दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश... चिलचिलाती धूप के बीच अचानक बदला मौसम का मिजाज, PHOTOS में देखें खुशनुमा नजारे
देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार को हुई अचानक बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया.चिलचिलाती धूप के बीच आई इस राहत ने दिल्लीवासियों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है. खासकर 'कर्तव्य पथ' पर सैर करने निकले लोग बारिश की बूंदों का आनंद लेते नजर आए. कहीं बच्चे छतरी के नीचे दुबक कर खाने का मजा ले रहे थे, तो कहीं लोग फुहारों के बीच टहलते दिखे.

छतरी के नीचे बच्चे
2 / 11कर्तव्य पथ पर बारिश के बीच एक छतरी के नीचे खाने के सामान की बाल्टी लिए खुद को सुरक्षित रखते बच्चे.
मौसम का लुत्फ
3 / 11राजधानी में अचानक हुई बारिश के दौरान कर्तव्य पथ पर टहलतीं लड़कियां, मौसम का लुत्फ उठाती दिखीं.
रिमझिम फुहारें
4 / 11रिमझिम फुहारों के बीच कर्तव्य पथ की खूबसूरती को निहारती और पैदल चलती युवतियां. और खुशनुमा माहौल का आनंद लेते पर्यटक.
लॉन्ग-एक्सपोजर शॉट
5 / 11बारिश के दौरान दिल्ली की सड़कों पर दौड़ते वाहन; लॉन्ग-एक्सपोजर शॉट में कैद रोशनी की शानदार लकीरें.
मस्ती करते लोग
6 / 11कर्तव्य पथ पर बारिश के बाद का मनमोहक दृश्य, जहां बड़ी संख्या में लोग मस्ती करते नजर आए.
गर्मी से राहत
7 / 11सुहावने मौसम के बीच कर्तव्य पथ पर घूमते लोग; बारिश ने दिल्ली की गर्मी से बड़ी राहत दी है.
सुहावना मौसम
8 / 11सोमवार से शुरू हुआ सुहावना मौसम मंगलवार को भी जारी रहा, कर्तव्य पथ पर पर्यटकों की चहल-पहल बनी रही.
बारिश की बूंदें और युवती
9 / 11कर्तव्य पथ पर हाथ में छतरी लिए बारिश की बूंदों का आनंद लेती एक महिला.
आनंद लेतीं महिलाएं.
10 / 11दिल्ली की बारिश और कर्तव्य पथ की भव्यता; छतरी के सहारे सुहावने सफर का आनंद लेतीं महिलाएं.
हल्की बूंदाबांदी
11 / 11हल्की बूंदाबांदी के बीच रंग-बिरंगी छतरियों से खुद को ढंकते हुए कर्तव्य पथ की सैर करते लोग.
