परिवार ने सरकार को सौंपा घर की खुदाई में मिला खजाना, कीमत पता चली तो मांगा हिस्सा

Lakkundi Gold Treasure: कर्नाटक के गडग जिले के ऐतिहासिक गांव लक्कुंडी में एक परिवार को घर की नींव खोदते समय सोने के आभूषणों से भरा तांबे का बर्तन मिला. एक्सपर्ट्स के मुताबिक इन गहनों की एंटीक वैल्यू करीब 8 करोड़ रुपये तक हो सकती है. परिवार ने ईमानदारी दिखाते हुए ये खजाना सरकार को सौंप दिया, लेकिन अब कीमत पता चलना पर उनका कहना है कि उन्हें भी इसमें हिस्सा मिलना चाहिए.

lakkundi gold treasure
1 / 10
Credit: Social Media

विज्ञापन

कर्नाटक के लक्कुंडी गांव में मिला सोने का खजाना

कर्नाटक के लक्कुंडी गांव में मिला सोने का खजाना2 / 10

कर्नाटक के गडग जिले में मौजूद ऐतिहासिक लक्कुंडी गांव अचानक चर्चा में आ गया है. यहां एक साधारण परिवार को जमीन खोदते समय सोने के आभूषणों से भरा तांबे का बर्तन मिला. ये घटना तब हुई जब रित्ती परिवार अपने नए घर की नींव के लिए जमीन खुदवा रहा था. इस खोज ने पूरे इलाके में उत्सुकता और चर्चा का माहौल पैदा कर दिया.

विज्ञापन

घर की नींव की खुदाई के दौरान मिला बर्तन

घर की नींव की खुदाई के दौरान मिला बर्तन3 / 10

रित्ती परिवार अपने पुराने घर के पास नया मकान बनवा रहा था. कंस्ट्रक्शन के लिए मजदूर लगभग 5 से 6 फीट गहराई तक खुदाई कर रहे थे. इसी दौरान मिट्टी के अंदर एक पुराना तांबे का बर्तन दिखाई दिया. पहले तो मजदूरों को लगा कि ये कोई साधारण बर्तन होगा, लेकिन जब इसे खोला गया तो अंदर सोने के आभूषण देखकर सभी हैरान रह गए.

बर्तन में मिले कई पुराने सोने के आभूषण

बर्तन में मिले कई पुराने सोने के आभूषण4 / 10

तांबे के बर्तन के अंदर कई तरह के सोने के आभूषण पाए गए. इनमें कंगन, अंगूठियां और पारंपरिक डिजाइन के कई गहने शामिल थे. आभूषणों की बनावट से अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये काफी पुराने समय के हो सकते हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि ये गहने किसी पुराने परिवार या व्यापारी ने सुरक्षित रखने के लिए जमीन में छिपाए होंगे.

विज्ञापन

ईमानदारी दिखाते हुए प्रशासन को दी जानकारी

ईमानदारी दिखाते हुए प्रशासन को दी जानकारी5 / 10

खजाना मिलने के बाद रित्ती परिवार ने इसे छिपाने की कोशिश नहीं की. परिवार ने तुरंत स्थानीय प्रशासन को इसकी जानकारी दी. अधिकारियों के पहुंचने के बाद सभी आभूषणों को सुरक्षित रूप से कब्जे में लिया गया. परिवार की इस ईमानदारी की स्थानीय लोगों और अधिकारियों ने काफी सराहना की.

विशेषज्ञों ने शुरू की जांच

विशेषज्ञों ने शुरू की जांच6 / 10

खजाने की जानकारी मिलने के बाद पुरातत्व विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों ने इसकी जांच शुरू कर दी है. विशेषज्ञ ये पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आभूषण किस समय के हैं और इनका ऐतिहासिक महत्व क्या है. जांच के बाद ही ये साफ हो पाएगा कि ये खजाना कितने पुराने समय का है.

विज्ञापन

करोड़ों में है गहनों की कीमत

करोड़ों में है गहनों की कीमत 7 / 10

शुरुआती जांच के मुताबिक, इस खजाने की कीमत करोड़ों रुपये हो सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी एंटीक वैल्यू करीब 8 करोड़ रुपये तक बताई जा रही है. अगर ये आभूषण किसी ऐतिहासिक काल से जुड़े हुए पाए जाते हैं तो इनकी कीमत और महत्व और भी बढ़ सकता है.

ऐतिहासिक महत्व वाला क्षेत्र है लक्कुंडी

ऐतिहासिक महत्व वाला क्षेत्र है लक्कुंडी8 / 10

लक्कुंडी गांव ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. ये क्षेत्र प्राचीन काल में चालुक्य साम्राज्य के शासन में था और यहां कई पुराने मंदिर, बावड़ियां और ऐतिहासिक संरचनाएं मौजूद हैं. इसलिए इस इलाके में पुरानी वस्तुएं मिलने की संभावना पहले से ही मानी जाती रही है. (Photo Credit: AI)

विज्ञापन

परिवार ने सरकार से मांगा हिस्सा

परिवार ने सरकार से मांगा हिस्सा9 / 10

खजाना मिलने के बाद रित्ती परिवार ने इसे पूरी ईमानदारी के साथ सरकार को सौंप दिया. हालांकि अब परिवार का कहना है कि उन्हें भी इसमें उचित हिस्सा मिलना चाहिए. उनका तर्क है कि अगर वे चाहते तो इसे छिपा सकते थे, लेकिन उन्होंने कानून का पालन करते हुए इसे प्रशासन को सौंप दिया. (Photo Credit: AI)

सरकार और प्रशासन का है पूरा ध्यान

सरकार और प्रशासन का है पूरा ध्यान10 / 10

इस घटना के बाद मामला प्रशासन और सरकार के ध्यान में आ गया है. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही ये तय किया जाएगा कि खजाने का मालिकाना हक किसे मिलेगा और परिवार को किसी प्रकार का मुआवजा या इनाम दिया जाएगा या नहीं. (Photo Credit: AI)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन