका में तनाव के कारण देश में गैस सिलेंडर की सप्लाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा। क्योंकि देश में गैस की कमी नहीं है। हालांकि नए गैस कनेक्शन देने पर रोक लगाई गई है और सरकार का फोकस घरेलू गैस की सप्लाई पूरी देने पर है, फिर भी टेंशन लेने की बात नहीं। सरकार अब 15 देशों से कच्चा तेल ओर गैस खरीद रही है, लेकिन एक मई को रेट बदल सकते हैं।

विज्ञापन

आज 26 अप्रैल को नहीं बदले रेट

आज 26 अप्रैल को नहीं बदले रेट2 / 5

देशभर में आज 26 अप्रैल को गैस सिलेंडर के रेट में कोई इजाफा नहीं हुआ है। आज प्रमुख शहरों में 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 910-950 रुपये के बीच है। वहीं कमर्शियल सिलेंडर का रेट पिछले दिनों की बढ़ोतरी के बाद जो तय हुआ था, वही है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव (मार्केटिंग और तेल रिफाइनरी) सुजाता शर्मा ने भरोसा दिलाया है कि गैस की कमी नहीं है।

विज्ञापन

14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर का रेट

14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर का रेट3 / 5

दिल्ली में आज घरेलू सिलेंडर का रेट 913.0 रुपये, मुंबई में 912.5 रुपये, कोलकाता में 939 रुपये, चेन्नई में 928.5 रुपये, बेंगलुरु में 915.5 रुपये, पटना में 1002.5 रुपये, पुदुचेरी में 925 रुपये, शिमला में 958.5 रुपये, श्रीनगर में 1029.0 रुपये है। गत 7 मार्च 2026 को घरेलू सिलेंडर के रेट बढ़े थे और रेट भी करीब 3 साल बाद बढ़ाए गए थे।

19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर का रेट

19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर का रेट4 / 5

दिल्ली में आज कमर्शियल सिलेंडर का रेट 2078.5 रुपये है। मुंबई में रेट 2031 रुपये, कोलकाता में 2208.5 रुपये, चेन्नई में 2246.5 रुपये, बेंगलुरु में 2161 रुपये, पटना में 2353.5 रुपये, पुदुचेरी में 2245.5 रुपये, शिमला में 2191.5 रुपये और श्रीनगर में 2385 रुपये है। 28 फरवरी को ईरान युद्ध शुरू होने के बाद 2 बार रेट बढ़ चुके हैं।

विज्ञापन

गैस सप्लाई को लेकर ताजा हालात

गैस सप्लाई को लेकर ताजा हालात5 / 5

बता दें कि 28 फरवरी को ईरान युद्ध शुरू होने के बाद देशभर में गैस का संकट गहराया था। केंद्र सरकार ने कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई रोककर घरेलू सप्लाई को जारी रखा। इससे कारोबारियों का नुकसान होने लगा, लेकिन अब सरकार कमर्शियल गैस की 70 प्रतिशत सप्लाई दे रही है। वहीं लोगों को PNG कनेक्शन लेने को प्रेरित कर रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन