Bharat Darshan Special Train: 6 ज्योतिर्लिंग और शिरडी बाबा के दर्शन कराएगी स्पेशल ट्रेन, यहां जानें पैकेज डिटेल

Bharat Darshan Special Train: देश के तीर्थ स्थलों और ज्योतिर्लिंगों को दर्शन कराने के लिए IRCTC एक स्पेशल ट्रेन दौड़ाएगा, जिसके पैकेज का ऐलान हो गया है। यह ट्रेन श्रद्धालुओं को शिरडी वाल साईं बाबा और 6 ज्योर्तिलिंगों के दर्शन कराएगी।

bharat darshan train
1 / 6

Advertisment

भारत दर्शन ट्रेन के सफर की अवधि

भारत दर्शन ट्रेन के सफर की अवधि2 / 6

IRCTC के अनुसार, भारत गौरव ट्रेन का पैकेज 11 रातों और 12 दिन का होगा। ट्रेन 11 मई 2026 को रांची के झारसुगुड़ा रेवले स्टेशन से रवाना होगी। रेलवे के झारखंड जोन में IRCTC के जॉंइट जनरल मैनेजर एस जे सोरेंग ने पैकेज का नोटिफिकेशन जारी किया।

विज्ञापन

भारत गौरव ट्रेन इनके दर्शन कराएगी

भारत गौरव ट्रेन इनके दर्शन कराएगी3 / 6

बता दें कि भारत गौरव ट्रेन 12 दिन में श्रद्धालुओं को मध्य प्रदेश में उज्जैन के महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर, गुजरात के सोमनाथ मंदिर, द्वारका के द्वारकाधीश मंदिर, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, महाराष्ट्र के शिरडी बाबा, नासिक के त्र्यंबकेश्वर और औरंगाबाद के घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराएगी।

भारत दर्शन ट्रेन के पैकेज की फीस

भारत दर्शन ट्रेन के पैकेज की फीस4 / 6

बता दें कि ट्रेन की इकोनॉमी क्लास में सफर करने वालों के लिए पैकेज 23315 रुपये, स्टैंडर्ड क्लास में 41570 रुपये तथा कंफर्ट क्लास में 50410 रुपये का होगा। पैकेज में होटल में ठहराव, तीनों समय का भोजना और स्थानीय भ्रमण की सुविधा के साथ-साथ मेडिक्लेम भी मिलेगा।

विज्ञापन

भारत दर्शन ट्रेन के स्टॉपेज कहां-कहां?

भारत दर्शन ट्रेन के स्टॉपेज कहां-कहां?5 / 6

बता दें कि भारत गौरव ट्रेन झारसुगुड़ा से रवाना होने के बाद राउरकेला, रांची, मुरी, बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा, गया, राजगीर, बिहार शरीफ, पटना, बक्सर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन समेत कई स्टेशनों पर रूकेगी, जहां यात्री अपनी खान-पान की जरूरतें पूरी कर सकेंगे।

भारत दर्शन ट्रेन टिकट कैसे बुक करें?

भारत दर्शन ट्रेन टिकट कैसे बुक करें?6 / 6

IRCTC के अनुसार, भारत दर्शन ट्रेन का यात्री बनने के इच्छुक लोग बुकिंग करने एवं पैकेज की ज्यादा जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 85959-37711 पर संपर्क कर सकते हैं। IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर भी बुकिंग हो जाएगी और पैकेज की जानकारी भी मिलेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन