Gas Cylinder Rates: सिलेंडर महंगा हुआ या सस्ता? आज के ताजा रेट जारी, आपके शहर में कितने का मिलेगा जानें
ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दी है और भारतीय जहाजों को वापस लौटा दिया है। ऐसे में कच्चे तेल की सप्लाई बाधित होने के आसार हैं। इस बीच गैस सिलेंडर के दामों पर नया अपडेट आया है। गैस सिलेंडर के आज के रेट जारी हो गए हैं तो आइए जानते हैं कि आज देश में घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर कर रेट क्या है?

देश में आज 19 अप्रैल दिन रविवार को गैस सिलेंडर के रेटों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। एक अप्रैल को 205 रुपये रेट बढ़ने के बाद कमर्शियल सिलेंडर का जो दाम तय हुआ, वहीं रेट आज भी है। इससे पहले 7 मार्च को घरेलू सिलेंडर का रेट बढ़ने के बाद जो दाम तय हुआ था, वही रेट आज भी है, यानी दोनों सिलेंडर के दाम स्थिर हैं।
आज क्या है घरेलू सिलेंडर का रेट?
2 / 5बता दें कि आज दिल्ली में घरेलू सिलेंडर कर रेट 913 रुपये है। वहीं आज घरेलू सिलेंडर कोलकाता में 939 रुपये, मुंबई में 912.50 रुपये, चेन्नई में 928.50 रुपये, गुरुग्राम में 921.50 रुपये, नोएडा में 910.50 रुपये, बेंगलुरू में 915.50 रुपये, भुवनेश्वर में 939 रुपये, चंडीगढ़ में 922.50 रुपये, हैदराबाद में 965 रुपये, जयपुर में 916.50 रुपये, लखनऊ में 950.50 रुपये, पटना में 922 रुपये का मिलेगा।
आज क्या है कमर्शियल सिलेंडर का रेट?
3 / 5बता दें कि आज कमर्शियल सिलेंडर कर रेट दिल्ली में 2078.50 रुपये, कोलकाता में 220 रुपये, मुंबई में 2031 रुपये, चेन्नई में 2246.50 रुपये, गुरुग्राम में 2096.50 रुपये, नोएडा में 2078.50 रुपये, बेंगलुरू में 2161 रुपये, भुवनेश्वर में 2245 रुपये, चंडीगढ़ में 2099.50 रुपये, हैदराबाद में 2320.50 रुपये, जयपुर में 2106 रुपये, लखनऊ में 2201 रुपये और पटना में 2343.50 रुपये है।
200 रुपये महंगा हुआ था सिलेंडर
4 / 5बता दें कि गत 1 अप्रैल को ऑयल कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर का रेट 205 रुपये बढ़ा दिया था। इससे पहले 7 मार्च को 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर का रेट 144 रुपये बढ़ा था। वहीं घरेलू सिलेंडर का रेट 60 रुपये बढ़ा था। 5 किलोग्राम के गैस सिलेंडर का रेट भी 51 रुपये बढ़ाया गया था, जो अब 549 रुपये में मिल रहा है। इस छोटे सिलेंडर को लोग बिना किसी एड्रेस प्रूफ के गैस सिलेंडर डिस्ट्रीब्यूटर्स से खरीद सकते हैं।
सिलेंडरों की सप्लाई पर अपडेट
5 / 5केंद्र सरकार की ओर से बयान जारी करके बताया गया है कि गैस सिलेंडर की बुकिंग में गिरावट आई है। अब हर रोज 46 से 50 लाख सिलेंडर बुक हो रहे, जबकि पहले 50 लाख से ज्यादा सिलेंडर प्रतिदिन बुक होते थे। डिस्ट्रीब्यूटर्स से सिलेंडर खत्म होने की कोई जानकारी भी नहीं मिली है। सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने के लिए बुकिंग OTP आधारित कर दी गई है। गांव में 45 दिन और शहरों में 25 दिन में सिलेंडर की बुकिंग की जा सकती है।