सूरजकुंड मेले में उमड़ा जनसैलाब, तस्वीरों में देखिए कला, संस्कृति और उत्साह का महासंगम

Surajkund Mela 2026: हरियाणा के फरीदाबाद में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेले में लोगों का उत्साह चरम पर है. लाखों पर्यटक रोजाना मेले में पहुंच रहे हैं. इन तस्वीरों में देखिए सूरजकुंड मेले की भव्यता, भीड़ और सांस्कृतिक रंग।

SurajKund International Mela 2026
1 / 9
Credit: Social Media

विज्ञापन

2 / 9

सूरजकुंड शिल्प मेले के मेन एंट्री गेट पर सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली. दूर-दराज के शहरों और गांवों से आए पर्यटक कतार में खड़े नजर आए. सुरक्षा व्यवस्था के बीच लोग पूरे उत्साह के साथ मेले में प्रवेश करते दिखे.

विज्ञापन

3 / 9

मेले में एंट्री करते ही रंग-बिरंगी सजावट और पारंपरिक माहौल लोगों का ध्यान खींच लेता है. हर तरफ संस्कृति और कला की झलक दिखाई देती है. पर्यटक चारों ओर नजारे देखकर रोमांचित नजर आए.

4 / 9

देश के अलग-अलग राज्यों से आए कारीगर अपने स्टॉल पर पारंपरिक हस्तशिल्प का प्रदर्शन करते दिखे. मिट्टी के बर्तन, कपड़े, आभूषण और सजावटी सामान लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं. कई स्टॉल पर खरीदारी के लिए लंबी भीड़ लगी रही. कारीगर न सिर्फ अपनी कलाएं बेच रहे हैं, बल्कि लोगों को उनके बनाने की प्रक्रिया भी समझा रहे हैं. पर्यटक कारीगरों से बातचीत करते और उनकी मेहनत को करीब से देखते नजर आए.

विज्ञापन

5 / 9

खुले मंच पर कलाकारों ने शानदार पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया. ढोल-नगाड़ों और लोक संगीत की गूंज से पूरा मेला परिसर झूम उठा. दर्शक तालियों के साथ कलाकारों का उत्साह बढ़ाते दिखे. पारंपरिक वेशभूषा में सजे कलाकारों ने अपनी संस्कृति की खूबसूरत झलक पेश की. रंगीन परिधान और भाव-भंगिमाएं दर्शकों को खासा आकर्षित करती नजर आईं.

6 / 9

विदेश से आए कलाकार भी अपनी कला और संस्कृति का प्रदर्शन कर रहे हैं. विदेशी स्टॉल पर पर्यटकों की खास भीड़ देखने को मिली. लोग विदेशी कलाओं और उत्पादों को उत्सुकता से देख रहे हैं.

विज्ञापन

7 / 9

मेले में घूमते परिवारों और बच्चों की खुशी साफ झलक रही है. बच्चे खिलौनों और खेलों का आनंद लेते दिखे, वहीं बुजुर्ग पारंपरिक कार्यक्रमों का लुत्फ उठाते नजर आए.

8 / 9

खान-पान के स्टॉल पर पारंपरिक और क्षेत्रीय व्यंजनों की खुशबू हर किसी को अपनी ओर खींच रही है. लोग चाट, मिठाइयों और खास व्यंजनों का स्वाद लेते नजर आए. हर राज्य के खाने के स्टॉल पर उस क्षेत्र की संस्कृति की झलक दिखाई दे रही है. स्वाद के साथ-साथ परंपरा भी लोगों को आकर्षित कर रही है.

विज्ञापन

9 / 9

शाम होते ही सूरजकुंड मेला रंगीन रोशनी से जगमगा उठा. सजावट और लाइटिंग ने पूरे परिसर को बेहद खूबसूरत बना दिया. (All Photo Credit: Social Media)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन