Aaj Ka Mausam 19 July: 9 घंटे में भयानक बारिश की चेतावनी, आज 15 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट, पढ़ें IMD अपडेट

देश में मानसून फिर से एक्टिव हो गया है और उत्तर-पश्चिम-मध्य भारत के करीब 15 राज्यों में बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आज भी अगले 9 घंटे के अंदर भारी बारिश होने और आंधी-तूफान आने की चेतावनी दी है. वहीं कल से शुरू होने वाले हफ्ते में सातों दिन भी गरज चमक के साथ बारिश होने की भविष्यवाणी की है.

aaj ka mausam
1 / 6

IMD के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और मानसून के सक्रिय होने से इस हफ्ते उत्तर-पश्चिम, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में मौसम खराब रहेगा. भारी बारिश के साथ अचानक बाढ़ आने, भूस्खलन होने और निचले इलाकों में जलभराव का खतरा है. 70 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनसें पेड़, बिजली के खंभे उखड़ने और खड़ी फसलों को नुकसान पहुंच सकता है.

विज्ञापन

आज इन 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट

आज इन 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट2 / 6

IMD के अनुसार, आज दिल्ली में घने काले बादल छाए हुए हैं. आज दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल, उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में भी भारी बारिश हो सकती है. उत्तराखंड, सिक्किम, बंगाल के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है. 70 से 80 किलोमीटर स्पीड वाली तूफानी हवाएं चल सकती हैं.

विज्ञापन

अगले 6-7 दिन सक्रिय रहेगा मानसून

अगले 6-7 दिन सक्रिय रहेगा मानसून3 / 6

IMD के अनुसार, देश में अगले 6-7 दिन मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा. 21 जुलाई तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 7 दिन के दौरान पश्चिम-मध्य और दक्षिण भारत में बारिश की गतिविधियां कम रहेंगी और लू के साथ उमस भरी गर्मी की संभावना है.

दिल्ली में इस हफ्ते बारिश का अलर्ट

दिल्ली में इस हफ्ते बारिश का अलर्ट4 / 6

IMD के अनुसार, दिल्ली में आज बारिश हो सकती है और गरज चमक के साथ तूफानी हवाएं चल सकती हैं. 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चल सकती हैं, जिनकी गति 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. गर्मी और उमस का मौसम भी बने रहने के आसार हैं. इस हफ्ते सातों दिन मौसम ऐसा ही रहेगा, लेकिन बीच-बीच में हल्की बारिश गर्मी से राहत दिला सकती है.

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में फ्लैश फ्लड

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में फ्लैश फ्लड5 / 6

भारी बारिश के चलते जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में फ्लैश फ्लड आ गई. धारहाल नदी उफान पर बह रही है और न्यू बस स्टैंड बेला इलाका पानी में डूब गया है. 200 से 250 गाड़ियां उफान में बह गई है. खराब मौसम के चलते अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा रोक दी गई है. लैंडस्लाइड के चलते उत्तराखंड में केदारनाथ यात्रा रूट पर घोड़े-खच्चरों की सेवा रोक दी है. कैलाश-मानसरोवर यात्रियों का जत्था भी रुका है.

अरुणाचल में बाढ़-भूस्खलन से 7 की मौत

अरुणाचल में बाढ़-भूस्खलन से 7 की मौत6 / 6

अरुणाचल में बाढ़ और भूस्खलन से 7 लोगों की मौत हो चुकी है. 29 लोग घायल हुए हैं. 149257 लोग बेघर हुए हैं. 26 जिले, 328 सर्कल और 576 गांव मानसून की बारिश से तबाही झेल रहे हैं. मौसम विभाग ने इस हफ्ते भी अरुणाचल में भारी बारिश होने का रेड अलर्ट दिया है. लोगों कों घरों के अंदर रहने की सलाह दी है, क्योंकि बारिश से नदियों में उफान और नालों में अचानक बाढ़ आने का खतरा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन