Aaj Ka Mausam 21 July: 11 घंटे में भयानक आंधी-तूफान की चेतावनी, आज 16 राज्यों में बारिश का अलर्ट, पढ़ें IMD अपडेट

देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून अपने चरम पर है और कई राज्यों में मानसून के बादल आफत बनकर बरस रहे हैं. मौसम विभाग ने अगले 4-5 दिन उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्व भारत में मानसून एक्टिव रहने के अनुमान लगाया है. लेकिन पश्चिम-मध्य और दक्षिण भारत में बारिश कम होने की संभावना है.

Aaj Ka Mausam
1 / 6

IMD के अनुसार, मानसून की बारिश ने सबसे ज्यादा तबाही उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में मचाई है. जम्मू-कश्मीर में पुंछ और राजौरी में आई बाढ़ से 23 लोगों की मौत हुई है. अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा रुकी हुई है. उत्तराखंड में 4 नेशनल हाईवे समेत 150 सड़कें बंद हैं और चारधाम यात्रा रुकी हुई है. हिमाचल में नालों में उफान आने और लैंडस्लाइड के कारण सड़कें बंद होने से कई गांवों का शहरों से संपर्क टूटा हुआ है. असम में बाढ़ से 12 जिलों के 1.70 लाख से ज्यादा लोग बेघर हुए हैं.

विज्ञापन

आज 4 राज्यों में बारिश का रेड अलर्ट

आज 4 राज्यों में बारिश का रेड अलर्ट2 / 6

IMD के अनुसार, आज अगले 11 घंटे में देश के 16 राज्यों में गरज चमक और आंधी-तूफान के साथ भीषण बारिश हो सकती है. उत्तर प्रदेश के 12 जिलों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भी भारी बारिश होने की संभावना है. राजस्थान में 15 दिन बाद मानसून की बारिश हो सकती है. 40 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

विज्ञापन

आज इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

आज इन राज्यों में बारिश की चेतावनी3 / 6

IMD के अनुसार, आज जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश में बारिश हो सकती है. इन राज्यों में अगले 5 दिन यानी 26 जुलाई तक अलग-अलग दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. गरज चमक के साथ तूफानी हवाएं चलने से नुकसान हो सकता है.

अगले 2 दिन देशभर में कैसा रहेगा मौसम?

अगले 2 दिन देशभर में कैसा रहेगा मौसम?4 / 6

IMD के अनुसार, कल 22 जुलाई दिन बुधवार को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, असम, मेघालय, महाराष्ट्र, गोवा, सिक्किम, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान, गुजरात, पश्चिम बंगाल तूफानी हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. परसों 23 जुलाई दिन गुरुवार को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, उत्तर प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, उत्तराखंड, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, असम, मेघालय, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड, केरलम में गरज चमक और तूफानी हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है.

विज्ञापन

दिल्ली में आज भी बारिश होने का अलर्ट

दिल्ली में आज भी बारिश होने का अलर्ट5 / 6

IMD के अनुसार, दिल्ली में आज भी बारिश होने की संभावना है. दिनभर तूफानी हवाओं के साथ हल्की बारिश का दौर रह सकता है. कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अलर्ट भी है. गरज-चमक के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे और 50 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. 26 जुलाई तक राजधानी में मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है. इस बीच उमस भरी गर्मी भी लोगों को परेशान कर सकती है, लेकिन बारिश होने से तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी.

चारधाम, अमरनाथ, वैष्णो देवी यात्रा रुकी

चारधाम, अमरनाथ, वैष्णो देवी यात्रा रुकी6 / 6

मानसून की बारिश के कारण उत्तराखंड में भूस्खलन हुआ और नदियां उफान पर बह रहीं हैं, जिसके चलते चारधाम यात्रा राजमार्ग कई जगहों पर बाधित है, इसलिए चारधाम यात्रा को अस्थायी रूप से रोका हुआ है. वहीं जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के कारण बाढ़ आने और लैंडस्लाइड का खतरा होने के चलने अमरनाथ यात्रा और वैष्णो देवी यात्रा को भी रोक दिया गया है. मां वैष्णो देवी और बाबा बर्फानी के हजारों भक्त यात्रा शुरू होने के इंतजार में कटरा, पहलगाम और बालटाल में रुके हुए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन