19 April Weather: भयंकर गर्मी की दस्तक, 45 डिग्री तक पहुंचा तापमान, इन 15 राज्यों के लिए पढ़ें IMD की चेतावनी

देशभर के कई राज्यों में भीषण गर्मी दस्तक दे चुकी है। दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में आज अच्छी धूप खिली हुई है। मौसम विभाग ने इस हफ्ते गर्म लू चलने और उमस भरा मौसम रहने की चेतावनी दी है। आइए जानते हैं कि इस हफ्ते 25 अप्रैल तक दिल्ली समेत पूरे देश में मौसम कैसा रहने वाला है?

IMD Weather Forecast
1 / 7

देशभर के मौसम पर 5 साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक पश्चिमी विक्षोभ का असर है। इसलिए राजस्थान और उत्तर प्रदेश में लू चलने से भयंकर गर्मी है तो पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश का दौर जारी है। इधर बिहार-झारखंड के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान ने नुकसान किया हुआ है। शुष्क पछुआ हवाओं से गर्मी तेजी से बढ़ रही है, जबकि पश्चिमी विक्षोभ से उत्तर के पहाड़े ठंडे हैं।

विज्ञापन

45 डिग्री तक पहुंचा तापमान

45 डिग्री तक पहुंचा तापमान2 / 7

बता दें कि बीते दिन राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के कई शहरों में तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव और महाराष्ट्र के वर्धा में 45°C तापमान रिकॉर्ड हुआ। दोनों शहर शुक्रवार को देश के सबसे गर्म शहर रहे। वहीं टॉप-10 सबसे गर्म शहरों में मध्य प्रदेश का रतलाम 44 और उमरिया 43.8 डिग्री तापमान के साथ शामिल रहे।

विज्ञापन

दिल्ली में भीषण गर्मी की दस्तक

दिल्ली में भीषण गर्मी की दस्तक3 / 7

देश की राजधानी दिल्ली में अप्रैल में फरवरी जैसी ठंड ने रिकॉर्ड तोड़ा है। बीते दिन 18 अप्रैल को दिल्ली में पिछले 14 साल में सबसे ज्यादा बारिश हुई। दिल्ली की पालम वेधशाला में 24 घंटे के अंदर ही 19 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जिसने 2012 के बाद का सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा है। वहीं दिल्ली में अब अगले 3 दिन अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और उसके बाद इसमें 2-3 डिग्री की वृद्धि होगी। अगले 7 दिन के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक या काफी अधिक रहने की संभावना है।

11 राज्यों में लू-उमस की चेतावनी

11 राज्यों में लू-उमस की चेतावनी4 / 7

IMD के अनुसार, इस सप्ताह भारत के पूर्वी तट पर गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में 19 और 20 अप्रैल को, पूर्वी राजस्थान और ओडिशा में 19 से 22 अप्रैल के बीच, पश्चिमी राजस्थान में 21 और 22 अप्रैल को, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में आज 19 अप्रैल को, झारखंड में 20 और 21 अप्रैल को लू चलने की प्रबल संभावना है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराइकल और तटीय कर्नाटक के कुछ इलाकों में 19 से 22 अप्रैल के बीच, केरल और माहे में आज 19 अप्रैल को, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 19-20 अप्रैल को उमस भरा मौसम रह सकता है।

विज्ञापन

बारिश और बर्फबारी की भविष्यवाणी

बारिश और बर्फबारी की भविष्यवाणी5 / 7

IMD के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में आज 19 अप्रैल को हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती हैं। गरज, चमक के साथ तेज हवाएं (30-50 किमी प्रति घंटा) की स्पीड से चलने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में भी आज 19 अप्रैल को ऐसा ही मौसम रह सकता है। मध्य भारत में विदर्भ में 20 और 21 अप्रैल को गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ हल्की बारिश की संभावना है। छत्तीसगढ़ और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 19 और 20 अप्रैल को बिजली गिरने की संभावना है।

तूफानी के साथ बारिश का अलर्ट

तूफानी के साथ बारिश का अलर्ट6 / 7

IMD के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत में अरुणाचल प्रदेश में 19 से 21 अप्रैल के बीच, असम और मेघालय में 19 से 22 अप्रैल के बीच, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 19-20 अप्रैल को हल्की बारिश हो सकती है। गरज, चमक के साथ तेज हवाएं (30-50 किमी प्रति घंटा) की स्पीड से चलने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में 22 अप्रैल को और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 21 और 22 अप्रैल को बिजली गिरने की संभावना है। पूर्वी भारत में ओडिशा में 19 से 22 अप्रैल के बीच, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 19 से 21 अप्रैल के बीच, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल और बिहार में आज 19 अप्रैल को हल्की बारिश होने और गरज, चमक के साथ तेज हवाएं (30-50 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है।

विज्ञापन

बिजली गिरने की चेतावनी

बिजली गिरने की चेतावनी7 / 7

IMD के अनुसार, दक्षिण भारत में आंतरिक कर्नाटक में 19 से 22 अप्रैल के बीच गरज, चमक और तेज हवाओं (30-50 किमी प्रति घंटा) के साथ बारिश होने की संभावना है। तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 19 से 22 अप्रैल के बीच बिजली गिरने की संभावना है। रायलसीमा, केरल और माहे में 20 से 22 अप्रैल के दौरान यही स्थिति रहेगी। उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 19 से 21 अप्रैल के बीच छिटपुट ओलावृष्टि होने की संभावना है। पश्चिमी भारत में मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 19 से 22 अप्रैल के बीच गरज, चमक और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटा) के चलने की संभावना है। कोंकण और गोवा में 20 और 21 अप्रैल को भी यही स्थिति रहेगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन