18 April Weather: फरवरी जैसी ठंड अप्रैल में कब तक रहेगी? दिल्ली-NCR में 3 दिन बारिश का अलर्ट, पढ़ें IMD की वेदर रिपोर्ट

देशभर में गर्मी के मौसम में भी बारिश और बर्फबारी होने से फरवरी जैसी ठंडक बरकरार है। मार्च के आखिर से अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बाद भी उत्तर भारत के राज्यों में बारिश हो रही है। पहाड़ी राज्यों पर बर्फबारी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 24 अप्रैल तक के लिए मौसम का अपडेट दिया है।

IMD Weather Forecast
1 / 5

देश के कई राज्यों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आस-पास बना हुआ है, यानी भीषण गर्मी पड़ रही है। इस बीच देश में पछुआ हवाओं के साथ पश्चिमी विक्षोभ भी एक्टिव है। इसके असर से इस सप्ताह भारत के पश्चिमी और पूर्वी तटों पर गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है। 18 और 19 अप्रैल को मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में लू चल सकती है। 18 से 20 अप्रैल के बीच ओडिशा में, 19 से 21 अप्रैल के बीच झारखंड में, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, रायलसीमा और तेलंगाना में भी लू चलने की संभावना है।

विज्ञापन

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?2 / 5

IMD के अनुसार, दिल्ली में बीते दिन घने काले बादल छाए और तूफानी हवाओं के साथ बारिश हुई, जिससे मौसम सुहाना हुआ। बावजूद इसके अधिकतम तापमान 41 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। वहीं अब 19, 20, 21 अप्रैल को भी आसमान में बादल छाए रहने से ठंडक रहेगी। उसके बाद अगले 3 दिन मौसम साफ रहेगा, यानी अगले 3 दिन अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और उसके बाद इसमें 2-3 डिग्री की वृद्धि होगी। अगले 7 दिन के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक या काफी अधिक रहने की संभावना है।

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट3 / 5

IMD के अनुसार, अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। बिजली गिरने और तेज हवाएं (गति 30-50 किमी प्रति घंटा तक) की स्पीड से चलने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में 18 से 21 अप्रैल के बीच, असम और मेघालय में 19-20 अप्रैल को अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 20 और 21 अप्रैल को गरज, चमक और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटा की गति तक) के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

बारिश और बर्फबारी की चेतावनी4 / 5

IMD के अनुसार, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 18 और 19 अप्रैल के बीच, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 18 से 21 अप्रैल के बीच गरज, चमक और तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे की गति तक) के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी 18 और 19 अप्रैल को हल्की बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में गरज, चमक और तेज हवाओं (30-50 किमी प्रति घंटे की गति तक) के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

इन राज्यों में भी बारिश का अलर्ट

इन राज्यों में भी बारिश का अलर्ट5 / 5

IMD के अनुसार, ओडिशा में 18 से 21 अप्रैल के बीच, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 18 से 20 अप्रैल के बीच गरज, चमक और तेज हवाओं (30-50 किमी प्रति घंटा की गति तक) के साथ हल्की बारिश की संभावना है। आंतरिक कर्नाटक में 18 से 21 अप्रैल के बीच, तेलंगाना में 18 से 21 अप्रैल के बीच, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 18 से 21 अप्रैल के बीच, तटीय कर्नाटक में 18 से 21 अप्रैल के बीच, रायलसीमा, केरल और माहे में 20 और 21 अप्रैल को बिजली गिरने की संभावना है। उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 18 और 19 अप्रैल को छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन