AI टोल सिस्टम! 6 घंटे में 594 किलोमीटर का सफर, हाईटेक है Ganga Expressway

उत्तर प्रदेश में अब इंफ्रास्ट्रक्चर की रफ्तार जमीन पर भी दिखाई देने लगी है. गंगा एक्सप्रेसवे इसका एक बड़ा उदाहरण बनकर सामने आया है. जहां हाईटेक सुविधाएं, अच्छी रोड कनेक्टिविटी और स्मूद ड्राइविंग का अनुभव एक साथ देखने को मिलता है, गंगा एक्सप्रेसवे इसकी एक अलग कड़ी है.

Ganga Expressway Toll rates, Ganga Expressway Toll rates released, Ganga Expressway car toll, Ganga Expressway par kitna lgega toll, pm narendra modi
1 / 19

विज्ञापन

पीएम मोदी करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

पीएम मोदी करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन2 / 19

29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway) का लोकार्पण करेंगे.

विज्ञापन

594 किमी लंबा एक्सप्रेसवे

594 किमी लंबा एक्सप्रेसवे3 / 19

बता दें कि गंगा एक्सप्रेसवे देश का सबसे बड़ा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे है. इसकी लंबाई करीब 594 किलोमीटर है. यह 12 जिलों और 519 गांवों को आपस में जोड़ता है.

हर जिले के लिए है इंटरचेंज

हर जिले के लिए है इंटरचेंज4 / 19

हर जिले के लिए इंटरचेंज बनाए गए हैं, जिससे स्टेट और नेशनल हाईवे से सीधा कनेक्शन मिलता है. इस एक्सप्रेसवे के जरिए दिल्ली से लेकर बिहार तक का सफर आसान होगा.

विज्ञापन

लगे हैं करोड़ों रुपये

लगे हैं करोड़ों रुपये5 / 19

गंगा एक्सप्रेसवे में तकरीबन 36,402 करोड़ रुपये की लागत आई है. ये यूपी का अब तक का सबसे लंबा (594 किमी) एक्सप्रेसवे है.

6 घंटे में प्रयागराज से मेरठ

6 घंटे में प्रयागराज से मेरठ6 / 19

मेरठ से लेकर प्रयागराज तक का सफर जिसे आमतौर पर पूरा करने में अब तक 11 घंटे का समय लगता था, इस एक्सप्रेसवे के जरिए केवल 6 घंटे में ही इस सफर को पूरा किया जा सकेगा.

विज्ञापन

कहां हो रहा शुरु और कहां होगा खत्म?

कहां हो रहा शुरु और कहां होगा खत्म?7 / 19

यह एक्सप्रेसवे मेरठ के बिजौली गांव के पास से शुरू होकर प्रयागराज के जुडापुर दांडू गांव तक जाता है.

12 जिलों को होगा सीधा फायदा

12 जिलों को होगा सीधा फायदा8 / 19

इस एक्सप्रेसवे से मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, सम्भल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज जैसे 12 जिलों को सीधा फायदा मिलेगा.

विज्ञापन

टोल प्लाजा पर होगी कैमरों से निगरानी

टोल प्लाजा पर होगी कैमरों से निगरानी9 / 19

इस एक्सप्रेसवे पर कुल 14 टोल प्लाजा बनाए जाएंगे. टोल प्लाजा के कंट्रोल रूम में एडवांस कैमरों के जरिए हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है.

50 किमी पर होगा फूड प्लाजा

50 किमी पर होगा फूड प्लाजा10 / 19

एक्सप्रेसवे पर हर 50 से 55 किलोमीटर पर आधुनिक फूड प्लाजा बनाए गए हैं. ट्रक और बस चालकों के लिए डॉर्मेट्री और पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है.

विज्ञापन

मिलेंगी ये सुविधाएं

मिलेंगी ये सुविधाएं11 / 19

यहां फूड कोर्ट, कैफेटेरिया, ढाबा, बच्चों के लिए प्ले एरिया, पेट्रोल पंप, सीएनजी स्टेशन और इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध है.

सेफ्टी और हेल्थ फैसिलिटी

सेफ्टी और हेल्थ फैसिलिटी12 / 19

एक्सप्रेसवे पर ICU फैसिलिटी वाले अस्पताल और एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस भी मिलेंगे. हर 20 किलोमीटर पर पुलिस और एंबुलेंस की तैनाती भी की जाएगी.

विज्ञापन

एयरस्ट्रिप और डिफेंस

एयरस्ट्रिप और डिफेंस13 / 19

शाहजहांपुर के पास करीब 3 किलोमीटर लंबी एयरस्ट्रिप बनाई गई है. यहां जरूरत पड़ने पर लड़ाकू विमान जैसे सुखोई भी उतारे जा सकते हैं.

अब होंगे बैरियरलेस टोल सिस्टम

अब होंगे बैरियरलेस टोल सिस्टम14 / 19

एक्सप्रेसवे पर बैरियरलेस ऑटोमैटिक टोल सिस्टम का ट्रायल भी चल रहा है, इसमें गाड़ियां बिना रुके टोल बूथ से गुजर सकती हैं और टोल अपने आप कट जाता है.

विज्ञापन

तारों से की जा रही फेंसिंग

तारों से की जा रही फेंसिंग15 / 19

एक्सप्रेसवे पर मवेशियों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सड़क के आसपास कटीले तारों से फेंसिंग की जा रही है.

दिल्ली से होगा सीधा कनेक्शन

दिल्ली से होगा सीधा कनेक्शन16 / 19

यह एक्सप्रेसवे आगरा एक्सप्रेसवे और दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे से जुड़ा हुआ है. दिल्ली से करीब 78 किलोमीटर दूर से इश पर चढ़कर सीधे प्रयागराज तक पहुंचा जा सकता है.

विज्ञापन

मोटर व्हीकल सर्विस सेंटर

मोटर व्हीकल सर्विस सेंटर17 / 19

बीच सड़क किसी के वाहन खराब होने की स्थिति को ध्यान में रखकर मोटर व्हीकल सर्विस सेंटर भी मिलेगा. यहां वाहनों की पार्किंग की भी व्यवस्था है.

लाइटिंग की भी है सुविधा

लाइटिंग की भी है सुविधा18 / 19

एक्सप्रेसवे पर रेड कलर के रेडियम लाइट, सड़क के दोनों किनारों पर ब्लिंकर्स, बीच में पड़ने वाले पुलों पर स्ट्रीट लाइट्स का भी इंतजाम किया गया है.

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश का बढ़ रहा दबदबा

उत्तर प्रदेश का बढ़ रहा दबदबा19 / 19

एक्सप्रेसवे नेटवर्क में पहले से ही उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी लगभग 55% है. गंगा एक्सप्रेसवे के शुरू होते ही यह आंकड़ा करीब 60% तक पहुंच जाएगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन