Air India New Rules: एअर इंडिया का बड़ा फैसला, 1 मई से लागू होंगे केबिन क्रू के लिए फिटनेस के नए नियम

Air India New Rules: एअर इंडिया के केबिन क्रू के लिए अब फिटनेस रहना काफी जरूरी है। इसलिए एअर इंडिया ने नया फरमान जारी किया, जिससे केबिन क्रू में एक तरह से हड़कंप भी मच गया है। नए नियमों के अनुसार, अब केबिन क्रू का वेट बढ़ गया तो पैसा कटेगा।

Air India
1 / 5

एअर इंडिया के केबिन क्रू फिटनेस रूल्स एक मई 2026 से लागू होंगे। एअर इंडिया ने ऐलान किया है कि अब एयरलाइन के केबिन क्रू का कंप्लायंस असेसमेंट बॉडी मास इंडेक्स (BMI) पर बेस्ट होगा। इसमें 18-24।9 की रीडिंग को 'सामान्य' रीडिंग मानकर ही ड्यूटी लगाई जाएगी। एयरलाइन इसे 'डिजायर्ड रेंज' मानेगी।

विज्ञापन

एअर इंडिया ने निर्धारित किया BMI लेवल

एअर इंडिया ने निर्धारित किया BMI लेवल2 / 5

नए नियमों के अनुसार, केबिन क्रू के जो मेंबर अंडरवेट, ओवरवेट या मोटापे से ग्रस्त मिलेंगे, उन्हें ड्यूटी से हटाया जा सकता है और उनकी सैलरी भी कट सकती है। अब अगर 18 से कम BMI रीडिंग आई तो इसे अंडरवेट माना जाएगा। मेडिकल टेस्ट और फंक्शनल असेसमेंट पास करने पर इस BMI को स्वीकार किया जा सकता है।

विज्ञापन

30 से ज्यादा BMI एअर इंडिया नहीं मानेगा

30 से ज्यादा BMI एअर इंडिया नहीं मानेगा3 / 5

नए नियमों के अनुसार, 25 से 29।9 के बीच की BMI रीडिंग को ओवरवेट कहा जाएगा, लेकिन मेडिकल टेस्ट और फंक्शनल असेसमेंट पास करने पर इस BMI को भी स्वीकार किया जा सकता है। 30 या उससे ज्यादा की रीडिंग को मोटापामाना जाएगा और इसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा, बल्कि एक्शन होगा।

एअर इंडिया का फंक्शनल असेसमेंट टेस्ट

एअर इंडिया का फंक्शनल असेसमेंट टेस्ट4 / 5

नए नियमों के तहत अगर कोई केबिन क्रू अंडरवेट या ओवरवेट मिला तो उसे ड्यूटी से हटाया जाएगा। फंक्शनल असेसमेंट पास करने पर ही ड्यूटी मिलेगी। अगर कोई फंक्शनल असेसमेंट पास करने में नाकाम रहता है तो जब तक वह पास नहीं कर लेता, तब तक उसे ड्यूटी नहीं मिलेगी और उसकी सैलरी भी काटी जाएगी।

विज्ञापन

एअर इंडिया का मकसद घाटे से उबरना

एअर इंडिया का मकसद घाटे से उबरना5 / 5

नए नियमों के तहत, जिन केबिन क्रू में मोटापा मिलेगा, उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। उन्हें ड्यूटी से हटाकर सैलरी काटी जाएगी। इन्हें निर्धारित BMI हासिल करना होगा। बता दें कंपनी ने घाटे से उबरने के लिए केबिन क्रू हेल्थ और फिटनेस कंप्लायंस पॉलिसी पेश की है, ताकि एयरलाइन की सर्विस बेहतरीन हो।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन