Cylinder Booking New Rules: कमर्शियल सिलेंडर की बुकिंग करा सकेंगे लोग, होटल-रेस्टोरेंट्स को मिलेगी 50% सप्लाई
Commercial Cylinder New Update: देश में गहराए गैस संकट के बीच केंद्र सरकार ने कमर्शियल सिलेंडर को लेकर राहत प्रदान की है। LPG के 2 टैंकर होमुज स्ट्रेट से भारत पहुंच गए हैं। इसलिए केंद्र सरकार ने कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई 30 प्रतिशत से बढ़कर 50% कर दी है।

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई को लेकर एक आदेश जारी किया। मंत्रालय के सचिव डॉ. नीरज मित्तल ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर बताया है कि नया आदेश 23 मार्च से लागू होगा, जिसके तहत लोगों को 30 की बजाय 50 प्रतिशत गैस मिलेगी।
5 किलो के कमर्शियल सिलेंडर मिलेंगे
2 / 5आदेश के अनुसार, रेस्टोरेंट, ढाबे, होटल, इंडस्ट्रियल कैंटीन, फूड प्रोसेसिंग यूनिट, डेयरी, कम्युनिटी किचन और प्रवासी मजदूरों को 5 किलो के कमर्शियल सिलेंडर दिए जाएंगे। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि सप्लाई भी उन सेक्टरों को प्राथमिकता के आधार पर मिलेगी, जहां इनकी मांग और जरूरत ज्यादा होगी।
सिलेंडर की सप्लाई मांग के अनुसार होगी
3 / 5राज्य सरकारों और स्थानीय निकायों के द्वारा संचालित कैंटीन और आउटलेट्स, कम्युनिटी किचन, प्रवासी मजदूरों को 5 किलो वाले सिलेंडर (FTL) तभी दिए जाएंगे, जब उनकी मांग जायज हो। सरकार ने सख्त निर्देश दिया है कि सिलेंडर देने में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या डायवर्जन न हो, इसके लिए गैस एजेंसी कड़ी निगरानी सुनिश्चित करे।
25 दिन के गैप पर बुक होगा सिलेंडर
4 / 5केंद्र सरकार घरेलू LPG की बजाय PNG कनेक्शन के लिए लोगों को प्रेरित कर रही है। अस्पतालों और शिक्षण संस्थानों को LPG सप्लाई में प्राथमिकता दी गई है। मांग पूरी करने के लिए सरकार ने रिफाइनरियों में 38% उत्पादन बढ़ाया है। शहरी क्षेत्रों में सिलेंडर बुकिंग के गैप को 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन कर दिया है।
जंग के कारण गैस का संकट गहराया
5 / 5बता दें कि मिडिल ईस्ट में इजरायल-अमेरिका और ईरान की जंग जारी है। ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को ब्लॉक किया हुआ है। इसलिए तेल के टैंकर स्ट्रेट को क्रॉस नहीं कर पा रहे हैं। इससे भारत में कच्चे तेल की कमी होने के मद्देनजर कमर्शियल सिलेडरों की सप्लाई रोक दी गई थी, लेकिन अब गैस के 2 टैंकर आ गए हैं।