Aaj Ka Mausam 24 जून 2026 : दिल्ली UP समेत 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Aaj Ka Mausam 24 जून 2026: मानसून की पहली बारिश ने जहां मुंबई में पानी-पानी कर दिया, वहीं आज भी 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है. मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी समेत इन राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि यहां 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं.

Aaj Ka Mausam 24 जून 2026: दक्षिण-पश्चिम मानसून के एक्टिव होने से भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, झारखंड, मध्य प्रदेश समेत 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इन राज्यों में खासकर पश्चिमी तट और पूर्वोत्तर भारत से जुड़े राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी भी जारी की गई है.
दिल्ली-NCR में धूल भरी आंधी और बारिश का अनुमान
2 / 6दिल्ली और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है. आज दोपहर के समय दिल्ली-NCR में 50 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. धूल भरी आंधी के बाद गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. इस बदलाव से हवा में फैली धूल बैठ जाएगी और तापमान में गिरावट आएगी.
उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल
3 / 6यूपी के नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर और गोरखपुर समेत कई जिलों में बहुत भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट है. इस दौरान 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भयंकर आंधी चल सकती है. हालांकि, पूर्वी उत्तर प्रदेश में अभी लू जैसे हालात बने रहेंगे.
बिहार के किन जिलों में बारिश का साया
4 / 6वहीं, बिहार की राजधानी पटना में आज अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के करीब रहेगा. इसके अलावा सिवान, गया, समस्तीपुर, पूर्णिया और भागलपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट है. यहां 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.
मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी अलर्ट
5 / 6राजस्थान की राजधानी जयपुर के लोगों को आज गर्मी से राहत मिलेगी. जयपुर के साथ-साथ उदयपुर, बीकानेर, भरतपुर और अजमेर में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और भारी बारिश की संभावना है. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी आज शाम को आंधी-बारिश का अलर्ट है. इसके अलावा उज्जैन, धार और मुरैना जैसे जिलों में भी मौसम खराब रहेगा.
ओडिशा और तमिलनाडु में मानसून की रफ्तार
6 / 6दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे ओडिशा में एक्टिव हो गया है. कटक, कोरापुट और रायगड़ा समेत कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है. यहां बिजली गिरने और 50 किमी की रफ्तार से हवा चलने की आशंका है, इसलिए मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है. उधर, तमिलनाडु के चेन्नई, कांचीपुरम और नीलगिरी जैसे जिलों में भी अगले दो से तीन दिनों में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है.