Weather 3 April 2026: दिल्ली-NCR में भीषण आंधी-तूफान, 13 राज्यों के लिए अलर्ट, जानें 2 दिन कैसा रहेगा मौसम

Delhi-NCR Weather Forecast: दिल्ली-NCR में आज भीषण आंधी-तूफान ने मौसम ठंडा बनाया हुआ है। वहीं आज देशभर के करीब 20 राज्यों के लिए तूफानी हवाएं चलने और बारिश होने की चेतावनी है तो आइए जानते हैं कि आज किस राज्य में कैसा मौसम रहेगा?

delhi ncr rain | weather update | western disturbance
1 / 9
बारिश होने के साथ-साथ ठंडी हवाएं भी चल सकती हैं।

उत्तर-पश्चिम भारत में इस हफ्ते 2 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। एक बीती रात एक्टिव हो चुका है और दूसरा आगामी 7 अप्रैल को एक्टिव होगा। इन दोनों के असर इस हफ्ते 3, 4 और 7 अप्रैल को कहीं बारिश होगी तो कहीं ओलावृष्टि होने का अलर्ट रहेगा। कश्मीर घाटी में 3 और 4 अप्रैल को भारी बारिश होने की संभावना है। देश के मध्य भागों में 6 अप्रैल तक गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

दिल्ली-NCR में आंधी-तूफान से मौसम सुहाना

दिल्ली-NCR में आंधी-तूफान से मौसम सुहाना2 / 9

दिल्ली-NCR में आज 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा स्पीड वाली तूफानी हवाएं चल रही हैं। वहीं आज दिनभर में आसमान में बादल छाए रहेंगे। दिन में किसी भी समय गरज चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। कल भी आसमान में बादल छाए रह सकते हैं।। 50 किलोमीटर स्पीड वाली हवाएं चल सकती हैं और हल्की बारिश हो सकती है। राजधानी में 8 अप्रैल तक मौसम ऐसे ही खराब रहेगा।

विज्ञापन

हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी की चेतावनी

हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी की चेतावनी3 / 9

IMD के अनुसार, 3 से 6 अप्रैल के बीच उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में गरज चमम और 40 से 50 किमी प्रति घंटा स्पीड वाली तूफानी हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा 7 और 8 अप्रैल को भी जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। भारी बारिश होने का अलर्ट भी रहेगा।

पंजाब-हरियाणा में आंधी तूफान की चेतावनी

पंजाब-हरियाणा में आंधी तूफान की चेतावनी4 / 9

IMD के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में 8 अप्रैल तक गरज, चमक के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटा स्पीड वाली तूफानी हवाएं चलेंगी। कहीं-कही हल्की बारिश भी हो सकती है। 3 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान में, 4 और 5 अप्रैल को उत्तर प्रदेश में, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 3 और 4 अप्रैल को, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 4 और 5 अप्रैल को, राजस्थान में 3 और 4 अप्रैल को और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 5 अप्रैल को ओलावृष्टि होने की संभावना है।

विज्ञापन

असम मणिपुर में भारी बारिश की चेतावनी

असम मणिपुर में भारी बारिश की चेतावनी5 / 9

IMD के अनुसार, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में 8 अप्रैल तक भारी बारिश हो सकती है। 3 और 4 अप्रैल को गरज, चमक के साथ तेज हवाएं (30-50 किमी प्रति घंटा तक) चलने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में 4 और 5 अप्रैल को बिजली गिरने का अलर्ट है। अरुणाचल प्रदेश में 6 से 8 अप्रैल के बीच भी भारी बारिश की चेतावनी है।

बिहार में 5 दिन बारिश का अलर्ट रहेगा

बिहार में 5 दिन बारिश का अलर्ट रहेगा6 / 9

IMD के अनुसार, 5 से 7 अप्रैल के दौरान पश्चिम बंगाल और सिक्किम में, 4 अप्रैल को झारखंड में, 5 दिन ओडिशा और बिहार में गरज, चमक के साथ तेज हवाएं (गति 40-50 किमी प्रति घंटा, झोंके 60 किमी प्रति घंटा तक) चल सकती हैं। हल्की बारिश होने की भी संभावना है। 5 से 8 अप्रैल के दौरान बिहार में और 5- 6 अप्रैल को झारखंड में आंधी तूफान आ सकता है।

विज्ञापन

मध्य प्रदेश में ओले गिरने की चेतावनी

मध्य प्रदेश में ओले गिरने की चेतावनी7 / 9

IMD के अनुसार, अगले 5 दिन मध्य भारत में गरज, चमक और तेज हवाओं (गति 30-50 किमी प्रति घंटा तक) के साथ बारिश हो सकती है। 3 और 4 अप्रैल को पश्चिमी मध्य प्रदेश में आंधी तूफान आएगा, जिसकी हवाओं की स्पीड 60 से 70 किमी प्रति घंटा रह सकती है। इस बीच मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में ओलावृष्टि होने की संभावना भी है।

गुजरात में बिजली गिरने की चेतावनी

गुजरात में बिजली गिरने की चेतावनी8 / 9

IMD के अनुसार, मध्य महाराष्ट्र में 4 और 5 अप्रैल को गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। गुजरात राज्य में 3 अप्रैल को गरज चमक के साथ हवाएं चल सकती हैं। कहीं-कहीं बिजली और ओले गिरने की चेतावनी भी रहेगी। वहीं 40 से 60 किमी प्रति घंटा रफ्तार वाली हवाओं के झोंके भी लग सकते हैं।

विज्ञापन

केरल तमिलनाडु में बारिश का अलर्ट

केरल तमिलनाडु में बारिश का अलर्ट9 / 9

IMD के अनुसार, केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 3 से 6 अप्रैल के दौरान बिजली गिरने की संभावना है। 30 से 60 किमी प्रति घंटा स्पीड वाली हवाएं चल सकती हैं और कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन