Weather 8 April 2026: भीषण ठंडी हवाओं और 17 से ज्यादा राज्यों में बारिश का अलर्ट, क्या अप्रैल में बरसते रहेंगे बादल?
दिल्ली-NCR में आज मौसम सुहाना है और ठंडी हवाएं चल रही हैं। उत्तर भारत के कई राज्यों में बीते दिन की बारिश के बाद आज मौसम ठंडा है। अगले हफ्ते एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा तो ऐसे में क्या अप्रैल के महीने में बारिश होती रहेगी? आइए जानते हैं...

IMD के अनुसार, देश में एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है और एक पश्चिमी विक्षोभ आगामी 19 अप्रैल को एक्टिव होगा। इसके असर से अगले हफ्ते भी उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य प्रदेश में ओले गिरने के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। कश्मीर घाटी और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के साथ बारिश हो सकती है। पूर्वी भारत में भी ओलावृष्टि, गरज और चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं इस बार मानसून कमजोर रह सकता है, क्योंकि एल नीनो एक्टिव होने मई से अगस्त तक सामान्य से ज्यादा गर्मी पड़ सकती है।
दिल्ली-NCR में आज भारी बारिश का अलर्ट
2 / 6IMD के अनुसार, दिल्ली और इससे सटे नोएडा में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश की बौछारें पड़ सकती हैं। गरज चमक के साथ तूफानी हवाएं चल सकती हैं, जिससे मौसम ठंडा हो सकता है। 30-40 किमी प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चलेंगी। वहीं अगले 2 दिन में अधिकतम तापमान में 4-6 डिग्री की गिरावट आएगी। उसके बाद धीरे-धीरे तापमान में 6-8 डिग्री की वृद्धि होगी। अगले 2 दिन तापमान सामान्य से काफी कम (-5.1 डिग्री या उससे कम) रहने की संभावना है।
जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी
3 / 6IMD के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज 8 अप्रैल को पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना है। गरज चमक के साथ 40-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 9 और 10 अप्रैल को भी जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। तीनों पहाड़ी राज्यों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि की चेतावनी भी रहेगी।
उत्तर प्रदेश और पंजाब-हरियाणा में आंधी तूफान
4 / 6IMD के अनुसार, आज 8 अप्रैल को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में गरज चमक के साथ आंधी तूफानी आ सकता है। 40 से 60 किमी प्रति घंटा रफ्तार वाली ठंडी हवाएं चल सकती हैं। कहीं-कहीं बारिश होने के भी आसार हैं। राजस्थान में 50-70 किमी प्रति घंटा स्पीड वाली आंधी चल सकती है। इसके अलावा कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं।
मध्य प्रदेश और बिहार में तूफानी हवाएं चलेंगी
5 / 6IMD के अनुसार, 8 और 9 अप्रैल के बीच पश्चिमी बंगाल, बिहार, सिक्किम, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में गरज, चमक के साथ कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। ओले गिरने की भी संभावना है। वहीं 50 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा स्पीड वाली हवा के झोंके भी लग सकते हैं।
मणिपुर, केरल, कनार्टक में बजली की चेतावनी
6 / 6IMD के अनुसार, 8 से 13 अप्रैल के बीच अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज, चमक के साथ कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश हो सकती है। 30 से 40 किलोमीटर स्पीड वाली तेज हवाएं भी चल सकती हैं। वहीं 8 से 11 अप्रैल के बीच आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल में तूफानी हवाओं, गरज, चमक के साथ बारिश होने की चेतावनी रहेगी।