Bank Holiday: SBI के खाताधारक ध्यान दें! आज से 6 दिन तक देशभर में बंद रहेंगी बैंक की शाखाएं , जानें कैसे मिलेगा कैश?

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के करोड़ों ग्राहकों के करोड़ों ग्राहक ध्यान दें। आज से अगले 6 दिन तक देशभर में बैंक की सभी शाखाएं बंद रहेंगी। 28 मई तक बैंक की शाखाओं में कोई काम नहीं होगा, इसलिए बैंक जानें से बचें।

SBI Holiday
1 / 5

देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) आज 23 मई से 28 मई तक बंद रहेगा। इन 6 दिन में लोग बैंक की शाखा में जाकर पैसों का लेन-देन, चेक क्लियरेंस या कोई अन्य जरूरी काम नहीं कर पाएंगे। क्योंकि त्योहार और हड़ताल के कारण बैंक की शाखा पर ताला लटका मिलेगा।

विज्ञापन

इमरजेंसी में ATM से निकाल पाएंगे कैश

इमरजेंसी में ATM से निकाल पाएंगे कैश2 / 5

बता दें कि 6 दिन बैंक बंद रहने की स्थिति में ग्राहकों को कैश के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि ग्राहक ATM से कैश निकाल पाएंगे। वहीं UPI ट्रांजेक्शन की सर्विस भी उपलब्ध रहेगी। बैंक की योनो मोबाइल ऐप और बैंक पोर्टल के लिए जरिए भी लेन-देन कर सकते हैं। कस्टमर सर्विस पॉइंट भी उपलब्ध रहेगा। यह भी पढ़ें: Bank Layoff: इंसानों की जगह काम करेंगे रोबोट और AI! इस बड़े इंटरनेशनल बैंक ने किया 7,000 कर्मचारियों की छंटनी का एलान

विज्ञापन

6 दिन इस वजह से बंद रहेगा बैंक

6 दिन इस वजह से बंद रहेगा बैंक3 / 5

बता दें कि स्टेट बैंक में आज चौथे शनिवार का अवकाश रहेगा। कल 24 मई दिन रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहेगा। 25 और 26 मई दिन सोमवार-मंगलवार को एसबीआई कर्मचारी यूनियन की देशव्यापी हड़ताल रहेगी। 27 और 28 मई  दिन बुधवार-गुरुवार को बकरीद (ईद-उल-अजहा) के चलते कई राज्यों में सरकारी छुट्टी रहेगी। करीद और 25-26 मई को बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के कारण लगातार 6 दिन बंद रहेंगी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखाएं। देखिए छुट्टियों की पूरी लिस्ट। अगले 10 दिनों के भीतर एसबीआई की शाखाएं लगातार 6 दिनों के लिए बंद होने जा रही हैं। बैंक 23 मई (शनिवार) से लेकर 28 मई (गुरुवार) तक लगातार बंद रहेंगे। इन छह दिनों की लंबी बंदी के बाद एसबीआई की शाखाएं शुक्रवार, 29 मई 2026 को दोबारा नियमित कामकाज के लिए खुलेंगी। बैंक बंद रहने की पूरी टाइमलाइन इस प्रकार है: 23 मई: महीने का चौथा शनिवार (आधिकारिक अवकाश) 24 मई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

2 दिन की हड़ताल पर क्यों रहेंगे बैंक कर्मचारी?

2 दिन की हड़ताल पर क्यों रहेंगे बैंक कर्मचारी?4 / 5

दरअसल, ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन (AISBISF) ने 2 दिन की हड़ताल बुलाई है। इसकी वजह बैंक कर्मचारियों की लंबित मांगें हैं। इन मांगों को लेकर ही 25 और 26 मई को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया है। बैंक यूनियन का आरोप है कि बैंक मैनेजमेंट कर्मचारियों से जुड़े कई फैसले उनकी सहमति या बिना सलाह के लागू कर रहा है, जिससे कर्मचारियों में असंतोष है। यह भी पढ़ें: Bank OTP New Rule: बैंक से पैसे ट्रांसफर के लिए अब डबल OTP, HDFC में मिलेगी सुविधा

विज्ञापन

बैंक कर्मचारियों की 16 प्रमुख मांगें

बैंक कर्मचारियों की 16 प्रमुख मांगें5 / 5

बता दें कि बैंक कर्मचारी यूनियन ने बैंक मैनेजमेंट के सामने 16 मुख्य मांगें रखी हैं। जिनमें एक मांग नई भर्ती करने की है, क्योंकि पिछले कई साल से सपोर्ट स्टाफ और मैसेंजर्स की भर्ती नहीं हुई है। हाल ही में सूरत शाखा में हुई डकैती का हवाला देते हुए बैंकों में सुरक्षा गार्ड्स की संख्या बढ़ाने की मांग भी की गई है। कर्मचारी नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) में फंड मैनेजर बदलने की आजादी और सैलरी में असमानता को दूर करने की मांग भी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन