क्या डिजिलॉकर में मौजूद ड्राइविंग लाइसेंस पूरी तरह वैध है? चालान से बचने के लिए जान लें ये नियम
क्या मोबाइल में रखा DigiLocker वाला ड्राइविंग लाइसेंस सच में वैध होता है? अगर आप भी ट्रैफिक पुलिस को सिर्फ फोन दिखाकर निकल जाते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. जानिए DigiLocker और mParivahan में मौजूद DL, RC और इंश्योरेंस दस्तावेजों को लेकर क्या कहते हैं नियम, कौन-सी गलती भारी चालान करवा सकती है और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है.

आज बैंकिंग से लेकर सरकारी सेवाओं तक ज्यादातर काम मोबाइल पर होने लगे हैं. ऐसे में ड्राइविंग लाइसेंस (DL) भी अब डिजिलॉकर या mParivahan ऐप में रखा जा सकता है. अच्छी बात यह है कि यह डिजिटल लाइसेंस पूरी तरह कानूनी रूप से मान्य है.
क्या DigiLocker में रखा DL वैध माना जाता है?
2 / 7अगर आपका ड्राइविंग लाइसेंस DigiLocker या mParivahan ऐप में मौजूद है, तो उसे कानूनी रूप से वैध दस्तावेज माना जाता है. ट्रैफिक चेकिंग के दौरान आप इसे अपने फोन से दिखा सकते हैं और अलग से प्लास्टिक कार्ड रखना जरूरी नहीं है.
सरकार ने दी है डिजिटल दस्तावेजों को मान्यता
3 / 7भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने डिजिटल दस्तावेजों को आधिकारिक मान्यता दी है. यानी आपके स्मार्टफोन में मौजूद वैध डिजिटल दस्तावेज मूल दस्तावेजों के बराबर माने जाते हैं. सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act, 2000) और Central Motor Vehicles Rules, 1989 के तहत DigiLocker और mParivahan पर उपलब्ध दस्तावेज पूरी तरह वैध हैं. नियम 139 के अनुसार जांच के दौरान अधिकारी इन्हें स्वीकार करने के लिए बाध्य हैं. ये भी पढ़ें- 3 महीने में दूसरी बार महंगी होंगी इस कंपनी की कारें, 1 जुलाई से बढ़ जाएंगे दाम, जानें डिटेल्स
सिर्फ स्क्रीनशॉट या फोट दिखाना पर्याप्त नहीं
4 / 7कई लोग DL या RC की फोटो गैलरी में सेव कर लेते हैं या स्क्रीनशॉट दिखाते हैं. लेकिन कानूनी रूप से यह मान्य नहीं है. दस्तावेज हमेशा DigiLocker या mParivahan ऐप के अंदर लाइव फॉर्म में दिखाने होंगे. मोबाइल गैलरी में सेव तस्वीर, स्क्रीनशॉट या फोटोकॉपी को आधिकारिक दस्तावेज नहीं माना जाता. ट्रैफिक जांच के दौरान केवल ऐप में मौजूद लाइव डिजिटल रिकॉर्ड ही स्वीकार किया जाएगा.
एक्सपायर लाइसेंस होने पर डिजिटल कॉपी भी बेकार
5 / 7अगर आपका मूल ड्राइविंग लाइसेंस एक्सपायर हो चुका है, तो ऐप में मौजूद उसकी डिजिटल कॉपी भी अमान्य मानी जाएगी. इसलिए समय-समय पर लाइसेंस और RC की वैधता जरूर जांचते रहें. ये भी पढ़ें- EV खरीदने का सबसे सस्ता तरीका! 4.69 लाख से शुरू हो रही हैं ये इलेक्ट्रिक कारें, जानिए कैसे बचेंगे लाखों रुपये
यात्रा से पहले ये काम जरूर करें
6 / 7सफर पर निकलने से पहले DigiLocker या mParivahan ऐप में अपने ड्राइविंग लाइसेंस और RC को डाउनलोड करके रखना बेहतर माना जाता है, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें आसानी से दिखाया जा सके. वहीं अगर आपकी गाड़ी का इंश्योरेंस अपडेटेड है और उसकी जानकारी VAHAN डेटाबेस में उपलब्ध है, जो mParivahan ऐप पर दिखाई देती है, तो अलग से इंश्योरेंस की हार्ड कॉपी रखने की जरूरत नहीं होती.
इन जरूरी बातों का रखें ध्यान
7 / 7DigiLocker और mParivahan में मौजूद लाइव दस्तावेज ही मान्य हैं. स्क्रीनशॉट, फोटो या फोटोकॉपी स्वीकार नहीं की जाती. DL और RC वैध होने चाहिए, फोन में पर्याप्त बैटरी होनी चाहिए और ऐप तक एक्सेस उपलब्ध होना चाहिए. साथ ही इंश्योरेंस की जानकारी VAHAN डेटाबेस में अपडेट रहनी चाहिए. (Images Credit-AI)