Aaj Ka Mausam 20 July: 10000KM लंबे बादलों से भयंकर बारिश की चेतावनी, आज 22 राज्यों के लिए अलर्ट, पढ़ें IMD अपडेट

देश में मानसून फिर एक्टिव हो गया है और आज देश के कई राज्यों में मौसम बदल जाएगा. इसरो के द्वारा जारी की गई सैटेलाइट इमेज में देश के करीब 70% हिस्से में मानसून के बरसाती बादल छाए हुए हैं. ऐसे में अगले 5 दिन यानी 25 जुलाई तक उत्तर, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत समेत 60% से ज्यादा देश में अच्छी बारिश होने की संभावना है.

Aaj Ka Mausam
1 / 6

IMD के अनुसार, उत्तर भारत से लेकर जापान तक 7000 से 10000 किलोमीटर लंबे बादल छाए हुए हैं. जिनके असर से भारत में मानसून ट्रफ लाइन फिर एक्टिव हो गई. पूर्वी मध्य भारत में लो प्रेशर वाला एरिया बना हुआ है. मानसून मैदानों इलाकों में शिफ्ट हो रहा है. बंगाल की खाड़ी से नमी वली पूर्वी हवाएं और अरब सागर से नमी वाली दक्षिण-पश्चिम हवाएं आ रही हैं.

विज्ञापन

आज 22 राज्यों में बारिश की चेतावनी

आज 22 राज्यों में बारिश की चेतावनी2 / 6

IMD के अनुसार, आज उत्तर और मध्य भारत में मौसम करवट बदलेगा. आज उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 22 राज्यों में भारी बारिश हो सकती है. दिल्ली-NCR में आज से बारिश का दौर शुरू हो सकता है. जम्मू-कश्मीर में आज गरज चमक के साथ भारी बारिश होने संभावना है. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है.

विज्ञापन

अगले 7 दिन मानसून देश में सक्रिय रहेगा

अगले 7 दिन मानसून देश में सक्रिय रहेगा3 / 6

IMD के अनुसार, अगले 6-7 दिन उत्तर-पश्चिम, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में मानसून के सक्रिय रहने की संभावना है.मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. लेकिन अगले 7 दिन पश्चिम-मध्य और दक्षिण भारत में बारिश की गतिविधियां कम रहने की संभावना है. इसलिए इन राज्यों में लू चल सकती है और उमस भरा मौसम रह सकता है.

देश में अगले 2 दिन के मौसम कैसा रहेगा?

देश में अगले 2 दिन के मौसम कैसा रहेगा?4 / 6

IMD के अनुसार, कल 21 जुलाई को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश होने की संभावना है. बिहार, असम, मेघालय, सिक्किम, बंगाल, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और महाराष्ट्र में भी भारी बारिश हो सकती है. परसो 22 जुलाई को जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, असम, मेघालय, सिक्किम, बंगाल, मध् यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा नगालैंड और केरल में भारी बारिश होने का अनुमान है.

विज्ञापन

दिल्ली में इस हफ्ते जमकर बरसेंगे बादल

दिल्ली में इस हफ्ते जमकर बरसेंगे बादल5 / 6

IMD के अनुसार, दिल्ली में इस हफ्ते अच्छी बारिश हो सकती है. रविवार की तरह सोमवार को भी सुबह आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलीं, लेकिन बादल नहीं बरसे. लेकिन आज रात से बारिश होने की संभावना है. जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिल सकती है. गरज चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं. फिलहाल दिल्ली में तापमान 32-34 डिग्री के बीच है, लेकिन बारिश होने से मौसम में गिरावट आ सकती है.

जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से मची तबाही

जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से मची तबाही6 / 6

IMD के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में अगले 24 घंटे में बहुत भारी बारिश हो सकती है. यहां भारी बारिश के चलते बादल फटने और लैंडस्लाइड होने से कई इलाकों में तबाही मची है. नदी-नालों में उफान आ गया है, वहीं बाढ़ में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है. भारी बारिश के कारण श्री अमरनाथ यात्रा और माता वैष्णो देवी की यात्रा पर भी रोक लगा दी गई है. आम लोगों के साथ-साथ यात्रियों को सुरक्षित जगहों पर रहने की सलाह दी गई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन