New FASTag Rules: फास्टैग के लिए नया नियम बनेगा, टोल पर रुके बिना कटेगा टैक्स, जानें क्या है सरकार का प्लान?
देशभर के टोल प्लाजा पर दिसंबर महीने तक फास्टैग को लेकर एक नया नियम लागू हो जाएगा। लॉजिस्टिक्स पॉवर समिट एंड अवॉर्ड्स 2026 में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सरकार के बैरियर फ्री टोल सिस्टम के बारे में बताया। आइए जानते हैं कि आखिर फास्टैग को लेकर सरकार का प्लान क्या है?

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि दिसंबर 2026 तक नेशनल हाईवे पर बिना बैरियर वाला टोल सिस्टम लागू करने की प्लानिंग है। इससे टोल प्लाजा पर रुकने और टोल कटने का इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बल्कि टोल पर रुके बिना ही टैक्स कट जाएगा। इससे जहां समय बचेगा, वहीं ट्रैफिक भी कम होगा।
कैसे काम करेगा बैरियर फ्री टोल?
2 / 5केंद्रीय परिवहन के अनुसार, बैरियर फ्री टोल सिस्टम लागू होने के बाद लंबी लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। न टोल कमियों के साथ बहस या चिल्लम-चिली होगी। गाड़ी दौड़ेगी, कैमरा गाड़ी का नंबर पढ़ेगा और टोल टैक्स खाते से कट जाएगा। इससे न आपका मूड खराब होगा और न ही गाड़ी माइलेज पर असर पड़ेगा।
ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकॉग्ननिशन
3 / 5केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने घोषणा की है कि दिसंबर 2026 तक कई हाईवे पर सीमलेस और बैरियर-फ्री टोल सिस्टम से लैस हो जाएंगे। लॉजिस्टिक्स की लागत को कम करने के लिए यह सिस्टम बनाया जाएगा, जिसमें ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकॉग्ननिशन (ANPR) और RFID बेस्ड FASTag को शामिल किया जाएगा।
हाई-परफॉर्मेंस वाले कैमरे लगेंगे
4 / 5मंत्री गडकरी ने बताया कि बैरियर फ्री टोल सिस्टम के तहत टोल प्लाजा पर हाई-परफॉर्मेंस वाले कैमरे लगेंगे, जो दौड़ रही गाड़ियों की नंबर प्लेट पहचानेंगे और FASTag के जरिए टोल काट लेंगे। ड्राइवर को टोल बैरियर पर रुकने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। क्योंकि अगर भारत को ग्लोबर पावर बनाना है तो लॉजिस्टिक कॉस्ट को घटाना होगा।
फास्टैग सस्पेंड किए जा सकते
5 / 5मंत्री गडकरी ने बताया कि अगर कोई टोल टैक्स और फास्टैग के नियमों का पालन नहीं करेगा तो उसे ई-नोटिस भेजाकर जुर्माना लगाया जाएगा। टोल टैक्स या फास्टैग का समय पर भुगतान नहीं करने पर जुर्माना लगाने के साथ-साथ FASTag को सस्पेंड करने का आदेश भी दिया जाएगा। इसलिए लोगों से अपील है कि वे टोल टैक्स को लेकर सावधानी बरतें।