Aaj Ka Mausam 6 July: 48 घंटे में तूफानी बारिश की चेतावनी, आज 17 राज्यों के लिए अलर्ट, पढ़ें IMD की बड़ी भविष्यवाणी

मानसून देशभर में एक्टिव है और मानसून के बादल भी जमकर बरस रहे हैं। अगले 24 से 48 घंटे कई राज्यों के लिए भारी साबित हो सकते हैं। क्योंकि उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी ओडिशा, पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों पर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जो अगले 24 घंटे में ओडिशा तट को पार करके छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ सकता है।

Aaj Ka Mausam
1 / 7

IMD के अनुसार, अगले 24 घंटे में 17 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। छत्तीसगढ़ और मध्य महाराष्ट्र में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। ओडिशा, कोंकण, गोवा, गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ में भी भारी बारिश होने के आसार हैं। वहीं 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड वाली हवाएं चल सकती हैं।

विज्ञापन

आज पहाड़ों पर भूस्खलन की चेतावनी

आज पहाड़ों पर भूस्खलन की चेतावनी2 / 7

IMD के अनुसार, मानसून के उत्तर अरब सागर के कुछ हिस्सों गुजरात, हरियाणा और पंजाब के बाकी हिस्सों और राजस्थान के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए तैयार है। आज दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक समेत 17 राज्यों में बारिश होगी। पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन होने और मैदानी इलाकों में जलभराव का खतरा है।

विज्ञापन

मुंबई में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट

मुंबई में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट3 / 7

IMD के अनुसार, मुंबई में पिछले कई दिन से बारिश ने हाहाकार मचाया हुआ है। आज भी तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने मुंबई, पालघर, रायगढ़, ठाणे जिला के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। 50 से 60 किलो मीटर प्रति घंटे के रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

दिल्ली में 12 तक बारिश का अलर्ट

दिल्ली में 12 तक बारिश का अलर्ट4 / 7

दिल्ली में बीते दिन मानसून की पहली मूसलाधार बारिश हुई। वहीं IMD ने अगले 2 दिन के लिए बारिश की चेतावनी है। आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट रहेगा। दिनभर में हल्की से लेकर मध्यम बारिश हो सकती है। 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम 12 जुलाई तक खराब रहेगा, रुक-रुक कार बारिश होती रहेगी, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।

विज्ञापन

अगले 2 दिन जानें कैसा रहेगा मौसम?

अगले 2 दिन जानें कैसा रहेगा मौसम?5 / 7

IMD के अनुसार, कल 7 जुलाई उत्तर प्रदेश के 22 जिलों में बारिश का अलर्ट रहेगा। पश्चिम बंगाल के 2 जिलों में रेड अलर्ट और 3 जिलों में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। ओडिशा के 5 जिलों में रेड अलर्ट और 8 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट रहेगा। परसो 8 जुलाई को आंध्र प्रदेश, झारखंड, ओडिशा में भी तेज बारिश की चेतावनी है। असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होगी। सिक्किम, गोवा, तेलंगाना और कर्नाटक में समुद्र तटीय इलाकों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

हिमाचल में इस हफ्ते बारिश का अलर्ट

हिमाचल में इस हफ्ते बारिश का अलर्ट6 / 7

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला के चुराह क्षेत्र में सोमवार सुबह भारी बारिश के चलते पंगोला नाले में अचानक फ्लैश फ्लड आ गया है। तेज बहाव और मलबा आने से सड़क पूरी तरह बंद हो गई है। इस फ्लैश फ्लड के कारण सड़क पर भारी मात्रा में मलबा आ गया। चंबा में मानसून की बारिशों ने चुराह और भरमौर इलाके में कहर बरपाना शुरू कर दिया है। अभी तो मानसून की शुरुआत है और आने वाले दिनों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन

उत्तराखंड जम्मू-कश्मीर में बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड जम्मू-कश्मीर में बारिश का अलर्ट7 / 7

IMD के अनुसार, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में 6 से 11 जुलाई के बीच भारी बारिश का अलर्ट रहेगा। देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चमोली, बागेश्वर, टिहरी समेत कई जिलों में आंधी-तूफान आने, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। श्रीनगर, जम्मू, पुंछ, राजौरी, अनंतनाग, बारामूला समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन