Bank OTP New Rule: बैंक से पैसे ट्रांसफर के लिए अब डबल OTP, HDFC में मिलेगी सुविधा
Bank OTP New Rule: वरिष्ठ नागरिकों के लिए खुशखबरी, अब HDFC बैंक से पैसे ट्रांसफर दो OTP के कन्फर्म होने के बाद ही संभव है. हरियाणा पुलिस की ओर से एक्स पर पोस्ट किए ट्वीट पर साइबर फ्रॉड रोकने के मकसद से डबल ओटीपी की सुविधा शुरू की गई है. जानें, कैसे काम करेगी सुविधा?

Bank OTP New Rule: अब बैंकिंग ट्रांजैक्शन के दौरान खाताधारक के साथ-साथ उनके Trusted Contact और परिवारजन के मोबाइल पर भी Authentication OTP भेजा जाएगा. दोनों OTP की पुष्टि के बाद ही राशि ट्रांसफर होगी. यह सुविधा 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वैच्छिक है.
HDFC बैंक में सुविधा लागू
2 / 5हरियाणा पुलिस की ओर से जारी ट्वीट के मुताबिक, वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा के लिए एक अहम पहल — “डबल OTP प्रणाली”. वर्तमान में HDFC बैंक द्वारा गुरुग्राम व फरीदाबाद में लागू. साथ ही, पुलिस की ओर से OTP, PIN, Password किसी से साझा न करने और साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करने की अपील की गई है.
IPS उपासना ने की पहल
3 / 5हरियाणा पुलिस की IPS उपासना ने X को वरिष्ठ नागरिकों को साइबर धोखाधड़ी, डिजिटल गिरफ्तारी और अन्य धन-संबंधी घोटालों से बचाने के लिए एक नई महत्वपूर्ण पहल की घोषणा की है. यह पहल डबल ओटीपी प्रणाली है, यह सुविधा गुरुग्राम और फरीदाबाद में एचडीएफसी बैंक ने शुरू की है. इस पहल से यह सुनिश्चित होता है कि खातों में धनराशि का हस्तांतरण खाताधारक और उसके किसी विश्वसनीय संपर्क व्यक्ति द्वारा सत्यापन के बाद ही होगा.
डबल OTP सुविधा के पीछे क्या उद्देश्य
4 / 5डबल OTP स्वैच्छिक सुविधा का उद्देश्य 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को साइबर अपराधों और वित्तीय नुकसान से बचाना है. डबल ओटीपी सिस्टम के तहत, वरिष्ठ नागरिक (खाताधारक) और उनके किसी विश्वसनीय संपर्क या परिवार के सदस्य को दो ओटीपी प्राप्त होंगे. दोनों ओटीपी बैंक को देने के बाद ही धन हस्तांतरण संभव होगा; अन्यथा इसे रोक दिया जाएगा.
50 शाखाओं में मिलेगी सुविधा
5 / 5हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, एचडीएफसी बैंक के प्रोजेक्ट नोडल अधिकारी विपिन गुप्ता ने बताया कि हरियाणा के डीजीपी अजय सिंघल ने इस योजना का प्रस्ताव रखा था, जिसके बाद बैंक ने 14 अप्रैल, 2026 से इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया और अब गुरुग्राम और पंचकुला की कम से कम 50 शाखाएं वरिष्ठ नागरिकों को यह सुविधा दे रही हैं.