Aaj Ka Mausam 5 July: 4.19 मीटर ऊंचे ज्वार-भाटे की चेतावनी, आज 13 राज्यों में तूफान-बारिश का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?
मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है, जिससे जान-माल का नुकसान लोगों को उठाना पड़ रहा है। लेकिन भारत के अलग-अलग राज्यों में मानसून की स्थिति अलग-अलग है। दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश हो रही है, जबकि उत्तर-पश्चिम भारत में कमजोर है।

IMD के अनुसार, आज 5 जुलाई दिन रविवार को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड समेत देश के 13 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने चेतावनी है। महाराष्ट्र, केरल, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में तेज बारिश हो सकती है। इन राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाल है।
बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र
2 / 7IMD के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके असर से अगले 4-5 दिन देश के मध्य हिस्सों में मानसून के सक्रिय रहने की संभावना है। कोंकण, गुजरात, मध्य महाराष्ट्, सौराष्ट्र, ओडिशा और पश्चिमी मध्य प्रदेश में गरज चमक और तूफानी हवाओं के साथ बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
मुंबई में आज ज्वार-भाटा आने की चेतावनी
3 / 7IMD ने मुंबई में आज भारी से बहुत भारी बारिश होने का रेड अलर्ट रहेगा। दोपहर 3 बजे के करीब समुद्र में 4.19 मीटर ऊंचा ज्वार-भाटा आने की संभावना है। लोगों को सतर्क रहने और बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह है। किसी भी तरह की आपात स्थिति में लोग मदद के लिए बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की हेल्पलाइन नंबर 1916 पर संपर्क कर सकते हैं।
दिल्ली में 10 जुलाई तक बरसेंगे बादल
4 / 7दिल्ली में पिछले कई दिनों से रुक-रुक का बारिश का दौर जारी है। बीते दिन शनिवार को भी दिल्ली कई इलाकों में बारिश हुई। आगे भी 10 जुलाई तक दिल्ली का मौसम ऐसा ही रहने वाला है। मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले शुक्रवार तक हल्की बारिश होने और तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया है। दोपहर और शाम के समय बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है, जिसके साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में 5 दिन बारिश
5 / 7उत्तर-पश्चिम भारत में 10 जुलाई तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश होने की संभावना है। कहीं-कहीं आंधी-तूफान आ सकता है। बिजली कड़कने और तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा की गति, झोंकों के साथ 60 किमी/घंटा तक) चलने की संभावना है। वहीं मध्य भारत में 10 जुलाई तक छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, विदर्भ में बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं आंधी-तूफान आने, बिजली गिरने और तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा की रफ़्तार, झोंके 60 किमी/घंटा तक) चलने की संभावना है।
पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में 5 दिन बरसेंगे बादल
6 / 7पूर्वी भारत में 10 जुलाई तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा में बहुत ज्यादा बारिश होने की संभावना है। बिहार में भी गरज चमक के साथ बादल बरस सकते हैं। आंधी-तूफान आने, बिजली कड़कने और तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा की गति, झोंकों के साथ 60 किमी/घंटा तक) चलने की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत में अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश होने की संभावना है। कहीं-कहीं आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है।
पश्चिम और दक्षिण भारत में बारिश का अलर्ट
7 / 7पश्चिम भारत में 10 जुलाई तक कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, सौराष्ट्र और कच्छ में भारी बारिश होने की संभावना है। गरज, चमक के साथ तेज हवाएं (गति 40-50 किमी प्रति घंटा तक, 60 किमी प्रति घंटा तक) चलने का अनुमान है। दक्षिण भारत में तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। केरल, माहे, लक्षद्वीप में भी बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा की गति, झोंके 60 किमी/घंटा तक) चलने की संभावना है।