Electricity Bill New Rules: बिजली बिल अब डिजिलॉकर से कर सकेंगे डाउनलोड, यहां जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

देशभर के बिजली उपभोक्ताओं के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला किया है। बिजली उपभोक्ता अब डिजिलॉकर से बिजली बिल भी चेक, डाउनलोड और शेयर कर सकेंगे। इलेक्ट्रॉनिक और आईटी मंत्रालय (MeitY) ने इसे लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

Electricity Bill New Rules
1 / 6

सरकारी आदेश के अनुसार, डिजिटल इंडिया की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए डिजिलॉकर से देशभर में सरकारी, प्राइवेट और नगर निगम के अंतर्गत काम करने वाली 68 बिजली कंपनियों को जोड़ दिया गया है, जो अब अपने बिजली उपभोक्ताओं के बिजली बिल डिजिलॉकर में अपलोड करेंगी।

विज्ञापन

बिजली बिल हुए पेपरलेस और डिजिटलाइज

बिजली बिल हुए पेपरलेस और डिजिटलाइज2 / 6

सरकारी आदेश के अनुसार, डिजिलॉकर से उत्तर प्रदेश का पश्चिमांचल और मध्यांचल विद्युत वितरण निगम, दिल्ली की BSES और नोएडा पावर कंपनी समेत देशभर की कई बड़ी इलेक्ट्रिसिटी कंपनियां कनेक्ट हुई हैं, जो पेपरलेस और डिजिटल सर्विस लोगों को देने में सरकार की मदद कर रही हैं। यह भी पढ़ें: क्या डिजिलॉकर में मौजूद ड्राइविंग लाइसेंस पूरी तरह वैध है? चालान से बचने के लिए जान लें ये नियम

विज्ञापन

कंपनी के नाम और अकाउंट नंबर की जरूरत

कंपनी के नाम और अकाउंट नंबर की जरूरत3 / 6

डिजिलॉकर से बिजली बिल डाउनलोड करने के लिए कंपनी के नाम और अकाउंट नंबर की जरूरत होगी। डिजिलॉकर बिजली बिल खुद कंपनी जारी करेगी, जो पूरी तरह वैलिड होगा और कानूनी रूप से मान्य भी होगा। डिजिलॉकर में सेव करके बिल को कहीं भी ओपन और इस्तेमाल कर सकेंगे।

बिजली बिल आजकल बतौर एड्रेस प्रूफ मान्य

बिजली बिल आजकल बतौर एड्रेस प्रूफ मान्य4 / 6

बता दें कि आजकल बिजली बिल को एड्रेस प्रूफ के रूप में भी इस्तेमाल किया जाने लगा है। नया सिम कार्ड खरीदने, बैंक खाता खुलवाने, आर्थिक सेवाओं का लाभ उठाने या अन्य वेरिफिकेशन के लिए बिजली बिल की जरूरत पड़ती है। ऐसे में डिजिलॉक से बिल को यूजर्स सीधे शेयर और वेरिफाई कर सकेंगे। यह भी पढ़ें: DigiLocker Alert: डिजिलॉकर यूजर्स सावधान, सरकार ने दी बड़ी चेतावनी, इग्नोर की तो खाली हो जाएगा बैंक खाता

विज्ञापन

डिजिलॉकर पर बिजली बिल कैसे डाउनलोड करें

डिजिलॉकर पर बिजली बिल कैसे डाउनलोड करें5 / 6

डिजिलॉकर ओपन करके लॉगइन करें। सर्च ऑप्शन पर टैप करके सर्च बार में इलेक्ट्रिसिटी बिल टाइप करें। राज्य चुनें और फिर इलेक्ट्रिसिटी बिल पर क्लिक करें। अकाउंट नंबर डालें और संबंधित कंपनी चुनें। Get Document पर टैप करेंगे तो बिजली बिल स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे सेव और डाउनलोड कर सकते हैं।

बिजली बिल डाउनलोड करने की अहम शर्त

बिजली बिल डाउनलोड करने की अहम शर्त6 / 6

विशेष उल्लेखनीय है कि डिजिलॉकर में बिजली बिल उसी शख्स को मिलेगा, जिसके नाम से बिजली कनेक्शन, बिजली बिल और डिजिलॉकर अकाउंट है। किसी और के नाम से लॉगइन डिजिलॉकर में आपके नाम का बिजली बिल नहीं मिलेगा तो यूजर्स बिजली बिल डाउनलोड करते समय इस बात का खास ध्यान रखें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन