28 April Weather: 48 घंटे भीषण तूफान और 12 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली समेत उत्तर भारत में आज मौसम करवट बदलेगा। अगले 2 दिन धूल भरी आंधी चलने, बारिश होने और ओलावृष्टि होने की संभावना है। वहीं कुछ इलाकों में भीषण लू और उमस भरी गर्मी का अलर्ट रहेगा। बढ़ती गर्मी और हीटवेव के खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को हीट स्ट्रोक मैनेजमेंट यूनिट शुरू करने के आदेश दिए हैं। आइए जानते हैं कि अगले 5 दिन यानी 3 मई तक तक मौसम कैसा रहेगा?

Weather
1 / 8

भीषण गर्मी ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में सोमवार को सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। देश के कुल 6 शहरों में बीते दिन पारा 46 डिग्री या उससे ज्यादा रहा। बांदा 47.6°C तापमान के साथ दुनिया का सबसे गर्म शहर रहा। राजस्थान के जैसलमेर में 46.6°C, मध्य प्रदेश के खजुराहो में 46°C, राजस्थान के ही बाड़मेर में (46°C), वर्धा में (46.5°C), अमरावती में (46.6°C) और अकोला में (46.3°C) तापमान रहा।

विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन

पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन2 / 8

IMD के अनुसार, देश में पछुआ हवाओं के साथ पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आस-पास के क्षेत्रों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत में पश्चिमी जेट स्ट्रीम चल रही है। इसके असर से उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ छिटपुट क्षेत्रों में लू चलने की संभावना है। 28 अप्रैल से 2 मई के बीच उत्तर-पश्चिम भारत में, 28 अप्रैल से 1 मई के बीच मध्य भारत और दक्षिणी भारत में तूफान आने की संभावना है।

विज्ञापन

दिल्ली-NCR में धूल भरी आंधी और हवाएं

दिल्ली-NCR में धूल भरी आंधी और हवाएं3 / 8

IMD के अनुसार, आज राजधानी दिल्ली का मौसम करवट बदलेगा। कल और परसो आसमान में बादल छाए रहेंगे और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं। वहीं हल्की बारिश भी हो सकती है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। ऐसे में अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। उसके बाद के 3 दिन में 3-5 डिग्री की गिरावट तापमान में आएगी। आज 28 अप्रैल से 2 मई 2026 तक अधिकतम तापमान सामान्य रहने की संभावना है।

पंजाब और हरियाणा में बरसेंगे बादल

पंजाब और हरियाणा में बरसेंगे बादल4 / 8

IMD के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में 28-29 अप्रैल को हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। गरज, चमक और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 28-30 अप्रैल और 3 मई को ऐसा मौसम रहेगा। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 28-30 अप्रैल और 2 और 3 मई को हल्की बारिश हो सकती है। गरज, चमक के साथ तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 28 अप्रैल से 2 मई तक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 28 अप्रैल से 1 मई तक, पश्चिमी राजस्थान में 28-29 अप्रैल तक, पूर्वी राजस्थान में 28 अप्रैल से 3 मई तक ऐसा मौसम रहेगा।

विज्ञापन

5 दिन तूफान और बारिश का अलर्ट

5 दिन तूफान और बारिश का अलर्ट5 / 8

IMD के अनुसार, अगले 5 दिन पूर्वोत्तर भारत में गरज, चमक और तेज हवाओं (गति 30-50 किमी प्रति घंटा) के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 28 अप्रैल को गरज चमक के साथ आंधी (हवा की गति 50-60 किमी प्रति घंटा और 70 किमी प्रति घंटा) आने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में 2 मई तक दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं ओले गिरने की भी संभावना है।

गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी

गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी6 / 8

IMD के अनुसार, अगले 7 दिन पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज, चमक और तेज हवाओं (30-50 किमी प्रति घंटा) के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। 28 अप्रैल से 1 मई के बीच बिहार और ओडिशा में गरज, चमक और तेज हवाओं (30-50 किमी प्रति घंटा) के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। 28 से 30 अप्रैल के बीच गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में, 28 अप्रैल को बिहार में और 28 से 30 अप्रैल के बीच झारखंड में गरज चमक के साथ आंधी (हवा की गति 50-60 किमी प्रति घंटा और झोंके 70 किमी प्रति घंटा) आने की संभावना है। इस बीच कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है।

विज्ञापन

इन राज्यों में ओले गिरने की चेतावनी

इन राज्यों में ओले गिरने की चेतावनी7 / 8

IMD के अनुसार, मध्य भारत में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन गरज, चमक और तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटा) के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। विदर्भ में 29 अप्रैल से 1 मई के बीच बिजली गिरने की संभावना है। 28 अप्रैल को दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में गरज, बिजली और तेज हवाएं (30-50 किमी प्रति घंटा की गति तक) चलने की संभावना है। 28 अप्रैल से 1 मई तक केरल और माहे, तेलंगाना और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में, तमिलनाडु और रायलसीमा में गरज चमक ओलावृष्टि के साथ बारिश हो सकती है। बिजली गिरने की भी संभावना है।

लू, उमस और गर्म रातों की चेतावनी

लू, उमस और गर्म रातों की चेतावनी8 / 8

IMD के अनुसार, विदर्भ के कुछ स्थानों पर आज 28 अप्रैल को लू चलने की प्रबल संभावना है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में भी लू चलने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान, ओडिशा, गुजरात, रायलसीमा, छत्तीसगढ़ और उत्तरी तेलंगाना में भी लू चलने की संभावना है। कोंकण और केरल के कुछ इलाकों में उमस और गर्म मौसम रहने की प्रबल संभावना है। गुजरात और तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों में 28 से 29 अप्रैल तक और ओडिशा में 28 से 1 मई तक लू चलने की संभावना है। हरियाणा, चंडीगढ़, पूर्वी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में 28 अप्रैल को गर्म रातें रहने की प्रबल संभावना है। पश्चिमी राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी लू चलने की संभावना है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन