Aaj Ka Mausam 23 June: 48 घंटे में आंधी-तूफान की चेतावनी, आज 22 राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कब बरसेंगे बादल?
देश में मानसून की रफ्तार धीमी हो गई, लेकिन मौसम का मिजाज तूफान-बारिश वाला बना हुआ है। क्योंकि कुछ राज्यों में मानसून तो कुछ राज्यों में प्री-मानसून के बादल बरस रहे हैं। मौसम विभाग ने 28 जून तक बारिश का दौर जाने रहने की भविष्यवाणी की है। वहीं आज दिल्ली समेत 22 राज्यों में तूफानी हवाएं चलने और बारिश होने का अलर्ट है।

IMD के अनुसार, जम्मू-कश्मीर से लेकर पूर्वोत्तर के हिमालयी राज्यों, पूर्वी और दक्षिण भारत के तटीय इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी है। पहाड़ी राज्यों में बारिश, बर्फबारी और बादल फटने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत में उमस भरी गर्मी और लू का असर है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली में प्री-मानसून के बादल भी बरस रहे हैं।
आज 22 राज्यों में तूफान-बारिश की चेतावनी
2 / 7IMD के अनुसार, आज 22 राज्यों में आंधी-तूफान आने और बारिश होने का अलर्ट रहेगा। 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, पंजाब, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, केरल , पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा में आज बारिश हो सकती है।
अगले 2 दिन इन राज्यों में बरसेंगे बादल
3 / 7IMD के अनुसार, कल 24 जून को असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट रहेगा। मानसून के असर से ओडिशा, केरलम, कर्नाटक, तेलंगाना, कोंकण-गोवा और मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश हो सकती है। राजस्थान, हिमाचल, उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा में प्री-मानसून एक्टिव रहने से तूफान-बारिश की संभावना है। 25 जून को असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में लगातार दूसरे दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट रहेगा। सिक्किम, कोंकण, गोवा, तेलंगाना और तटीय कर्नाटक में भारी बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश, मराठवाड़ा, झारखंड, ओडिशा में भी तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट रहेगा।
दिल्ली में आज बारिश होने का अलर्ट
4 / 7IMD के अनुसार, दिल्ली-NCR को आज 23 जून से 26 जून तक भीषण गर्मी और लू से राहत मिल सकती है। पूरे सप्ताह मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। आसमान में बादलों छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश तेज हवाओं के साथ होने की संभावना है। आज 23 जून को आसमान हल्के बादलों से घिरा रहेगा। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 24 और 25 जून को भी मौसम ऐसा ही रहेगा, लेकिन 26 जून से गर्मी बढ़ने के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं जुलाई के पहले हफ्ते तक प्री-मानूसन की बारिश का दौर जारी रह सकता है।
मानसून आगे बढ़ा लेकिन रफ्तार धामी
5 / 7IMD के अनुसार, 15 दिन से छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर अटका मानसून आगे बढ़ा है। महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कुछ इलाकों में भी मानसून आगे बढ़ा है। सोमवार को मानसून अब पश्चिमी तट पर मुंबई से 20 किलोमीटर दूर अलीबाग तक पहुंच गया। अगले 48 घंटों में मानसून महाराष्ट्र (मुंबई सहित), तेलंगाना और ओडिशा के बाकी हिस्सों, और छत्तीसगढ़, झारखंड कुछ और इलाकों में आगे बढ़ सकता है। वहीं इस बार मानसून सीजन में 18 दिन में सामान्य 106 मिमी की तुलना में सिर्फ 60.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है, यानी 43% कम बारिश हुई है, जो चिंताजनक है।
दिल्ली में लेट हो सकता है मानसून
6 / 7IMD के अनुसार, मानसून की धीमी रफ्तार और एल नीनो के असर से दिल्ली में जुलाई-सितंबर में भी कम बारिश होने की आशंका है। मानसून को बंगाल की खाड़ी में लो-प्रेशर वाला एरिया आगे बढ़ाता है, जो इस बार शुरुआती सीजन में नहीं बना। हिंद महासागर से उठकर भारत तक आने वाली सोमालिया जेट स्ट्रीम हवाएं भी कमजोर हैं। ऐसे में उम्मीद जताई गई है कि 28-29 जून के आस-पास बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर वाला सिस्टम बनेगा। इस वजह से दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में जुलाई के पहले हफ्ते में मानसून के आने की संभावना कम है।
8 राज्यों में गर्मी और लू की चेतावनी
7 / 7IMD के अनुसार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा और तेलंगाना भीषण गर्मी की चपेट में हैं। देश में सबसे ज्यादा तापमान बीते दिन प्रयागराज में 43.3°C रहा। इस हफ्ते उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के विदर्भ में हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है। झारखंड में 24-25 जून को लू चलने गर्म रातें रहने की संभावना है।